Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Aug 2016 · 1 min read

‘        प्रकृति चित्रण     

विष्णुपद छंद
प्रकृति चित्रण

भोर हुए जो लाली नभ में,दिनकर है भरता।
देख उसे मन मेरा चहका,दिनभर है रहता।
संध्या को भी वो ही लाली,नभ सुंदर करती।
देख वही सुंदरता नारी,नख शिख मद भरती।

चाँद-चाँदनी प्रेमांकुर को,रोपित जब करते।
टिम -टिम करते तारे नभ में,प्रेम रंग भरते।
खुले आसमाँ के नीचे तब,प्रीत कमल खिलता।
साजन सजनी के अधरों से,अधर मिला मिलता।

शीतल शांत सरोवर जल में,श्वेत चाँद चमके।
मंद समीर सुगंध बिखेरे,नयन काम दमके।
झीना आँचल भेद चाँदनी,सुंदरता निरखे।
सजनी का मन कितना चंचल,साजन ये परखे।

नीम निमोरी पग से चटकें,गुलमोहर महके।
रिमझिम बरस रही है बरखा,दादुर भी बहकें।
सजनी की भीगी जुल्फों से,मोती जब टपकें।
हर मोती मुखड़े पर निखरे,पलक नहीँ झपके।

रह रह कर चमके जो बिजली,जियरा है धड़के।
साजन की बाहों में सजनी,चुनरी भी सरके।
चमक चमक चमकें हैं जुगनू,कोयल कूक रही।
साजन सजनी के मन में उठ,चंचल हूक रही।

काले काले बदरा नभ में,रह रह गरज रहे।
ऊँचे पर्वत की चोटी पर,जम कर बरस रहे।
पत्ता पत्ता खड़क रहा है,बरखा यूँ बरसे।
चाँद चाँदनी से अपनी अब,मिलने को तरसे।

शांत सरोवर का जल भी अब,ऐसे उफन रहा।
बरखा की बूँदों को जैसे,कर वो नमन रहा।
प्रीत पगी अँखियों से साजन,को चूमे सजनी।
देखा उनका प्यार जवाँ तो,झूम उठी रजनी।

‘ललित’
                  समाप्त

Language: Hindi
1144 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
"सस्ते" लोगों से
*Author प्रणय प्रभात*
कट रही हैं दिन तेरे बिन
कट रही हैं दिन तेरे बिन
Shakil Alam
गीत// कितने महंगे बोल तुम्हारे !
गीत// कितने महंगे बोल तुम्हारे !
Shiva Awasthi
तितली
तितली
Dr. Pradeep Kumar Sharma
मुकद्दर से ज्यादा
मुकद्दर से ज्यादा
rajesh Purohit
पितृ दिवस पर....
पितृ दिवस पर....
डॉ.सीमा अग्रवाल
मन मुकुर
मन मुकुर
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
मोबाईल नहीं
मोबाईल नहीं
Harish Chandra Pande
"दिल चाहता है"
Pushpraj Anant
जन्म से मरन तक का सफर
जन्म से मरन तक का सफर
Vandna Thakur
তার চেয়ে বেশি
তার চেয়ে বেশি
Otteri Selvakumar
*पाओगे श्रीकृष्ण को, मोरपंख के साथ (कुंडलिया)*
*पाओगे श्रीकृष्ण को, मोरपंख के साथ (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
चरित्र अगर कपड़ों से तय होता,
चरित्र अगर कपड़ों से तय होता,
Sandeep Kumar
*शीत वसंत*
*शीत वसंत*
Nishant prakhar
चलो♥️
चलो♥️
Srishty Bansal
सुबह -सुबह
सुबह -सुबह
Ghanshyam Poddar
* मुस्कुराते हुए *
* मुस्कुराते हुए *
surenderpal vaidya
जीवन के अंतिम दिनों में गौतम बुद्ध
जीवन के अंतिम दिनों में गौतम बुद्ध
कवि रमेशराज
Wishing power and expectation
Wishing power and expectation
Ankita Patel
इतनें रंगो के लोग हो गये के
इतनें रंगो के लोग हो गये के
Sonu sugandh
शायर तो नहीं
शायर तो नहीं
Bodhisatva kastooriya
आसान नही सिर्फ सुनके किसी का किरदार आंकना
आसान नही सिर्फ सुनके किसी का किरदार आंकना
Kumar lalit
हादसे पैदा कर
हादसे पैदा कर
Shekhar Chandra Mitra
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
श्याम सिंह बिष्ट
💐प्रेम कौतुक-224💐
💐प्रेम कौतुक-224💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
जज्बात
जज्बात
अखिलेश 'अखिल'
औरों की खुशी के लिए ।
औरों की खुशी के लिए ।
Buddha Prakash
फ़ितरत
फ़ितरत
Priti chaudhary
Loading...