Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 May 2017 · 2 min read

माँ नियति है

” माँ नियति है ”
——————-

माँ गीता…
माँ कुरान है !
माँ आन-बान
और शान है |
माँ ममता है
माँ त्याग है !
माँ बच्चों का
भाग है |
माँ कर्म है….
माँ मर्म है !
माँ इंसां का
धर्म है |
माँ शक्ति है
माँ भक्ति है !
माँ ही सुन्दर
आसशक्ति है |
माँ नीर है
माँ पीर है !
माँ ही सबकी
तकदीर है |
माँ सावन है
माँ पावन है !
माँ ही तो…..
मन-भावन है |
माँ काया है
माँ माया है !
माँ बनती हरपल
साया है |
माँ जननी है
माँ भरणी है !
माँ ही बहती
वैतरणी है |
माँ वारि है
माँ न्यारी है !
माँ ही सुन्दर
फुलवारी है |
माँ पूजा है
माँ मन्नत है !
माँ धरती पर
जन्नत है |
माँ सुबह है
माँ शाम है !
माँ हर दर्द की
बाम है |
माँ भूत है
माँ आज है !
माँ खुशियों का
आगाज है |
माँ साज है
माँ आवाज है !
माँ ही उन्नत
परवाज है |
माँ चंदन है
माँ वंदन है !
माँ ही तो…
अभिनंदन है |
माँ वीर है
माँ धीर है !
माँ ममता की
तस्वीर है |
माँ वेद है
माँ पुराण है !
माँ सद्गुण की
खान है |
माँ अक्षर है
माँ ज्ञान है |
माँ ही तो…..
विज्ञान है |
माँ आस्था है
माँ विश्वास है !
माँ रहती नित्य
खास है |
माँ नि:स्वार्थ है
माँ निश्छल है !
माँ रहती संग में
पल-पल है |
माँ ओस है
माँ कोष है !
माँ ही तो
संतोष है !
माँ प्रेम है
माँ करूणा है !
माँ ही बनती
अरूणा है |
माँ दृष्टि है
माँ सृष्टि है !
माँ ही स्नेहिल
वृष्टि है |
माँ गीत है
माँ प्रीत है
माँ ही…..
जीवन-संगीत है |
माँ व्यष्टि है
माँ समष्टि है !
माँ सारभूत…..
अभिव्यक्ति है |
माँ बगिया है
माँ क्यारी है !
माँ ही…….
नव-संचारी है |
माँ नियति है
माँ सम्पूर्णा है !
माँ ही तो…..
अन्नपूर्णा है |
माँ प्रकृति है
माँ सर्जना है !
माँ ही “दीप” की
सृजना है ||
—————————–
— डॉ० प्रदीप कुमार “दीप”

Language: Hindi
602 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"पवित्र पौधा"
Dr. Kishan tandon kranti
* बिछोना अंत में बनकर, चिता सब को सुलाती है 【मुक्तक 】*
* बिछोना अंत में बनकर, चिता सब को सुलाती है 【मुक्तक 】*
Ravi Prakash
कितनी सहमी सी
कितनी सहमी सी
Dr fauzia Naseem shad
*राज सारे दरमियाँ आज खोलूँ*
*राज सारे दरमियाँ आज खोलूँ*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
धोखा
धोखा
Sanjay ' शून्य'
*****सबके मन मे राम *****
*****सबके मन मे राम *****
Kavita Chouhan
नफरत थी तुम्हें हमसे
नफरत थी तुम्हें हमसे
Swami Ganganiya
पत्र गया जीमेल से,
पत्र गया जीमेल से,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
एक विचार पर हमेशा गौर कीजियेगा
एक विचार पर हमेशा गौर कीजियेगा
शेखर सिंह
कहाँ जाऊँ....?
कहाँ जाऊँ....?
Kanchan Khanna
दिल ऐसी चीज़ है जो किसी पर भी ग़ालिब हो सकती है..
दिल ऐसी चीज़ है जो किसी पर भी ग़ालिब हो सकती है..
पूर्वार्थ
डर एवं डगर
डर एवं डगर
Astuti Kumari
हँसते गाते हुए
हँसते गाते हुए
Shweta Soni
मेरी नज़्म, शायरी,  ग़ज़ल, की आवाज हो तुम
मेरी नज़्म, शायरी, ग़ज़ल, की आवाज हो तुम
अनंत पांडेय "INϕ9YT"
ख़ास तो बहुत थे हम भी उसके लिए...
ख़ास तो बहुत थे हम भी उसके लिए...
Dr Manju Saini
समस्या
समस्या
Paras Nath Jha
भरे हृदय में पीर
भरे हृदय में पीर
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
तुम सत्य हो
तुम सत्य हो
Dr.Pratibha Prakash
पथिक आओ ना
पथिक आओ ना
Rakesh Rastogi
मृत्यु संबंध की
मृत्यु संबंध की
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बात ! कुछ ऐसी हुई
बात ! कुछ ऐसी हुई
अशोक शर्मा 'कटेठिया'
सीने का समंदर, अब क्या बताऊ तुम्हें
सीने का समंदर, अब क्या बताऊ तुम्हें
The_dk_poetry
और भी शौक है लेकिन, इश्क तुम नहीं करो
और भी शौक है लेकिन, इश्क तुम नहीं करो
gurudeenverma198
रामधारी सिंह दिवाकर की कहानी 'गाँठ' का मंचन
रामधारी सिंह दिवाकर की कहानी 'गाँठ' का मंचन
आनंद प्रवीण
■ आज की बात...
■ आज की बात...
*Author प्रणय प्रभात*
कल रात सपने में प्रभु मेरे आए।
कल रात सपने में प्रभु मेरे आए।
Kumar Kalhans
जय महादेव
जय महादेव
Shaily
बात शक्सियत की
बात शक्सियत की
Mahender Singh
3178.*पूर्णिका*
3178.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
💐💐मरहम अपने जख्मों पर लगा लेते खुद ही...
💐💐मरहम अपने जख्मों पर लगा लेते खुद ही...
Priya princess panwar
Loading...