Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Jul 2017 · 4 min read

ये कैसी सजा

आज की रात भी वैसी ही थी। एक छत के नीचे दो अजनबी अपने अपने हिस्से के जख्मों को लेकर लेटे थे । राजीव तो शायद सो गए थे पर नेहा की आंखों में नींद नहीं थी। अब बहुत ही कम बात होती थी दोनो में। अकेले छत की ओर निहारती हुई नेहा याद कर रही थी वो दिन जब राजीव उसे देखने घर आए थे। पहली बार रिश्ते के लिए कोई उसे देखने आया था। पहली मुलाकात में कितने सहज और हंसमुख लगे थे राजीव। तब क्या अंदाजा भी था कि ये सहज और हंसमुख चेहरा सिर्फ एक छलावा है। छ: साल की शादीशुदा जिंदगी में शायद ही कभी राजीव फिर वैसे नजर आएं हों जैसे उस दिन थे। खैर। राजीव ने देखने के बाद हां कर दी थी और एक महीने के भीतर दोनों शादी के बंधन में बंध चुके थे। शादी के वक्त ही यह महसूस हो गया था कि ये व्यक्ति उस चेहरे से बहुत अलग है जो उस समय नजर आया था। पर अब पीछे लौटना मुमकिन न था। मां पिताजी बहुत खुश थे। बिना दहेज के अच्छा परिवार और इकलौता लडका मिल गया था।शादी के बाद भी कुछ समय साथ रहना हो न सका। दोनो की नौकरी अलग अलग जगह थी। ट्रासंफर में समय लगना स्वाभाविक था। इसी दौरान दोनों बाहर गए थे जब ये पता चला कि राजीव शराब पीते हैं। नेहा के पैरों तले जमीन खिसक चुकी थी। जिसने अपने घर में किसी को पान खाते भी न देखा उसके पति को सिगरेट शराब नानवेज सबका शौक था। कितने रिश्ते नही ठुकराए थे पापा ने ये जानकर कि लडका दुर्व्यसनी है। लेकिन किस्मत का खेल देखो जिस चीज से बचने की सबसे ज्यादा कोशिश रही आखिरी में उसी से टकराना पडा।शादी की शुरूआत ही हादसे से हो चुकी थी। अनजान शहर में अनजान जगह पर राजीव खुद का होश गंवाए निढाल पडे थे।जिस व्यक्ति ने सात फेरे लेते हुए पत्नी की देखभाल का वचन दिया था वो खुद अपने को नहीं संभाल सकता था।खैर दोनों की एक जगह पोस्टिंग हो गई ।पर बदला कुछ नही। राजीव का नशा प्रेम वैसा ही था। नेहा नौकरी और राजीव की आदतों के बीच हर दिन जीती थी,हर रात मरती थी। मम्मी पापा को बताने का सोचती थी तो पापा का विदा के समय का चेहरा और मम्मी की शादी के समय की खुशी याद आ जाती थी। अगर पापा जान जाते कि उनने जिस चीज के चलते इतने रिश्ते ठुकराए अंत में उसी चीज को यहां नही पकड पाए तो वो खुद को माफ नही कर पाते कभी। बस यही सोचकर मायके वालों के आगे सिर्फ हंसी ही छलकाती रही नेहा। और इधर ससुराल में भी अपना दर्द कहती तो किससे। कोई ननद या देवर होते तो शायद कुछ कह भी देती। दूसरे शहर में बैठे सास ससुर जो खुद ही अपनी बीमारियों और अकेलेपन से जूझ रहे थे उनसे कहती भी तो क्या । शुरूआत में कुछ साल बहुत लडाईयां हुईं। पर नशे का सिलसिला चलता रहा।अब धीरे धीरे नेहा की भी लडने की ताकत खतम हो चली थी। आधी राजीव के नशे से टूटी तो शादी के बाद भी लंबे समय तक संतान न होने से बची आधी भी टूट चुकी थी वो।राजीव को इससे भी कोई मतलब नही था कि इतने साल हो गए हैं कोई बच्चा नही है।लोग न जाने कितने डीक्टरों को दिखाते। कितने मंदिर मस्जिद मिन्नते लेकर जाते। पर राजीव को चिंता नही थी। क्योंकि राजीव के पास शराब थी और नेहा नितांत अकेली थी।हर वो दिन जब राजीव शराब पी रहे होते थे नेहा टूटकर रो रही होती थी। और हर वो दिन जब राजीव नही पी रहे होते थे नेहा खुश होती थी पर राजीव उखडे होते थे। धीरे धीरे राजीव ने नेहा को कुछ इस तरह समझा लिया था कि कभी कभार पी लेने में कोई बुराई नही है।और नेहा ने भी हार मानकर हथियार डाल दिए । फिर कभी कभार का पीना रोज का पीना बन गया। शराब की मात्रा भी दिन पर दिन बढती ही जा रही थी। लेकिन हां राजीव खुश थे। उनके तो मानो मन की मुराद पूरी हो चली थी। अब नेहा कोई बहस नही करती थी। वो जितने बजे तक पीते नेहा बैठकर इंतजार करती ।अंत में साथ में खाना खाकर ही सोती। और इसके बदले में हमेशा उखडे और अपने में खोए रहने वाले राजीव नेहा से कुछ पल बात कर लिया करते थे। नेहा के लिए इतना ही बहुत था।
लेकिन कोई इतनी घुटन में कितने दिन सांस लेता। कब तक बर्दाशत करता उस चीज को जो एक साथ दो जिंदगियां बर्बाद कर रही थी।
बहुत दिन बाद कुछ कहा था नेहा ने। आज छुट्टी का दिन है राजीव चलो डाक्टर के पास चलते हैं। राजीव ने जो जवाब दिया बहुत हैरान करने वाला था। राजीव ने टका सा जवाब दे दिया था, ड्राइवर को बुलाओ और चली जाओ। और थोडी ही देर में पैग बनाकर छुट्टी के दिन में ,दिन में पीने का मजा लेने लगे थे मिस्टर राजीव । अाज नेहा की सहनशक्ति टूट गई। और कह दिया अपनी सास को सब कुछ । अब मां बेटे जो भी आपस में तय करते ,नेहा सबके लिए तैयार थी।और आज पंद्रह दिन हो गए,राजीव ने शराब नही ली।राजीव को उसकी गलती की कोई सजा मिली न मिली हो,मगर नेहा सब सहकर,सच कहकर भी मुजरिम थी।राजीव के लिए अब नेहा सबसे बडी दुश्मन थी।एक ऐसी दुश्मन जो एक ही छत के नीचे उसके साथ रह रही थी। राजीव ने बात करना छोड दिया था नेहा से। और अंधेरी रात में छत की ओर देखते नेहा पूछ रही थी उस विधाता से जिसने उसकी किस्मत लिखी थी…..
मेरी क्या गलती मालिक………
ये कैसी सजा………
जो सहा वो गलत था,या जो कहा वो गलत??????
कालेज के दिनों में सबको अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने का भाषण देने वाली,स्वाभिमानी और गलत न सहने वाली वो लडकी आज कहां गायब हो गई? खुद से ही सवाल करती नेहा खुद में खुद को तलाश रही थी आज

Language: Hindi
1 Like · 336 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
तुलनात्मक अध्ययन एक अपराध-बोध
तुलनात्मक अध्ययन एक अपराध-बोध
Mahender Singh Manu
* सिला प्यार का *
* सिला प्यार का *
surenderpal vaidya
*Hey You*
*Hey You*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*पाऍं कैसे ब्रह्म को, आओ करें विचार (कुंडलिया)*
*पाऍं कैसे ब्रह्म को, आओ करें विचार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
आज के रिश्ते: ए
आज के रिश्ते: ए
पूर्वार्थ
दीवानी कान्हा की
दीवानी कान्हा की
rajesh Purohit
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
2371.पूर्णिका
2371.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
गुजरते लम्हों से कुछ पल तुम्हारे लिए चुरा लिए हमने,
गुजरते लम्हों से कुछ पल तुम्हारे लिए चुरा लिए हमने,
Hanuman Ramawat
गीत
गीत
Shiva Awasthi
चलो मतदान कर आएँ, निभाएँ फर्ज हम अपना।
चलो मतदान कर आएँ, निभाएँ फर्ज हम अपना।
डॉ.सीमा अग्रवाल
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक महीने में शुक्ल पक्ष की
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक महीने में शुक्ल पक्ष की
Shashi kala vyas
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Mamta Rani
आहत न हो कोई
आहत न हो कोई
Dr fauzia Naseem shad
शब्द वाणी
शब्द वाणी
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
नैतिक मूल्यों को बचाए अब कौन
नैतिक मूल्यों को बचाए अब कौन
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
पिता
पिता
Kavi Devendra Sharma
ग़ज़ल/नज़्म - न जाने किस क़दर भरी थी जीने की आरज़ू उसमें
ग़ज़ल/नज़्म - न जाने किस क़दर भरी थी जीने की आरज़ू उसमें
अनिल कुमार
पास है दौलत का समंदर,,,
पास है दौलत का समंदर,,,
Taj Mohammad
ख़ालीपन
ख़ालीपन
MEENU
हैं श्री राम करूणानिधान जन जन तक पहुंचे करुणाई।
हैं श्री राम करूणानिधान जन जन तक पहुंचे करुणाई।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
💐प्रेम कौतुक-215💐
💐प्रेम कौतुक-215💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
!! दूर रहकर भी !!
!! दूर रहकर भी !!
Chunnu Lal Gupta
काम ये करिए नित्य,
काम ये करिए नित्य,
Shweta Soni
वह देश हिंदुस्तान है
वह देश हिंदुस्तान है
gurudeenverma198
पथिक तुम इतने विव्हल क्यों ?
पथिक तुम इतने विव्हल क्यों ?
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
हवा में हाथ
हवा में हाथ
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
#लघुकथा-
#लघुकथा-
*Author प्रणय प्रभात*
मुॅंह अपना इतना खोलिये
मुॅंह अपना इतना खोलिये
Paras Nath Jha
आने वाले सभी अभियान सफलता का इतिहास रचेँ
आने वाले सभी अभियान सफलता का इतिहास रचेँ
Er. Sanjay Shrivastava
Loading...