Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Jan 2017 · 2 min read

मुस्कान

मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
किसी से प्रीत की
मिली हुई जीत की
चाहत के गीत की
मिलन पे मीत की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
माँ के लिए संतान की
किसी के उत्थान की
सुर से निकली तान की
याद आयी दास्तान की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
इठलाती हुई कलियों की
पुष्पो से सजी डलियो की
गाँव की टेढ़ी गलियो की
झूमती गाती परियो की
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
सीमा प्रहरी जवान की
अन्नदाता किसान की
श्रमिक के बलिदान की
प्रबल के अभिमान की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
घर आये मेहमान की
स्वादिष्ट पकवान की
समूह में गाये गान की
मौत से बची जान की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
अल्हड़पन में बालक की
उछलते कूदते शावक की
तीव्र वेग वाहन चालक की
जीत कर आये धावक की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
समुन्द्र में उठती लहरो की
अंगडाईयां लेती नहरो की
रौशनी में नहाते शहरो की
दिवस के आठो पहरो की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
नभ को छूते हिमालय की
गगनचुम्बी आश्रालय की
शिक्षा बाँटते ज्ञानालय की
अनाथो को समेटे आलय की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
संध्या में जले दीप की
निशा में चंद्र प्रदीप की
सागर के मध्य द्वीप की
मोती से भरे सीप की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
सड़क पे निर्वस्त्र झूमते बाल की
भूख में हाथ फैलाते हुए लाल की
सर्द हवाओ से जूझते सुबाल की
तपती धुप में जलते किसी बाल की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
माँ की ममता भरी गाली की
नाना नानी से सुनी कहानी की
पीठ बैठ बाप की घुड़सवारी की
दादा दादी संग पल बिताने की !!
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
बीमारी से उबरे रोगी की
तपकर निकले योगी की
भोग में लिप्त भोगी की
ढोंग रचते हुए ढोंगी की ।।
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
पिता के लिये संतान की
भक्त के लिए भगवान् की
दुष्टजन के लिये शैतान की
मंजिल पाए हुए इंसान की ।।
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
कवि के रचना सृजन की
मेहनत से धन अर्जन की
बारिश में बादल गर्जन की
जीवन में जीविकोपार्जन की।।
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
बेटे कि सजी सगाई की
बेटी के घर से विदाई की
दुल्हन के मुहँ दिखाई की
ससुराल में गये जमाई की ।।
!
मुस्कान,
मात्र एक नाम या शब्द नही
ये पहचान है……………. !!
दिवाली पर मिठाई की
ईद पर बनी सिंवाई की
सिख लोहड़ी जलाई की
क्रिशमस पर इसाई की ।।
!
!
!
डी. के. निवातिया________!!

Language: Hindi
1 Like · 1 Comment · 654 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सूरज नमी निचोड़े / (नवगीत)
सूरज नमी निचोड़े / (नवगीत)
ईश्वर दयाल गोस्वामी
हर रिश्ता
हर रिश्ता
Dr fauzia Naseem shad
देश खोखला
देश खोखला
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
मन है एक बादल सा मित्र हैं हवाऐं
मन है एक बादल सा मित्र हैं हवाऐं
Bhargav Jha
*हिंदी दिवस*
*हिंदी दिवस*
Atul Mishra
तेवरीः तेवरी है, ग़ज़ल नहीं +रमेशराज
तेवरीः तेवरी है, ग़ज़ल नहीं +रमेशराज
कवि रमेशराज
राम
राम
umesh mehra
नारी जीवन
नारी जीवन
Aman Sinha
भाई हो तो कृष्णा जैसा
भाई हो तो कृष्णा जैसा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
मनुष्य जीवन है अवसर,
मनुष्य जीवन है अवसर,
Ashwini Jha
कमियाबी क्या है
कमियाबी क्या है
पूर्वार्थ
जो ये समझते हैं कि, बेटियां बोझ है कन्धे का
जो ये समझते हैं कि, बेटियां बोझ है कन्धे का
Sandeep Kumar
भीगे अरमाॅ॑ भीगी पलकें
भीगे अरमाॅ॑ भीगी पलकें
VINOD CHAUHAN
*नया साल*
*नया साल*
Dushyant Kumar
गुलाम
गुलाम
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
प्रेम तो हर कोई चाहता है;
प्रेम तो हर कोई चाहता है;
Dr Manju Saini
यह तो हम है जो कि, तारीफ तुम्हारी करते हैं
यह तो हम है जो कि, तारीफ तुम्हारी करते हैं
gurudeenverma198
-आजकल मोहब्बत में गिरावट क्यों है ?-
-आजकल मोहब्बत में गिरावट क्यों है ?-
bharat gehlot
चंद्रयान 3 ‘आओ मिलकर जश्न मनाएं’
चंद्रयान 3 ‘आओ मिलकर जश्न मनाएं’
Author Dr. Neeru Mohan
#मुक्तक
#मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
अकाल काल नहीं करेगा भक्षण!
अकाल काल नहीं करेगा भक्षण!
Neelam Sharma
"करिए ऐसे वार"
Dr. Kishan tandon kranti
खामोश
खामोश
Kanchan Khanna
Can't relate......
Can't relate......
Sukoon
एक सच ......
एक सच ......
sushil sarna
*दो दिन सबके राज-रियासत, दो दिन के रजवाड़े (हिंदी गजल)*
*दो दिन सबके राज-रियासत, दो दिन के रजवाड़े (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
हिंदी पखवाडा
हिंदी पखवाडा
Shashi Dhar Kumar
वाणी से उबल रहा पाणि
वाणी से उबल रहा पाणि
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
शहीद दिवस
शहीद दिवस
Ram Krishan Rastogi
गाए जा, अरी बुलबुल
गाए जा, अरी बुलबुल
Shekhar Chandra Mitra
Loading...