Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Sep 2017 · 1 min read

नारी की वेदना

नारी के अन्तस् की वेदना
क्या समझ पाया कोई
त्याग, बलिदान की मूरत कहलाती
सहनशीलता व धैर्य दिखाती ।।

घर- परिवार की धुरी भी बनती
तन- मन सब पर न्योछावर करती
धूप घनी हो या घोर तूफ़ान
कर्तव्य पथ से न डगमगाती।।

प्रताड़ित होती पल- प्रतिपल
कदाचित् अकारण घात भी पाती
मौन रह अश्रु ही बहाती
तिल- तिल कर वो जलती रहती ।।

सदियों से नारी जाति
सहती है नित वेदना
सिसकती रहती आँचल तले
दु:ख पड़ता इसे सहना ।।

गौतम बुद्ध के गृह त्याग पर
यशोधरा की अनकही व्यथा
चुपचाप सहती रही वो
परित्यक्ता होने की वेदना ।।

लक्ष्मण के वन-गमन पर
उर्मिला का वो महान् त्याग
निर्दोष होने पर भी सही थी
पति- विछोह की अथाह वेदना ।।

चारदीवारी में बंद रह नारी
वेदना की अग्नि में धधकती
चुप रह कर सब कुछ है सहती
मन की बात कभी न कहती ।।

ताउम्र धैर्य का आवरण ओढ़ती
हृदय की टीस कोने में दबाये
परिवार के हित की ही सोचती
जद्दोजहद करती दीख पड़ती नारी ।।

** मंजु बंसल **
जोरहाट

( मौलिक व प्रकाशनार्थ )

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 856 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
#कालचक्र
#कालचक्र
*Author प्रणय प्रभात*
***वारिस हुई***
***वारिस हुई***
Dinesh Kumar Gangwar
आकाश से आगे
आकाश से आगे
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
नारी
नारी
Acharya Rama Nand Mandal
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
हमें कोयले संग हीरे मिले हैं।
हमें कोयले संग हीरे मिले हैं।
surenderpal vaidya
💐प्रेम कौतुक-524💐
💐प्रेम कौतुक-524💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
গাছের নীরবতা
গাছের নীরবতা
Otteri Selvakumar
बेसब्री
बेसब्री
PRATIK JANGID
ऋतुराज बसंत
ऋतुराज बसंत
Abhishek Shrivastava "Shivaji"
देश- विरोधी तत्व
देश- विरोधी तत्व
लक्ष्मी सिंह
आशिकी
आशिकी
साहिल
साहस है तो !
साहस है तो !
Ramswaroop Dinkar
पिता एक सूरज
पिता एक सूरज
डॉ. शिव लहरी
*छतरी (बाल कविता)*
*छतरी (बाल कविता)*
Ravi Prakash
है हमारे दिन गिने इस धरा पे
है हमारे दिन गिने इस धरा पे
DrLakshman Jha Parimal
*जीवन का आधार है बेटी,
*जीवन का आधार है बेटी,
Shashi kala vyas
चिड़िया चली गगन आंकने
चिड़िया चली गगन आंकने
AMRESH KUMAR VERMA
कुंती कान्हा से कहा,
कुंती कान्हा से कहा,
Satish Srijan
गुरु चरण
गुरु चरण
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
"पता सही होता तो"
Dr. Kishan tandon kranti
करती पुकार वसुंधरा.....
करती पुकार वसुंधरा.....
Kavita Chouhan
कैसे देख पाओगे
कैसे देख पाओगे
ओंकार मिश्र
'रामबाण' : धार्मिक विकार से चालित मुहावरेदार शब्द / DR. MUSAFIR BAITHA
'रामबाण' : धार्मिक विकार से चालित मुहावरेदार शब्द / DR. MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
हँसकर गुजारी
हँसकर गुजारी
Bodhisatva kastooriya
"रामगढ़ की रानी अवंतीबाई लोधी"
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Neelam Sharma
3260.*पूर्णिका*
3260.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
BUTTERFLIES
BUTTERFLIES
Dhriti Mishra
Loading...