Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Jan 2017 · 3 min read

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर

भीमराव बाबा साहब आम्बेडकर

भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।
आन बान और शान के खातिर जीने का सामान दिया।।

पहला मन्त्र दिया बाबा ने संग संग में काम करो।
छोड़ोगे मनभेदों को ही तब ही जग में नाम करो।
थोडा बहुत फासला होगा सबका सबके चिन्तन से।
तू तू मैं मैं खिचातानी का हल खोजो मंथन से।।
जुबां दे दिया हर गूंगे को हर बहरे को कान दिया।
भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।1।

अपने अधिकारों को जानो पाने को संघर्ष करो।
क़ुरबानी जो चाहे करनी भी हो तो सहर्ष करो।।
जिस दिन भी जागे जागा सौभाग्य जगत की रीत है।
डर को डरा डरा कर बोलो डर के आगे जीत है।
जीवन जीने को रोटी दी कपड़ा और मकान दिया।
भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।2।

मन्त्र तीसरा भीमा का है गीत ज्ञान के गाये जा।
शिक्षा दूध शेरनी का है पी पी कर गुर्राए जा।।
पढ़ लो लिखलो पा सकते हो सब कुछ पुस्तक कापी से।
जंग लगा ताला भी खोलो ज्ञानपुन्ज की चाबी से।।
सत्य तथ्य को किया उजागर सत्यभान का ज्ञान दिया।
भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।3।

ऊँच नीच के भेदभाव ने मानवता को कष्ट दिया।
छूत संक्रमण आम्बेडकर ने कर आक्रमण नष्ट किया।।
भेदभाव की दीवारों को सारे जग से तोड़ दिया।
मानव से मानव का रिश्ता मजबूती से जोड़ दिया।।
बने मसीहा शोषितों के जीने का अभिमान दिया।
भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।4।

लोकतंत्र में  लोगों को ही सबसे बढकर मन्त्र कहा।
जनता का जनता के खातिर जनता द्वारा तन्त्र कहा।।
अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ों का भी रक्षण हो।
अगडे पिछड़े की खाई को भरने को आरक्षण हो।।
सबको सबका हक मिल जाये ऐसा विधि विधान दिया।
भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।5।

सघन यातना और पीड़ा ने भीमराव को बड़ा किया।
छिने हुए अधिकारों को पाने के खातिर खड़ा किया।।
अनाचार अन्याय मिटाने आजीवन संकल्प लिया।
आने वाली पीढ़ी को जीने का नया विकल्प दिया।।
समता समरसता का नायक बनकर नया विहान दिया।
भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।6।

कैसे रहना कैसे चलना कैसे खाना चाहिए।
अपने जीवन में अनुशासन कैसे पाना चाहिए।।
मन्त्र फूंक कर तर्क शक्ति का अंध भक्ति से मुक्त किया।
भेद बता कर गूढ़ सूक्ति का नवल युक्ति संयुक्त किया।।
रीति नीति बहुजन के हित हो इसके ऊपर ध्यान दिया।
भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।7।

विषमजाल को चीरफाड़ कर नवयुग का आरम्भ किया।
चूर चूर दर्पण दिखलाकर अभिमानी का दम्भ किया।।
स्वार्थसिध्द करने वाले जो दूषित मन को जान लिया।
सावधान! कह कर के उनके षड्यंत्रों की जान लिया।।
भरी दोपहरी अंधकार के पाखंड को पहचान दिया।
भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।8।

दर्शन से जिनके ग्रन्थों के पीढ़ी भी सुख पाती है।
वाणी जिनकी भटके जनमानस को राह बताती है।।
चरण आचरण के कारण ही जग में पूजे जाते है।
वन्दन अभिनन्दन जन जन से मन से महिमा पाते है।।
जिनकी दीया और बाती ने रोशन “सरल” जहान दिया।
भीमराव बाबा साहब ने, देश को संविधान दिया।9।

– कवि साहेबलाल “सरल”

Language: Hindi
Tag: गीत
279 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
रक्त को उबाल दो
रक्त को उबाल दो
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
गुरू शिष्य का संबन्ध
गुरू शिष्य का संबन्ध
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
दृढ़
दृढ़
Sanjay ' शून्य'
बिहार के मूर्द्धन्य द्विज लेखकों के विभाजित साहित्य सरोकार
बिहार के मूर्द्धन्य द्विज लेखकों के विभाजित साहित्य सरोकार
Dr MusafiR BaithA
काफी ढूंढ रही थी में खुशियों को,
काफी ढूंढ रही थी में खुशियों को,
Kanchan Alok Malu
"रात यूं नहीं बड़ी है"
ज़ैद बलियावी
*मिले हमें गुरुदेव खुशी का, स्वर्णिम दिन कहलाया 【हिंदी गजल/ग
*मिले हमें गुरुदेव खुशी का, स्वर्णिम दिन कहलाया 【हिंदी गजल/ग
Ravi Prakash
23/56.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/56.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
DrLakshman Jha Parimal
आजा रे अपने देश को
आजा रे अपने देश को
gurudeenverma198
💐प्रेम कौतुक-423💐
💐प्रेम कौतुक-423💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
'धोखा'
'धोखा'
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
जीवन के बसंत
जीवन के बसंत
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
जंगल ये जंगल
जंगल ये जंगल
Dr. Mulla Adam Ali
किरायेदार
किरायेदार
Keshi Gupta
जो चाकर हैं राम के
जो चाकर हैं राम के
महेश चन्द्र त्रिपाठी
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
क्या करते हो?
क्या करते हो?
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
मुक्तक
मुक्तक
दुष्यन्त 'बाबा'
कुछ रिश्तो में हम केवल ..जरूरत होते हैं जरूरी नहीं..! अपनी अ
कुछ रिश्तो में हम केवल ..जरूरत होते हैं जरूरी नहीं..! अपनी अ
पूर्वार्थ
"आज का दौर"
Dr. Kishan tandon kranti
एक मुट्ठी राख
एक मुट्ठी राख
Shekhar Chandra Mitra
#ग़ज़ल
#ग़ज़ल
*Author प्रणय प्रभात*
बेटी को जन्मदिन की बधाई
बेटी को जन्मदिन की बधाई
लक्ष्मी सिंह
बारिश का मौसम
बारिश का मौसम
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
‘1857 के विद्रोह’ की नायिका रानी लक्ष्मीबाई
‘1857 के विद्रोह’ की नायिका रानी लक्ष्मीबाई
कवि रमेशराज
अहिल्या
अहिल्या
अनूप अम्बर
16- उठो हिन्द के वीर जवानों
16- उठो हिन्द के वीर जवानों
Ajay Kumar Vimal
दोस्ती के नाम
दोस्ती के नाम
Dr. Rajeev Jain
Loading...