Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Apr 2017 · 3 min read

रमेशराज के शृंगाररस के दोहे

नैन मिले ऐसे दिखी मुदित कपोलों लाज
खिलें कमल की पाँखुरी धीरे-बेआवाज़ |
+रमेशराज

दियौ निमन्त्रण प्रेम का गोरी ने मुसकाय
और लियौ मुख फिर तुरत घूँघट-बीच छुपाय |
+रमेशराज

भेजा जो खत में उसे मिलने का पैग़ाम
मुख पर अंकित हो गयी सुबह-दोपहर-शाम |
+रमेशराज

मिलत नारि लाजियाय यूं दिखें स्वेद के कोष
ज्यों गुलाब के फूल पर चमक रही हो ओस |
+रमेशराज

नैननु के संकेत पर प्रियतम यूं लजियाय
ज्यों गेंदा के फूल की डाल सखी झुक जाय |
+रमेशराज

लजियाना कुछ बोलना फिर हो जाना मौन
इसी अदा पर आपकी भला न रीझे कौन |
+रमेशराज

हरजाई की एक से क्या निभती सौगंध
नदी-नदी को पी गये सागर के अनुबंध |
+रमेशराज

वह ऐसे घुल-मिल गयी पल दो पल के बीच
एक बताशा ज्यों घुले झट से जल के बीच |
+रमेशराज

झेल रहा है जबकि मन मंहगाई की मार
मुल्तानी मिटटी लगें तेरे शिष्टाचार |
+रमेशराज

लज्जा से जल-जल भयी गोरी नैन मिलाय
जैसे सिल्ली बर्फ़ की पाकर ताप विलाय |
+रमेशराज

धीरे-धीरे इसतरह उसने त्यागी लाज
छिलका-छिलका उतरती जैसे गीली प्याज |
+रमेशराज

अपने में ही बारहा और सिमटती जाय
हल्के-से स्पर्श पर लाजवान्ति लाजियाय |
+रमेशराज

हिम पिघली लज्जा गयी कुछ बतियाये नैन
सागर के आगोश को हुई नदी बेचैन |
+रमेशराज

हर गीले स्पर्श पर वही एक अंदाज
गोरी के मुख पर दिखे ‘चटकफली’-सी लाज |
+रमेशराज

प्रथम मिलन में थी झिझक क़दम-क़दम लाजियाय
अमरबेल अब विटप से लिपट खूब हर्षाय |
+रमेशराज

इक मासूम सवाल पर , उसका था यह हाल
एक इंच ही जल छुआ , हुआ तरंगित ताल |
+ रमेशराज +

उस संकोच स्वभाव ने यूं बरसाया मेह
मन तो सूखा रह गया , केवल भीगी देह |
+रमेशराज

अति सिहरन-सी गात में , बात-बात में लाज
बहुत मधुर उर बीच है सुर सहमति का आज |
+ रमेशराज +

वज्रपात मत कीजिये , ले नैनों की ओट
खड़िया क्या सह पायगी , प्रियवर घन की चोट |
+रमेशराज

खिली धूप के रूप-सा , प्रियवर देता भास
संगति-स्वीकृत सांझ-सी , सहज कहाँ सितप्रास |
+रमेशराज

पढ़े प्रीति की रीति वह बढ़े सुमति-गति और
प्राण देखना चाहते उन्नति में रति और |
+रमेशराज

मृग-सी भटकन में नयन मन में मरु-आनन्द
कस्तूरी बनना हुआ कहाँ हृदय में बंद |
+रमेशराज

अक्सर अंतर में मुखर रहे रात-भर पीर
कभी भोग का योग था , अब वियोग के तीर |
+रमेशराज

फूल बिना हर डाल है , ताल हुआ बेहाल
हरे- भरे सपने मरे , सावन करे कमाल !
+रमेशराज

सुखद समय की लय बना , तुझसे परिचय यार
संदल से पल हों सफल , महके अविरल प्यार |
+रमेशराज

सूख गये मन के सुमन , टूट गया जब सब्र
झिलमिल – झिलमिल दिल सलिल लेकर आये अब्र |
+रमेशराज

तरल-सजल कुछ प्राण हों , जीवन का हल मेह
बादल का जल छल बना , सूखा मन का गेह |
+रमेशराज

कली कोपलें केलि बिन , अब कोयल कूकी न
कलरव के उत्सव गये , मन है पल्लव-हीन |
+ रमेशराज

करती वह छवि गाँव की अब भी मन बेचैन
झट घूँघट पट में गये बेहद नटखट नैन |
+रमेशराज

रैन दर्द का गुणनफल सुख का योग बनै न
नींद नहीं अब नैन में कहाँ चैन में बैन |
+ रमेशराज +

झुलसन में मन के सुमन , तपन जलन आबाद
तनिक सलिल मिल जाय तो दिल हो तिल-तिल शाद |
+रमेशराज

दुःख की तीखी धूप में जब गुम हो मुस्कान
ममता की छतरी तुरत माँ देती है तान |
+रमेशराज

यही हमारी ज़िन्दगी , यही मिलन का सार
गुब्बारे के भाग में आलपिनें हर बार |
+रमेशराज

दुविधा , गहन उदासियाँ , आज हमारे पास
हमें मोड़ पर छोडकर भाग गया विश्वास |
+ रमेशराज +

ताप सहे लेकिन कहे अली-अली दिन-रात
भली पली मन बेकली जली कली दिन-रात |
+रमेशराज

आँख अश्रुमय आह अति , अंतर और अज़ाब
ख्वाब आब-बिन आजकल , सूखे हुए गुलाब |
+ रमेशराज +

पंकज-से मन में चुभन , नयन-बीच तम-रोग
फाग-राग में आग अब , लिखे भाग दुर्योग |
+रमेशराज

टहनी-टहनी पर मुखर वर सुवास-मधुप्रास
फल का पीलापन कहे -मुझ में मधु का वास |
+ रमेशराज +

नसल नसल सलगा नसल , नसल नसल ताराज
सुखद-सुखद अब तो विलग अलग-थलग है प्यार |
+ रमेशराज +

नसल नसल सलगा नसल , नसल नसल ताराज
चुभन जलन मन में अगन घुटन तपन अंगार |
+ रमेशराज +

नसल नसल सलगा नसल , नसल नसल ताराज
महंक-महंक मन दे चहक, किशन किशन आवाज़ |
+ रमेशराज +

सलगा सलगा राजभा नसल नसल ताराज
इस दोहे में री सखी मुखरित यह अंदाज़ |
+ रमेशराज +

भानस भानस राजभा भानस भानस खेल
या मन में नित राधिका मोहन की रति-रेल |
+ रमेशराज +

मनमोहन की प्रीति से जुड़े नयन के तार
अब हरि बसते प्राण में गया नयन का प्यार |
+ रमेशराज +

सुखद-सुखद जबसे विलग अलग-थलग है प्यार
चुभन जलन मन में अगन, घुटन तपन अंगार |
+रमेशराज

मनमोहन की प्रीति से जुड़े नयन के तार
अब हरि बसते प्राण में , गया नयन का प्यार |
+ रमेशराज +
—————————————————————-
रमेशराज, 15/109, ईसानगर, अलीगढ़-202001

Language: Hindi
282 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अब कुछ बचा नहीं बिकने को बाजार में
अब कुछ बचा नहीं बिकने को बाजार में
Ashish shukla
🌹Prodigy Love-31🌹
🌹Prodigy Love-31🌹
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
एक महिला जिससे अपनी सारी गुप्त बाते कह देती है वह उसे बेहद प
एक महिला जिससे अपनी सारी गुप्त बाते कह देती है वह उसे बेहद प
Rj Anand Prajapati
नमस्कार मित्रो !
नमस्कार मित्रो !
Mahesh Jain 'Jyoti'
Yaade tumhari satane lagi h
Yaade tumhari satane lagi h
Kumar lalit
*मेरे पापा*
*मेरे पापा*
Shashi kala vyas
शबे दर्द जाती नही।
शबे दर्द जाती नही।
Taj Mohammad
शिव रात्रि
शिव रात्रि
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
Destiny
Destiny
Shyam Sundar Subramanian
दर्द ना अश्कों का है ना ही किसी घाव का है.!
दर्द ना अश्कों का है ना ही किसी घाव का है.!
शेखर सिंह
* मुस्कुराना *
* मुस्कुराना *
surenderpal vaidya
2866.*पूर्णिका*
2866.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
अपनी समझ और सूझबूझ से,
अपनी समझ और सूझबूझ से,
आचार्य वृन्दान्त
हिसका (छोटी कहानी) / मुसाफ़िर बैठा
हिसका (छोटी कहानी) / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
प्यार जिंदगी का
प्यार जिंदगी का
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
कांटें हों कैक्टस  के
कांटें हों कैक्टस के
Atul "Krishn"
यही पाँच हैं वावेल (Vowel) प्यारे
यही पाँच हैं वावेल (Vowel) प्यारे
Jatashankar Prajapati
पराक्रम दिवस
पराक्रम दिवस
Bodhisatva kastooriya
मुझे तरक्की की तरफ मुड़ने दो,
मुझे तरक्की की तरफ मुड़ने दो,
Satish Srijan
"अक्सर"
Dr. Kishan tandon kranti
मित्रता
मित्रता
जगदीश लववंशी
हमारे हाथ से एक सबक:
हमारे हाथ से एक सबक:
पूर्वार्थ
सहित्य में हमे गहरी रुचि है।
सहित्य में हमे गहरी रुचि है।
Ekta chitrangini
ग़म-ए-दिल....
ग़म-ए-दिल....
Aditya Prakash
*श्री विष्णु शरण अग्रवाल सर्राफ के गीता-प्रवचन*
*श्री विष्णु शरण अग्रवाल सर्राफ के गीता-प्रवचन*
Ravi Prakash
#अपील....
#अपील....
*Author प्रणय प्रभात*
*प्यार तो होगा*
*प्यार तो होगा*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
अपने जमीर का कभी हम सौदा नही करेगे
अपने जमीर का कभी हम सौदा नही करेगे
shabina. Naaz
अपनी नज़र में
अपनी नज़र में
Dr fauzia Naseem shad
Loading...