Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Jan 2017 · 2 min read

बेटी है अनमोल इसकी पूजा करो

…बेटी है अनमोल, इसकी पूजा करो…

नन्ही बेटी है,रोती है हंसती है।
इसके ही रंगों से,ये दुनिया सजती है।
इसकी हर नादानी पे,प्यार बहुत ही आता है।
देखूं रोते हुए जो इसे, दिल मेरा भर आता है।
इसके सिवा न अरमान, कोई दूजा करो।
बेटी है अनमोल, इसकी पूजा करो।।1।।

बेटी से संसार है,बेटी से संस्कार है।
जिस आन्गन में न महके ये कली, वो सूना है बेकार है।
नन्हे-कोमल हाथों से, छूती है जब गालों को।
मिट जाते हैं दर्द इक पल में सारे,सहलाती है जब बालों को।
इसके सिवा न अरमान, कोई दूजा करो।
बेटी है अनमोल, इसकी पूजा करो।।2।।

न होगी गर ये धरती पर,कोई दूल्हा न बन पाएगा।
नन्हे-नाजुक हाथों से,राखी कौन पहनाएगा।
रिश्ते जन्मे हैं सब इससे, ये रिश्तों का संसार है।
‘मतलबी’ सी इस दुनिया में, ‘निःस्वार्थ ‘ माँ का प्यार है।
इसके सिवा न अरमान, कोई दूजा करो।
बेटी है अनमोल, इसकी पूजा करो।।3।।

मासूमियत को न तुम, ऐसे कत्ल करो।
जल्लाद न बनो, कुछ तो अक्ल करो।
ये सृष्टि की जननी है, ये ममता का सागर है।
निष्ठुर बंजर भूमि पे, जो बरसे वो ये बादल है।
इसके सिवा न अरमान, कोई दूजा करो।
बेटी है अनमोल, इसकी पूजा करो।।4।।

अबला नहीं है ये, ये आज की सबला नारी है।
इसके जज्बे के आगे, सारी दुनिया हारी है।
हो युद्ध का मैदान या, हो ऐवरैस्ट सा ऊंचा शिखर।
हर जगह निशां है इसके, तुम देख लो चाहे जिधर।
इसके सिवा न अरमान, कोई दूजा करो।
बेटी है अनमोल, इसकी पूजा करो।।5।।

जय माँ दुर्गा
Written by me:-
Vivek Guleria
Ram nagar colony
V.P.O. Thakurdwara
Teh Palampur
Distt kangra
H.P.
Pin 176102
9418311502

933 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
- एक दिन उनको मेरा प्यार जरूर याद आएगा -
- एक दिन उनको मेरा प्यार जरूर याद आएगा -
bharat gehlot
प्रकृति
प्रकृति
Monika Verma
एकाकीपन
एकाकीपन
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
तू दूरबीन से न कभी ढूँढ ख़ामियाँ
तू दूरबीन से न कभी ढूँढ ख़ामियाँ
Johnny Ahmed 'क़ैस'
मईया कि महिमा
मईया कि महिमा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
निरीह गौरया
निरीह गौरया
Dr.Pratibha Prakash
ग़ज़ल/नज़्म - दस्तूर-ए-दुनिया तो अब ये आम हो गया
ग़ज़ल/नज़्म - दस्तूर-ए-दुनिया तो अब ये आम हो गया
अनिल कुमार
एक अकेला
एक अकेला
Punam Pande
■ भगवान के लिए, ख़ुदा के वास्ते।।
■ भगवान के लिए, ख़ुदा के वास्ते।।
*Author प्रणय प्रभात*
सबके राम
सबके राम
Sandeep Pande
नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
कुंदन सिंह बिहारी
मेरे हैं बस दो ख़ुदा
मेरे हैं बस दो ख़ुदा
The_dk_poetry
विवशता
विवशता
आशा शैली
मधुर-मधुर मेरे दीपक जल
मधुर-मधुर मेरे दीपक जल
Pratibha Pandey
कोई भी जंग अंग से नही बल्कि हौसले और उमंग से जीती जाती है।
कोई भी जंग अंग से नही बल्कि हौसले और उमंग से जीती जाती है।
Rj Anand Prajapati
आव्हान
आव्हान
Shyam Sundar Subramanian
गज़ल सी कविता
गज़ल सी कविता
Kanchan Khanna
हर मानव खाली हाथ ही यहाँ आता है,
हर मानव खाली हाथ ही यहाँ आता है,
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
इंसान बनने के लिए
इंसान बनने के लिए
Mamta Singh Devaa
"गणतंत्र दिवस"
पंकज कुमार कर्ण
ढ़ूंढ़ रहे जग में कमी
ढ़ूंढ़ रहे जग में कमी
लक्ष्मी सिंह
ग़ज़ल
ग़ज़ल
abhishek rajak
Second Chance
Second Chance
Pooja Singh
युद्ध के मायने
युद्ध के मायने
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
आदत न डाल
आदत न डाल
Dr fauzia Naseem shad
धुवाँ (SMOKE)
धुवाँ (SMOKE)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
हयात कैसे कैसे गुल खिला गई
हयात कैसे कैसे गुल खिला गई
Shivkumar Bilagrami
मन जो कि सूक्ष्म है। वह आसक्ति, द्वेष, इच्छा एवं काम-क्रोध ज
मन जो कि सूक्ष्म है। वह आसक्ति, द्वेष, इच्छा एवं काम-क्रोध ज
पूर्वार्थ
Tujhe pane ki jung me khud ko fana kr diya,
Tujhe pane ki jung me khud ko fana kr diya,
Sakshi Tripathi
Loading...