Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Oct 2016 · 1 min read

*बुरा न बोलो बोल रे*

बुरा न बोलो बोल रे
…आनन्द विश्वास

बुरा न देखो, बुरा सुनो ना, बुरा न बोलो बोल रे,
वाणी में मिसरी तो घोलो, बोल-बोल को तोल रे।
मानव मर जाता है लेकिन,
शब्द कभी ना मरता है।
शब्द-बाण से आहत मन का,
घाव कभी ना भरता है।
सौ-सौ बार सोच कर बोलो, बात यही अनमोल रे,
बुरा न देखो, बुरा सुनो ना, बुरा न बोलो बोल रे।
पांचाली के शब्द-बाण से,
कुरूक्षेत्र रंग लाल हुआ।
जंगल-जंगल भटके पांडव,
चीरहरण, क्या हाल हुआ।
बोल सको तो अच्छा बोलो, वर्ना मुँह मत खोल रे,
बुरा न देखो, बुरा सुनो ना, बुरा न बोलो बोल रे।
जो देखोगे और सुनोगे,
वैसा ही मन हो जायेगा।
अच्छी बातें, अच्छा दर्शन,
जीवन निर्मल हो जायेगा।
अच्छा मन, सबसे अच्छा धन, मनवा जरा टटोल रे,
बुरा न देखो, बुरा सुनो ना, बुरा न बोलो बोल रे।
कोयल बोले मीठी वाणी,
कानों में रस घोले है।
पिहु-पिहु मन मोर नाचता,
सबके मन को मोहे है।
खट्टी अमियाँ खाकर मिट्ठू, मीठा-मीठा बोल रे।
बुरा न देखो, बुरा सुनो ना, बुरा न बोलो बोल रे।
*****
…आनन्द विश्वास

Language: Hindi
1 Comment · 700 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
👌आभास👌
👌आभास👌
*Author प्रणय प्रभात*
कोरे कागज पर...
कोरे कागज पर...
डॉ.सीमा अग्रवाल
कमियाॅं अपनों में नहीं
कमियाॅं अपनों में नहीं
Harminder Kaur
समय से पहले
समय से पहले
अंजनीत निज्जर
3169.*पूर्णिका*
3169.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बाल कहानी- डर
बाल कहानी- डर
SHAMA PARVEEN
दर्द अपना है
दर्द अपना है
Dr fauzia Naseem shad
*कैसे हार मान लूं
*कैसे हार मान लूं
Suryakant Dwivedi
बाल कविता: मोटर कार
बाल कविता: मोटर कार
Rajesh Kumar Arjun
मैं लिखता हूँ
मैं लिखता हूँ
DrLakshman Jha Parimal
स्वामी विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद
मनोज कर्ण
मानता हूँ हम लड़े थे कभी
मानता हूँ हम लड़े थे कभी
gurudeenverma198
खुद की तलाश में मन
खुद की तलाश में मन
Surinder blackpen
क्या क्या बताए कितने सितम किए तुमने
क्या क्या बताए कितने सितम किए तुमने
Kumar lalit
*****जीवन रंग*****
*****जीवन रंग*****
Kavita Chouhan
डॉ अरुण कुमार शास्त्री / drarunkumarshastri
डॉ अरुण कुमार शास्त्री / drarunkumarshastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
गले लोकतंत्र के नंगे / मुसाफ़िर बैठा
गले लोकतंत्र के नंगे / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
अंतरात्मा की आवाज
अंतरात्मा की आवाज
Dr. Pradeep Kumar Sharma
शीर्षक : पायजामा (लघुकथा)
शीर्षक : पायजामा (लघुकथा)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
"दो मीठे बोल"
Dr. Kishan tandon kranti
"रात यूं नहीं बड़ी है"
ज़ैद बलियावी
हाई स्कूल की परीक्षा सम्मान सहित उत्तीर्ण
हाई स्कूल की परीक्षा सम्मान सहित उत्तीर्ण
Ravi Prakash
💐प्रेम कौतुक-397💐
💐प्रेम कौतुक-397💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"पसंद और प्रेम"
पूर्वार्थ
" पाती जो है प्रीत की "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
जैसी सोच,वैसा फल
जैसी सोच,वैसा फल
Paras Nath Jha
चेहरे की मुस्कान छीनी किसी ने किसी ने से आंसू गिराए हैं
चेहरे की मुस्कान छीनी किसी ने किसी ने से आंसू गिराए हैं
Anand.sharma
सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,
सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,
Ranjeet kumar patre
Colours of heart,
Colours of heart,
DrChandan Medatwal
मौन
मौन
Shyam Sundar Subramanian
Loading...