Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Mar 2017 · 4 min read

भारतीय संस्कृति की विशेषता तथा बचाने के उपाय

” भारतीय संस्कृति की विशेषता तथा बचाने के उपाय ”
—————————————————–
” संस्कृति ” एक ऐसी ऐतिहासिक सांस्कृतिक , भौगोलिक , दार्शनिक और नीतिगत मानवीय व्यवस्था है , जिसमें हम अपने जीवन की सार्थकता उसके प्रतिमान , व्यवहार के तरीके ,रीति-रिवाज, विचार एवं अभिव्यक्ति , सामाजिक मूल्यों , परम्पराओं , मानवीय क्रियाकलापों और आविष्कारों को समाहित रखती है | चूँकि भारत भूमि आदि-मानव की कर्मभूमि रही है , अत : भारतीय संस्कृति अपने उद्भव से ही अमूल्य निधि के रूप में अपने परम्परागत स्वरूप में अपनी निरन्तरता बनाए हुए है | यहाँ पाषाणकालीन संस्कृति से लेकर आधुनिक संस्कृति की सभी विशेषताऐं विद्यमान हैं | भारतीय संस्कृति पर यदि विहंगम दृष्टि डाली जाए तो हम पाते हैं कि हमारी संस्कृति विविधता में एकता को समाहित किये हुए है | यहाँ न केवल हिन्दू संस्कृति की बहुलता है , अपितु मुस्लिम , बौद्ध , जैन , पारसी , सिक्ख और ईसाई संस्कृति का भी अद्भुत संयोग देखने को मिलता है | भारतीय संस्कृति विविध विषयों जैसे- दर्शन , इतिहास , भूगोल , समाजशास्त्र , मानवशास्त्र इत्यादि से तादातम्य संबंध स्थापित किये हुए है | यहाँ कि भौतिक और अभौतिक संस्कृति नायाब और सर्वश्रेष्ठ है | यहाँ की संस्कृति ने प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यावरण को अपने भीतर रचा-बसा रखा है , तभी तो भारत “विश्वगुरू ” के पद पर सुशोभित है |

भारतीय संस्कृति की विशेषताऐं : ~

भारतीय संस्कृति अपने आप में अनूठी और विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है | इसमें अनेक विशेषताऐं विद्यमान हैं जो कि निम्नवत हैं —
परम्परागत विशेषताऐं
———————————–
१. प्राचीनता — प्राचीनता से तात्पर्य है कि हमारी संस्कृति में आदिकालीन और वैदिकयुगीन संस्कृति के साथ-साथ रामायण और महाभारत कालीन संस्कृति की विशषताऐं मौजूद हैं |
२. निरन्तरता :~भारतीय संस्कृति का स्वरूप सतत् और निरन्तर गतिशील प्रकृति का रहा है | यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में प्रतिस्थापित होती रही है ,जो कि निरन्तर गतिमान है |
३. ग्रहणशीलता :~ भारतीय संस्कृति में मूल तत्वों की प्रधानता तो है ही , इसके साथ ही यह दूसरी संस्कृति से भी कुछ न कुछ ग्रहण करती रही है , जैसे – मुगल संस्कृति का ग्रहण |
४. वर्ण व्यवस्था :~ वर्ण व्यवस्था भारतीय संस्कृति की मूलभूत विशेषता और केन्द्रीय धुरी है | इस व्यवस्था के अन्तर्गत समाज को चार वर्णों में बाँटा गया है – ब्राह्मण, क्षत्रिय , वैश्य और शूद्र | दूसरे शब्दों में वर्ण व्यवस्था श्रम विभाजन की सामाजिक व्यवस्था का ही दूसरा नाम है |
५. आश्रम व्यवस्था :~ कर्म को सर्वोपरि स्थान प्रदान करते हुए भारतीय समाज में आश्रम व्यवस्था का विधान किया गया है | यह वह व्यवस्था है जिसमें सामाजिक क्रियाकलापों और निर्धारित कर्तव्यों को प्राकृतिक प्रभाव और गुणों के आधार पर विविध समूहों में विभाजित किया जाता है |
५. संयुक्त परिवार प्रणाली :~ संयुक्त परिवार प्रणाली हमारे पूर्वजों द्वारा दी गई एक अनूठी प्रणाली है , जो परिवार के समस्त सदस्यों को एकसूत्र में बाँधे रखती है | इस प्रणाली में बच्चों का मूलभूत विकास श्रेष्ठ रूप से होता है , जो कि जरूरी भी है |
६. पुरूषार्थ :~पुरूषार्थ उस सार्थक जीवन-शक्ति का योग है जो कि व्यक्ति को सांसारिक सुख -भोग के बीच अपने धर्म पालन के माध्यम से मोक्ष की राह दिखलाता है | भारतीय संस्कृति और दर्शन में मानव के लिए चार पुरूषार्थ निर्धारित किये गये हैं – धर्म ,अर्थ ,काम और मोक्ष |
७. संस्कार : ~ संस्कार का अर्थ है – परिशुद्धि | भारतीय हिन्दू संस्कृति में सोलह संस्कारों को बताया गया है | जबकि अन्य धर्मों में भी संस्कारों का प्रचलन है |
८. विविधता में एकता :~ विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की मूलभूत विशेषता है | भारत भूमि पर अनेक प्रकार की भौगोलिक , आर्थिक , सामाजिक और सांस्कृतिक विविधताऐं विद्यमान होने के बावजूद भी संस्कृति में मूलभूत एकता पाई जाती है |
९. आध्यात्मिकता और भौतिकता का समन्वय : ~ भारतीय संस्कृति में मूलत : आध्यात्मिकता और भौतिकता का समन्वय पाया जाता है ,जो कि मानवता के लिए श्रेष्ठ है |
“आधुनिक विशेषताऐं”
——————————–
वैसे तो भारतीय संस्कृति में परम्परागत विशेषताओं की बाहुल्यता है ,जो कि निरन्तर गतिशील है , परन्तु वर्तमान में इसमें कुछ आधुनिक विशेषताओं का संगम हुआ है ,जो कि अग्रलिखित हैं —
१. वर्ग व्यवस्था का उद्भव
२. संस्कृतिकरण
३. पर-संस्कृतिग्रहण
४. पश्चिमीकरण
५.आधुनिकीकरण
६. वैश्वीकरण
७. उदारीकरण
८. निजीकरण
९. तकनीकीकरण
१०. लोकतंत्रीकरण

“भारतीय संस्कृति को बचाने के उपाय”
—————————————————
चूँकि वर्तमान में कुछ असामाजिक तत्वों के कारण भारतीय संस्कृति पर प्रहार हो रहा है जैसे – घुसपैठ ,भ्रष्टाचार, घोटाले ,बलात्कार, अपहरण,आतंकवाद ,असहिष्णुता ,चोरी -डकैती इत्यादि-इत्यादि | अत : भारतीय संस्कृति के मूल स्वरूप -“वसुधैव कुटुम्बकम” की पुनर्स्थापना के लिए कुछेक प्रयास करने अतिआवश्यक है जो इस प्रकार हैं —
१. संयुक्त परिवारों को प्राथमिकता देना |
२. वैदिक शिक्षा और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देना |
३. संस्कारों की पुनर्स्थापना |
४.नारी शिक्षा को बढ़ावा देना |
५. निर्धनता का उन्मूलन |
६. पर-संस्कृतिग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से दूर रहना |
७. भौतिक और अभौतिक संस्कृति में सामंजस्य स्थापना |
८. बेरोजगारी उन्मूलन
९. आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना |
१० साहित्य द्वारा संस्कृति का संरक्षण और प्रसारण |
११. भ्रष्टाचार उन्मूलन |
१२. अपराधों की रोकथाम |
१३. प्रकृति-संस्कृति-मानव की प्रगाढ़ता को बढ़ावा देना |
१४. जातिगत भेदभाव का उन्मूलन |
१५. सांस्कृतिक समरसता का विकास करना |
१६. भारतीय सांस्कृतिक परिवेश की वर्तमान में पुनर्स्थापना करना |
१७. पुरातन और नूतन का संगम |
१८. सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना |
१९. सांस्कृतिक आयोजनों को बढावा देना |
२०. संस्कृति संरक्षण हेतु सरकारी प्रयास |

—————————— — डॉ० प्रदीप कुमार “दीप”

Language: Hindi
Tag: लेख
7836 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
आब-ओ-हवा
आब-ओ-हवा
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
बेचारा प्रताड़ित पुरुष
बेचारा प्रताड़ित पुरुष
Manju Singh
।। गिरकर उठे ।।
।। गिरकर उठे ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
गजल सगीर
गजल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
कुछ चंद लोंगो ने कहा है कि
कुछ चंद लोंगो ने कहा है कि
सुनील कुमार
सारे दुख दर्द होजाते है खाली,
सारे दुख दर्द होजाते है खाली,
Kanchan Alok Malu
सुप्रभात
सुप्रभात
Seema Verma
बच्चे पैदा कीजिए, घर-घर दस या बीस ( हास्य कुंडलिया)
बच्चे पैदा कीजिए, घर-घर दस या बीस ( हास्य कुंडलिया)
Ravi Prakash
कवि मोशाय।
कवि मोशाय।
Neelam Sharma
चुनावी युद्ध
चुनावी युद्ध
Anil chobisa
ये दुनिया है साहब यहां सब धन,दौलत,पैसा, पावर,पोजीशन देखते है
ये दुनिया है साहब यहां सब धन,दौलत,पैसा, पावर,पोजीशन देखते है
Ranjeet kumar patre
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
पेट भरता नहीं है बातों से
पेट भरता नहीं है बातों से
Dr fauzia Naseem shad
स्त्री:-
स्त्री:-
Vivek Mishra
टेसू के वो फूल कविताएं बन गये ....
टेसू के वो फूल कविताएं बन गये ....
Kshma Urmila
वही है जो इक इश्क़ को दो जिस्म में करता है।
वही है जो इक इश्क़ को दो जिस्म में करता है।
Monika Verma
मां रा सपना
मां रा सपना
Rajdeep Singh Inda
दोहे-
दोहे-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
दुआ कबूल नहीं हुई है दर बदलते हुए
दुआ कबूल नहीं हुई है दर बदलते हुए
कवि दीपक बवेजा
हिंदीग़ज़ल की गटर-गंगा *रमेशराज
हिंदीग़ज़ल की गटर-गंगा *रमेशराज
कवि रमेशराज
23/54.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/54.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
किरदार अगर रौशन है तो
किरदार अगर रौशन है तो
shabina. Naaz
ସେହି କୁକୁର
ସେହି କୁକୁର
Otteri Selvakumar
बड़ा मन करऽता।
बड़ा मन करऽता।
जय लगन कुमार हैप्पी
कवियों की कैसे हो होली
कवियों की कैसे हो होली
महेश चन्द्र त्रिपाठी
चंद मुक्तक- छंद ताटंक...
चंद मुक्तक- छंद ताटंक...
डॉ.सीमा अग्रवाल
■ बहुत हुई घिसी-पिटी दुआएं। कुछ नया भी बोलो ताकि प्रभु को भी
■ बहुत हुई घिसी-पिटी दुआएं। कुछ नया भी बोलो ताकि प्रभु को भी
*Author प्रणय प्रभात*
*मंज़िल पथिक और माध्यम*
*मंज़िल पथिक और माध्यम*
Lokesh Singh
क्या होगा कोई ऐसा जहां, माया ने रचा ना हो खेल जहां,
क्या होगा कोई ऐसा जहां, माया ने रचा ना हो खेल जहां,
Manisha Manjari
निगाहें के खेल में
निगाहें के खेल में
Surinder blackpen
Loading...