Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Jan 2017 · 2 min read

मुक्त छंद कविता

हंस की अंतर्ध्वनि :
000
मैं खुश हूँ
000
जिन्दगी!
शुक्रिया तेरा
मुझे इंसान नहीं बनाया.
मैं खुश हूँ
इस रूप में
परमात्मा का भी
हार्दिक आभार
हंस हूँ मैं क्यों कि.
कर्म करके
खाता- जीता हूँ.
अपने तई
छीनना -लूटना-भिक्षावृत्ति
इंसान सा
मुझे / हम पशु- पक्षियों को नहीं सिखाया.
खुश हूँ
जिन्दगी!
मैं कभी भी पाप का
अपराध का
दुष्कर्म का
इंसान सा
दोषी
कदापि नहीं ठहराया जाता.
भाग्यशाली मानता हूँ
अपनेआप को
गर्व है मुझे खुद पर
अपनी बिरादरी पर
कभी लांछन नहीं लगता हम पे
हमें लांछन लगाना
परमात्मा ने नहीं सिखाया
वो तो किसी को कुछ भी
कभी नहीं सिखाता.
मनुष्य में
विवेक है
मन- चित्त- बुद्धि- अहंकार है
उनका उपयोग
जैसा चाहे कर सकता है
अच्छा- बुरा दोनों.
प्रकृति!
कभी किसी को नहीं रोकती
कुछ भी करने से
जो जैसा करता है
स्वतः ही
मिलता है – नतीजा
हर कर्म का
स्वाभाविक.
जिन्दगी!
शुक्रिया तेरा
न जाने
क्या होता मैं
अगर कहीं इंसान होता
इंसान योनि में भी
इंसान!
शायद असल इंसान नहीं.
सुना है इंसान
अभी
पशु मानव से
इंसान बनने की प्रक्रिया में है
अर्थात प्रगति की राह में
जीवन की कश्ती में
भवसागर में
हिचकोले खा रहा है.
बेचारा इंसान
सिर्फ अपने कर्मों से
अपने संस्कारों से
तकलीफें भोग रहा है
भोगेगा
जब तक संस्कार
पूरी तरह धुल नहीं जाते
मन का नियमन नहीं हो जाता
सद्कर्मों-मानवोचित व्यवहारों से
क्षमा- दया- करुणा – सहयोग
आपसी सद्भाव- भाई चारे से.
अहा !
मैं हंस हूँ
खुद्दारी में
उदाहरण दिया जाता है मेरा
मेरिटोरियस होता हैं हंस हमेशा
भाग्यशाली हूँ
मैं खुश हूँ
इंसान नहीं
हाँ !इंसान नहीं
इंसान- जिसके कर्मों से
दुनियां
भव्यता – वैज्ञानिक उपलव्धियों सहित
गिरावट की ओर भी , अग्रसर है
हद से अधिक
बर्वादी -तबाही -प्राकृतिक आपदाएं
तय है
यदि
नहीं रुका
यह
गिरावट का अटूट सिलसिला.
जिन्दगी!
शुक्रिया तेरा
इश्वर!
आभार तेरा
मैं पक्षी हूँ
इंसान नहीं.
000
@डॉ.रघुनाथ मिश्र ‘सहज’
अधिवक्ता /साहित्यकार
सर्वाधिकार सुरक्षित

Language: Hindi
2540 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
3152.*पूर्णिका*
3152.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
सुनी चेतना की नहीं,
सुनी चेतना की नहीं,
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
"आए हैं ऋतुराज"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
रिश्तों को कभी दौलत की
रिश्तों को कभी दौलत की
rajeev ranjan
*मॉं भजनों को सुन-सुन कर, दौड़ी-दौड़ी आ जाना (गीत)*
*मॉं भजनों को सुन-सुन कर, दौड़ी-दौड़ी आ जाना (गीत)*
Ravi Prakash
16, खुश रहना चाहिए
16, खुश रहना चाहिए
Dr Shweta sood
*** आकांक्षा : एक पल्लवित मन...! ***
*** आकांक्षा : एक पल्लवित मन...! ***
VEDANTA PATEL
"वट वृक्ष है पिता"
Ekta chitrangini
कहां गए बचपन के वो दिन
कहां गए बचपन के वो दिन
Yogendra Chaturwedi
मुक्ती
मुक्ती
सुशील कुमार सिंह "प्रभात"
दरिया का किनारा हूं,
दरिया का किनारा हूं,
Sanjay ' शून्य'
गीत
गीत
Kanchan Khanna
"वक्त के पाँव में"
Dr. Kishan tandon kranti
अगर किरदार तूफाओँ से घिरा है
अगर किरदार तूफाओँ से घिरा है
'अशांत' शेखर
- अपनो का स्वार्थीपन -
- अपनो का स्वार्थीपन -
bharat gehlot
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
अहंकार और अधंकार दोनों तब बहुत गहरा हो जाता है जब प्राकृतिक
अहंकार और अधंकार दोनों तब बहुत गहरा हो जाता है जब प्राकृतिक
Rj Anand Prajapati
अर्थी पे मेरे तिरंगा कफ़न हो
अर्थी पे मेरे तिरंगा कफ़न हो
Er.Navaneet R Shandily
प्रकृति
प्रकृति
लक्ष्मी सिंह
सच की ताक़त
सच की ताक़त
Shekhar Chandra Mitra
दुल्हन एक रात की
दुल्हन एक रात की
Neeraj Agarwal
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
भीतर का तूफान
भीतर का तूफान
Sandeep Pande
जब कभी मन हारकर के,या व्यथित हो टूट जाए
जब कभी मन हारकर के,या व्यथित हो टूट जाए
Yogini kajol Pathak
सावन मे नारी।
सावन मे नारी।
Acharya Rama Nand Mandal
राह मे मुसाफिर तो हजार मिलते है!
राह मे मुसाफिर तो हजार मिलते है!
Bodhisatva kastooriya
दरारें छुपाने में नाकाम
दरारें छुपाने में नाकाम
*Author प्रणय प्रभात*
कोई पढ़ ले न चेहरे की शिकन
कोई पढ़ ले न चेहरे की शिकन
Shweta Soni
फगुनाई मन-वाटिका,
फगुनाई मन-वाटिका,
Rashmi Sanjay
जरूरी है
जरूरी है
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
Loading...