Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Apr 2017 · 2 min read

नीड़ का मोह

एक पंछी को अपने कुछ कार्यों की निष्पत्ति के लिए किसी आश्रय की आवश्यकता थी। अचानक एक घने वृक्ष पर उसे एक नीड़ दिखाई दिया। उसने उसे अपना आश्रय बना लिया। उसने पाया की नीड़ काफी आरामदायक था। उसने उसे और सुसज्जित करने का इरादा कर लिया। वह प्रतिदिन दूर तक जाता और नीड़ में अपनी सुख सुविधा के सामान इकट्ठा करता।
दूर के वनों में जाकर चंदन की लकडि़यों के तिनकों से अपने नीड़ को सजाता, जिससे उसके नीड़ में सुगंध छाई रहे।
तरह-तरह के फूलों से उसने अपने नीड़ को सजाना शुरू कर दिया।
ऐसा करने में उसका सारा दिन अपने लिए भोजन एकत्रित करने तथा अपने नीड़ को सजाने में ही निकल जाता था।
काफी दिन व्यतीत हो गए। उसकी दिनचर्या वही बनी रही।
एक दिन अचानक एक जोरों का तूफान आया। उस तूफान ने पंछी के घोसले(नीड़) को जमी पर पटक दिया। नीड़ पूरी तरह से नष्ट हो गया था। पंछी नीड़ से बाहर आ गया और प्रलाप करने लगा। उसे रह-रह कर अपने नीड़ की याद आ रही थी।
अचानक उसे याद आया। ओह जिस कार्य के लिए उसने नीड़ का आश्रय लिया था, वह कार्य तो वह कर ही नहीं पाया। उसने अपना सारा समय तो इस नीड़ को सजाने-सँवारने में ही व्यर्थ कर दिया।
जितनी तन्मयता से उसने इस नीड़ को सजाया इतनी तन्मयता से अगर वह अपना कार्य करता तो संभवतः वह उसमें सफल हो सकता था।
परंतु अब कुछ नहीं हो सकता था। कार्य की निष्पत्ति का समय निकल चुका था। व अपना सारा समय नीड़ को सजाने में ही व्यर्थ कर चुका था।
निराश भाव से मन पर एक बोझ लेकर पंछी उड़ गया।
उसका तन्मयता से सजाया गया नीड़ नष्ट अवस्था में वहीं पडा़ रह गया।

अगर समझ में आ जाए तो समय से पहले सावधान हो जाना मित्रों! कहीं सारा समय नीड़ सजाने में ही न चला जाए।
सोनू हंस

ये हमारा शरीर एक घोंसला ही तो है, जिसमें पंछी रूपी हमारी आत्मा या रूह अपने मूल कर्तव्यों को भूलकर इस शरीर को सजाने सँवारने में लग जाती है और कर्तव्यविमुख हो जाती है।
बाद में जब अंत समय आता है और मौत रूपी तूफान के झटके में यह शरीर रूपी नीड़ नष्ट हो जाता है तब जीवात्मा को अहसास होता है कि उसने अपना जन्म व्यर्थ गवाँ दिया। ये शरीर ही तो माध्यम था जिसके जरिए मैं अपने कर्तव्यों की पूर्ति करता। अपने परमात्मा को पा सकता था। मोक्ष को पा सकता था। लेकिन मैंने सारी उम्र इस शरीर को सजाने सँवारने और इच्छा पूर्ति में व्यतीत कर दी।
लेकिन शरीर रूपी घोंसला अब नष्ट हो गया। अब पछताने से क्या होगा। अत: आत्मा रूपी पंछी निराश होकर फिर जन्म मरण के बंधन की यात्रा में फंस जाता है।

Language: Hindi
802 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
When we constantly search outside of ourselves for fulfillme
When we constantly search outside of ourselves for fulfillme
Manisha Manjari
क्या बचा  है अब बदहवास जिंदगी के लिए
क्या बचा है अब बदहवास जिंदगी के लिए
सिद्धार्थ गोरखपुरी
//खलती तेरी जुदाई//
//खलती तेरी जुदाई//
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
साजन तुम आ जाना...
साजन तुम आ जाना...
डॉ.सीमा अग्रवाल
कोरोना भगाएं
कोरोना भगाएं
Dr. Pradeep Kumar Sharma
ज़िंदगी पर तो
ज़िंदगी पर तो
Dr fauzia Naseem shad
वर्तमान के युवा शिक्षा में उतनी रुचि नहीं ले रहे जितनी वो री
वर्तमान के युवा शिक्षा में उतनी रुचि नहीं ले रहे जितनी वो री
Rj Anand Prajapati
दर्द भरा गीत यहाँ गाया जा सकता है Vinit Singh Shayar
दर्द भरा गीत यहाँ गाया जा सकता है Vinit Singh Shayar
Vinit kumar
एक अबोध बालक
एक अबोध बालक
DR ARUN KUMAR SHASTRI
शतरंज
शतरंज
भवेश
हजारों लोग मिलेंगे तुम्हें
हजारों लोग मिलेंगे तुम्हें
ruby kumari
ख्याल........
ख्याल........
Naushaba Suriya
रमेशराज के 'नव कुंडलिया 'राज' छंद' में 7 बालगीत
रमेशराज के 'नव कुंडलिया 'राज' छंद' में 7 बालगीत
कवि रमेशराज
3071.*पूर्णिका*
3071.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
■ आज का शेर
■ आज का शेर
*Author प्रणय प्रभात*
केहरि बनकर दहाड़ें
केहरि बनकर दहाड़ें
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
* सताना नहीं *
* सताना नहीं *
surenderpal vaidya
आसमाँ .......
आसमाँ .......
sushil sarna
ईमान
ईमान
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
सितारे अपने आजकल गर्दिश में चल रहे है
सितारे अपने आजकल गर्दिश में चल रहे है
shabina. Naaz
*पाई कब छवि ईश की* (कुंडलिया)
*पाई कब छवि ईश की* (कुंडलिया)
Ravi Prakash
मुस्कराहटों के पीछे
मुस्कराहटों के पीछे
Surinder blackpen
मांगने से रोशनी मिलेगी ना कभी
मांगने से रोशनी मिलेगी ना कभी
Slok maurya "umang"
**बकरा बन पल मे मै हलाल हो गया**
**बकरा बन पल मे मै हलाल हो गया**
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
रहता हूँ  ग़ाफ़िल, मख़लूक़ ए ख़ुदा से वफ़ा चाहता हूँ
रहता हूँ ग़ाफ़िल, मख़लूक़ ए ख़ुदा से वफ़ा चाहता हूँ
Mohd Anas
जीवन मंथन
जीवन मंथन
Satya Prakash Sharma
श्रीजन के वास्ते आई है धरती पर वो नारी है।
श्रीजन के वास्ते आई है धरती पर वो नारी है।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
माँ
माँ
Vijay kumar Pandey
"धरती की कोख में"
Dr. Kishan tandon kranti
आँगन की दीवारों से ( समीक्षा )
आँगन की दीवारों से ( समीक्षा )
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
Loading...