Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Sep 2017 · 3 min read

नारी सृष्टि निर्माता के रूप में

आज के लेख की शुरुआत दुर्गा सप्तशती के इस श्लोक से करता हूँ इसमें कहा गया है…

विद्याः समस्तास्तव देवि भेदाः, स्त्रियाः समस्ताः सकला जगत्सु।
त्वयैकया पूरितमम्बयैतत्, का ते स्तुतिः स्तव्यपरापरोक्तिः॥ – दुर्गा सप्तशती
अर्थात्:- हे देवी! समस्त संसार की सब विद्याएँ तुम्हीं से निकली है तथा सब स्त्रियाँ तुम्हारा ही स्वरूप है। समस्त विश्व एक तुमसे ही पूरित है। अतः तुम्हारी स्तुति किस प्रकार की जाए|

नारी अद्भुत असीमित शक्तियों का भण्डार है अनगढ़ को सुगढ़ बनाने वाली नारी यदि समर्थ हो तो वो समाज और राष्ट्र की रुपरेखा बदल सकती है | नारी परिवार की धुरी होती है ये वो शक्ति है जो अपने स्नेह, प्रेम, करुना और भावनाओं से परिवार को जोड़ कर रखती है| ऐसी शक्ति स्वरूपा स्त्री अपने परिवार से अपने लिए थोड़ से सम्मान की आकांक्षा रखती है |पति का स्नेह उसकी शक्ति होता है जिसके बलबूते वो परिवार और अपने जीवन पर आने वाले बढे से बढे संकट से लोहा लेनी के लिए तैयार रहती है इस परिप्रेक्ष्य में सावित्री की कथा सर्वविदित है जो अपने दृढ़ निश्चय एवं सतीत्व की शक्ति से मृत्यु के देवता से सत्यवान के प्राण वापस ले आई थी | |
व्यक्ति और समाज के बीज की कड़ी है ‘परिवार’, और परिवार की धूरि है- ‘नारी’। परिवार मनुष्य के लिए प्रथम पाठशाला है। अन्य शिक्षाएं जैसे शिल्पकला कौशल, भौतिक शिक्षाएँ सरकारी या अन्य व्यवसायिक शिक्षाएं तो शैक्षणिक संस्थानों में दी जा सकती है, लेकिन शिशु को जिस संस्कार रूपी अमृत का शैशवावस्था से ही पान कराया जाता है, जहाँ उसे आत्मीयता एवं सहकार तथा सद्भाव के इंजेक्शन तथा अनुशासन रुपी टेबल से उसकी पाशविकता का उपचार किया जाता है वह परिवार ही है। जिसका मुखिया होता तो पुरुष है लेकिन महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व स्त्री द्वारा ही उठाये जाते है |
उस परिवार के वातावरण को स्वर्ग के समान या नरक के समान बनाना बहुत हद तक नारी के हाथ में होता है। वह चाहे तो अपने परिवार की फुलवारी में झाँसी की रानी, मदर टेरेसा, दुर्गावती,सिस्टर निवेदिता, गांधी, गौतम बुद्ध और तिलक, सुभाष बना सकती है या चाहे तो आलस्य प्रमाद में पड़ी रहकर भोगवादी संस्कृति और विलासी जीवन की पक्षधर बनकर, दिन भर टी.वी. देखना, गप्प करना , निरर्थक प्रयोजनों में अपनी क्षमता व समय को नष्ट कर बच्चों को कुसंस्कारी वातावरण की भट्टी में डालकर परिवार और समाज के लिए भारमूल सन्तान बना सकती है।
इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते है जहां स्त्री ने अपनी सन्तान को पुरुष के सहयोग के बिना ही संस्कारी और सुसंस्कृत बनाया है | स्त्री पुरुष के बिना भी अपनी सन्तान को श्रेष्ठ और समाजोपयोगी बना सकती है| भरत जिसके नाम पर आर्यावर्त का नाम भारत पढ़ा उसका पालन पोषण शकुन्तला ने अकेले ही किया लेकिन वीरता और संस्कारों की ऐसी घुट्टी पिलाई की आज भी भारत नाम विश्व के अंदर जाना और माना जाता है | गर्भवती सीता को जब वन में भेज दिया गया| उस समय भी उन्होंने हार नही मानी अपितु अपने गर्भ से जन्म लेने वाले पुत्रों का ऐसा पालन पोषण किया कि, वो राम के अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को खेल ही खेल में न केवल पकड़ लाये अपितु उसके लिए संघर्ष करने आये सूरमाओं को भी उन्होंने छटी का दूध याद दिला दिया | शंकराचार्य ,विवेकानंद ,भगत सिंह आदि के जीवन में भी मां का विशेष प्रभाव रहा |
समाज निर्माण एवं परिवार निर्माण में नारी के योगदान के बिना सफलता सम्भव नहीं परन्तु उसकी प्रतिभा का लाभ हमे तब मिलेगा जबकि वो स्वयं समर्थ ,सुसंस्कृत हो । विकसित नारी अपने व्यक्तित्व को समृद्ध समुन्नत एवं समर्थ बनाकर राष्ट्रीय समृद्धि के संवर्धन में बड़ा योगदान दे सकती है| गार्गी,मदालसा, स्वयंप्रभा,भारती अनुसुइया ये सभी ऐसी महान विभूतियाँ हुई है | जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व की आहुतियाँ दी।

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 830 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सांसों का थम जाना ही मौत नहीं होता है
सांसों का थम जाना ही मौत नहीं होता है
Ranjeet kumar patre
चुनावी चोचला
चुनावी चोचला
Shekhar Chandra Mitra
कुतूहल आणि जिज्ञासा
कुतूहल आणि जिज्ञासा
Shyam Sundar Subramanian
जीवन और मृत्यु के मध्य, क्या उच्च ये सम्बन्ध है।
जीवन और मृत्यु के मध्य, क्या उच्च ये सम्बन्ध है।
Manisha Manjari
हमारे बाद भी चलती रहेगी बहारें
हमारे बाद भी चलती रहेगी बहारें
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
माना   कि  बल   बहुत  है
माना कि बल बहुत है
Paras Nath Jha
बिना कोई परिश्रम के, न किस्मत रंग लाती है।
बिना कोई परिश्रम के, न किस्मत रंग लाती है।
सत्य कुमार प्रेमी
अंग अंग में मारे रमाय गयो
अंग अंग में मारे रमाय गयो
Sonu sugandh
*फल (बाल कविता)*
*फल (बाल कविता)*
Ravi Prakash
माँ
माँ
Er. Sanjay Shrivastava
पहाड़ का अस्तित्व - पहाड़ की नारी
पहाड़ का अस्तित्व - पहाड़ की नारी
श्याम सिंह बिष्ट
किया पोषित जिन्होंने, प्रेम का वरदान देकर,
किया पोषित जिन्होंने, प्रेम का वरदान देकर,
Ravi Yadav
ऋतु परिवर्तन
ऋतु परिवर्तन
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
एक नज़्म - बे - क़ायदा
एक नज़्म - बे - क़ायदा
DR ARUN KUMAR SHASTRI
कभी जब नैन  मतवारे  किसी से चार होते हैं
कभी जब नैन मतवारे किसी से चार होते हैं
Dr Archana Gupta
श्रम कम होने न देना _
श्रम कम होने न देना _
Rajesh vyas
एक generation अपने वक्त और हालात के अनुभव
एक generation अपने वक्त और हालात के अनुभव
पूर्वार्थ
■ इनका इलाज ऊपर वाले के पास हो तो हो। नीचे तो है नहीं।।
■ इनका इलाज ऊपर वाले के पास हो तो हो। नीचे तो है नहीं।।
*Author प्रणय प्रभात*
2287.
2287.
Dr.Khedu Bharti
रिस्ता मवाद है
रिस्ता मवाद है
Dr fauzia Naseem shad
सच और झूँठ
सच और झूँठ
विजय कुमार अग्रवाल
प्रकृति को त्यागकर, खंडहरों में खो गए!
प्रकृति को त्यागकर, खंडहरों में खो गए!
विमला महरिया मौज
चाय और गपशप
चाय और गपशप
Seema gupta,Alwar
मेरी जान ही मेरी जान ले रही है
मेरी जान ही मेरी जान ले रही है
Hitanshu singh
राशिफल
राशिफल
Dr. Pradeep Kumar Sharma
किया है यूँ तो ज़माने ने एहतिराज़ बहुत
किया है यूँ तो ज़माने ने एहतिराज़ बहुत
Sarfaraz Ahmed Aasee
ट्रेन दुर्घटना
ट्रेन दुर्घटना
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
कोशिशें करके देख लो,शायद
कोशिशें करके देख लो,शायद
Shweta Soni
"अहा जिन्दगी"
Dr. Kishan tandon kranti
क्या तुम इंसान हो ?
क्या तुम इंसान हो ?
ओनिका सेतिया 'अनु '
Loading...