Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Apr 2017 · 2 min read

प्रायश्चित

भास्कर ने उषा के साथ आँखें खोली ही थी कि चिडि़यों की चहचहाहट ने सम्राट अशोक को नींद से जगा दिया।
“बस एक और विजय, और फिर समस्त आर्यावर्त मेरा हो जाएगा।” इसी सोच ने अशोक मौर्य के चेहरे पर मुस्कान ला दी। तभी शिविर में सेनापति ने प्रवेश किया।
“देवनाम्प्रिय अशोक, सेनापति का प्रणाम स्वीकार करें।”
“युद्ध के क्या समाचार हैँ?” गंभीर मुद्रा में अशोक ने पूछा।
“सुखद समाचार हैँ सम्राट! कलिंग अब हमारा है। यद्यपि कलिंगवासियों ने अद्भुत शौर्य प्रदर्शन किया, परंतु हे प्रियदर्शी! हमारी शूरवीरों से सुसज्जित सेना ने कलिंग को तहस-नहस कर दिया। अब वहाँ विलापरत् स्त्रियों के अतिरिक्त कोई पुरुष शेष नहीं बचा।”
“क्या कह रहे हो, सेनापति?” विजयी मुस्कान अचरजता से भर गई सम्राट की।
“क्या संपूर्ण कलिंग युद्ध करने आ गया था!” सम्राट ने चकित होकर पूछा।
“कदाचित् ऐसा ही लग रहा है सम्राट; क्योंकि युद्ध क्षेत्र शत्रुओं के शवों से पटा हुआ है। एक लाख से भी अधिक क्षत-विक्षत शव हैं और एक लाख से भी अधिक शत्रु सैनिकों को बंदी बनाकर उन्हें राज्य से निर्वासित कर दिया गया है। वे भी गंभीर रूप से घायल हैं सम्राट, आक्रमण का पुनः विचार भी नहीं करेंगे।”
सेनापति गर्वित होकर बखान करता जा रहा था परंतु इधर सम्राट विचलित दिखाई पड़ रहे थे। विकलता उनके मुख पर दिखाई दे रही थी। हथेलियों को आपस में रगड़ते हुए वे इधर-उधर विचरण कर रहे थे।
अचानक उनका चेहरा सपाट हुआ और उन्होंने सेनापति से रणक्षेत्र की ओर चलने के लिए कहा।
** ** ** **
रणक्षेत्र की विभित्सता अपने चरम पर थी। यह दृश्य देखकर सम्राट की आँखें पथरा गई। जिसके नामसे ही लोग थरथराने लगते थे, आज उसी विश्व विजेता व क्रूर अशोक की टाँगें काँप रही थी।
सरविहीन शव, धड़विहीन शव, कौवे व गिद्धों द्वारा नोचते शव; रक्त की नदियों का सैलाब मानो टूट पडा़ था। मैदान की भूमि तो अदृश्य ही थी। इतना रक्त-पात हुआ था मानो कोई नर-पिशाच काल बनकर निर्दोष मानवों पर टूट पडा़ था।
इस दृश्य ने सम्राट अशोक के हृदय को द्रवित कर दिया। वे मैदान में ही मूर्च्छित हो गए और जब उनकी मूर्च्छा टूटी तो वे विलाप करने लगे।
“हे प्रभु! मुझ आततायी को क्षमा नहीं किया जा सकता। मैंने सदा निर्दोष मनुष्यों का रक्त बहाया है। मेरी साम्राज्य विस्तार की लालसा ने न जाने कितने स्त्रियों की मांग को उजाडा़ है। हे प्रभु मेरा पश्चाताप तो संभवतः व्यर्थ ही है। मैं तो एक क्रूर हत्यारा हूँ, मेरा प्रायश्चित स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
एक महान सेनानायक आज रणक्षेत्र के मध्य करुण विलाप कर रहा था। दिशाएँ भी मानों ठहर गई थी। आँसुओं ने एक क्रूर शासक को दयालू हृदय का प्रजापालक स्वामी बना दिया।
निगोध नामक भिक्षु ने सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म की दिक्षा दी।
और इस तरह एक महान योद्धा धम्म का संरक्षक बन गया।
सोनू हंस

Language: Hindi
490 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अनंत की ओर _ 1 of 25
अनंत की ओर _ 1 of 25
Kshma Urmila
दो खग उड़े गगन में , प्रेम करते होंगे क्या ?
दो खग उड़े गगन में , प्रेम करते होंगे क्या ?
The_dk_poetry
धनवान -: माँ और मिट्टी
धनवान -: माँ और मिट्टी
Surya Barman
हर जगह तुझको मैंने पाया है
हर जगह तुझको मैंने पाया है
Dr fauzia Naseem shad
आओ मिलकर नया साल मनाये*
आओ मिलकर नया साल मनाये*
Naushaba Suriya
जिंदगी के तूफानों में हर पल चिराग लिए फिरता हूॅ॑
जिंदगी के तूफानों में हर पल चिराग लिए फिरता हूॅ॑
VINOD CHAUHAN
*बोले बच्चे माँ तुम्हीं, जग में सबसे नेक【कुंडलिया】*
*बोले बच्चे माँ तुम्हीं, जग में सबसे नेक【कुंडलिया】*
Ravi Prakash
■ अब भी समय है।।
■ अब भी समय है।।
*Author प्रणय प्रभात*
हे!जगजीवन,हे जगनायक,
हे!जगजीवन,हे जगनायक,
Neelam Sharma
सावन में तुम आओ पिया.............
सावन में तुम आओ पिया.............
Awadhesh Kumar Singh
झाँका जो इंसान में,
झाँका जो इंसान में,
sushil sarna
गांधी जी के नाम पर
गांधी जी के नाम पर
Dr. Pradeep Kumar Sharma
साइकिल चलाने से प्यार के वो दिन / musafir baitha
साइकिल चलाने से प्यार के वो दिन / musafir baitha
Dr MusafiR BaithA
ईश्वर
ईश्वर
Shyam Sundar Subramanian
इतनी महंगी हो गई है रिश्तो की चुंबक
इतनी महंगी हो गई है रिश्तो की चुंबक
कवि दीपक बवेजा
दिल में जो आता है।
दिल में जो आता है।
Taj Mohammad
सूझ बूझ
सूझ बूझ
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
"जियो जिन्दगी"
Dr. Kishan tandon kranti
आज कल के दौर के लोग किसी एक इंसान , परिवार या  रिश्ते को इतन
आज कल के दौर के लोग किसी एक इंसान , परिवार या रिश्ते को इतन
पूर्वार्थ
💐प्रेम कौतुक-478💐
💐प्रेम कौतुक-478💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
नेह का दीपक
नेह का दीपक
Arti Bhadauria
अंतिम युग कलियुग मानो, इसमें अँधकार चरम पर होगा।
अंतिम युग कलियुग मानो, इसमें अँधकार चरम पर होगा।
आर.एस. 'प्रीतम'
बड़े मिनरल वाटर पी निहाल : उमेश शुक्ल के हाइकु
बड़े मिनरल वाटर पी निहाल : उमेश शुक्ल के हाइकु
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*कभी उन चीजों के बारे में न सोचें*
*कभी उन चीजों के बारे में न सोचें*
नेताम आर सी
मेरी सोच~
मेरी सोच~
दिनेश एल० "जैहिंद"
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Mahendra Narayan
हाँ, मेरा यह खत
हाँ, मेरा यह खत
gurudeenverma198
आज उम्मीद है के कल अच्छा होगा
आज उम्मीद है के कल अच्छा होगा
सिद्धार्थ गोरखपुरी
बहू और बेटी
बहू और बेटी
Mukesh Kumar Sonkar
Loading...