Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 May 2017 · 2 min read

माँ (मदर्स डे पर)

????
आम आदमी या ईश्वर अवतार,
माँ के दूध का सब कर्जदार।
माँ के छाती से निकला दूध,
जीवनदायिनी अमृत की बूँद।
?
माँ जीवन की शुरुआत पहली,
माँ ही अन्तिम शरण स्थली।
प्रथम प्यार,अहसास पहली,
माँ पीड़ा का अल्फाज पहली।
?
माँ जीवन का प्रथम अध्यापक,
माँ सुख दुःख में सदा सहायक।
माँ प्रथम मित्र,ज्ञान का दीपक,
माँ कठिन राह का पथ प्रकाशक।
?
माँ शब्द है सबसे प्यारा,
माँ में पूरा ब्रह्माण्ड समाया।
माँ शब्द स्वयं में पूर्णता,
माँ शब्द में शीतल पवित्रता।
?
माँ शब्द बीज सा छोटा,
बरगद की तरह विशाल।
माँ शब्द सबसे सुखद,
हृदयस्पर्शी,कवच व ढाल।
?
ईश्वर हर जगह पहुंच नहीं पाया,
इसलिए उसने माँ को बनाया।
स्वयं भी मातृत्व सुख को पाने,
बच्चा बन माँ के गोद में आया।
?
माँ से जीवन ही नहीं साँसों का नाता,
गर्भ में ही जीवन डोर बँध जाता।
माँ-बच्चो में खास बंधन होता,
जो जीवन प्रयत्न कभी खत्म नहीं होता।
?
माँ का कोख है एक देवालय,
जिसमें शिशु बढ़ता है निर्भय।

?
माँ का आँचल सुरक्षित ममत्व भरा,
माँ अंक में बचपन निश्चिंत हुआ बड़ा।
प्रेम,दया व वात्सल्य से भरा,
माँ का दिल है बहुत बड़ा।
?
माँ ब्रह्मा, विष्णु और महेश,
माँ में तीनों लोकों का समावेश।
माँ देवतुल्य,अति बहुमूल्य,
माँ का आज्ञाकारी प्रथम पूज्य गणेश।
?
माँ त्याग तपस्या की पराकाष्ठा,
प्रकृति सी माँ में सहनशीलता।
माँ के लिए सबकुछ है बच्चा,
माँ का प्यार है निस्वार्थ सच्चा।
?
माँ होती ईश्वर का वरदान,
माँ चलता फिरता भगवान।
माँ करती सबकुछ बलिदान,
माँ हर समस्या का समाधान।
?
माँ कर्तव्य की एक प्रतिमा,
माँ की ममता की कोई ना सीमा।
माँ के पास निस्वार्थ आत्मा,
माँ होती बिल्कुल परमात्मा।
?
माँ की क्रोध में भी करूणा,
माँ की मौन में भी ममता।
हर माँ होती जगदम्बा,
बच्चों के नींव का खम्भा।
?
माँ अनोखा, सुख, संतुष्टि और तृप्ति,
अपना हर सुख-शांति,प्रेम वात्सल्य लुटाती।
माँ देव दुर्लभ आशीर्वाद का कवच पहनाती,
कोई भी संकट जिसे भेद नहीं पाती।
?
माँ ज्ञान का असीम भंडार,
माँ में होता अनोखा चमत्कार।
माँ सृजन, माँ ही उद्धार,
माँ होती मुक्ति का द्वार।
?
माँ चरणों में काशी और प्रयाग,
माँ का कभी ना करना त्याग।
????-लक्ष्मी सिंह ??

Language: Hindi
812 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
मक़रूज़ हूँ मैं
मक़रूज़ हूँ मैं
Satish Srijan
रमेशराज की गीतिका छंद में ग़ज़लें
रमेशराज की गीतिका छंद में ग़ज़लें
कवि रमेशराज
संस्कारों की पाठशाला
संस्कारों की पाठशाला
Dr. Pradeep Kumar Sharma
यही सोचकर इतनी मैने जिन्दगी बिता दी।
यही सोचकर इतनी मैने जिन्दगी बिता दी।
Taj Mohammad
💐अज्ञात के प्रति-127💐
💐अज्ञात के प्रति-127💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"इस जगत में"
Dr. Kishan tandon kranti
बेहतरीन इंसान वो है
बेहतरीन इंसान वो है
शेखर सिंह
जब मित्र बने हो यहाँ तो सब लोगों से खुलके जुड़ना सीख लो
जब मित्र बने हो यहाँ तो सब लोगों से खुलके जुड़ना सीख लो
DrLakshman Jha Parimal
*आया संवत विक्रमी,आया नूतन वर्ष (कुंडलिया)*
*आया संवत विक्रमी,आया नूतन वर्ष (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
मत खोलो मेरी जिंदगी की किताब
मत खोलो मेरी जिंदगी की किताब
Adarsh Awasthi
चेहरे पर अगर मुस्कुराहट हो
चेहरे पर अगर मुस्कुराहट हो
Paras Nath Jha
बेपनाह थी मोहब्बत, गर मुकाम मिल जाते
बेपनाह थी मोहब्बत, गर मुकाम मिल जाते
Aditya Prakash
देखता हूँ बार बार घड़ी की तरफ
देखता हूँ बार बार घड़ी की तरफ
gurudeenverma198
जिसके पास
जिसके पास "ग़ैरत" नाम की कोई चीज़ नहीं, उन्हें "ज़लील" होने का
*Author प्रणय प्रभात*
सर्द हवाएं
सर्द हवाएं
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
आसा.....नहीं जीना गमों के साथ अकेले में
आसा.....नहीं जीना गमों के साथ अकेले में
Deepak Baweja
विश्वेश्वर महादेव
विश्वेश्वर महादेव
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
प्रेम
प्रेम
विमला महरिया मौज
वृक्षों का रोपण करें, रहे धरा संपन्न।
वृक्षों का रोपण करें, रहे धरा संपन्न।
डॉ.सीमा अग्रवाल
शायरी - ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
शायरी - ग़ज़ल - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
3218.*पूर्णिका*
3218.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
दिलों में है शिकायत तो, शिकायत को कहो तौबा,
दिलों में है शिकायत तो, शिकायत को कहो तौबा,
Vishal babu (vishu)
जिसकी जिससे है छनती,
जिसकी जिससे है छनती,
महेश चन्द्र त्रिपाठी
बाल कविता : काले बादल
बाल कविता : काले बादल
Rajesh Kumar Arjun
प्रेम
प्रेम
Dr.Priya Soni Khare
कहानी घर-घर की
कहानी घर-घर की
Brijpal Singh
पहचाना सा एक चेहरा
पहचाना सा एक चेहरा
Aman Sinha
दो शब्द ढूँढ रहा था शायरी के लिए,
दो शब्द ढूँढ रहा था शायरी के लिए,
Shashi Dhar Kumar
रामचरितमानस
रामचरितमानस
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
💜💠💠💠💜💠💠💠💜
💜💠💠💠💜💠💠💠💜
Manoj Kushwaha PS
Loading...