Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Feb 2017 · 3 min read

नयी विधा के पुरोधा कविवर रमेशराज +डॉ. रामकृष्ण शर्मा

नयी विधा के पुरोधा कविवर रमेशराज
+डॉ. रामकृष्ण शर्मा
—————————————————

साहित्य जीवन का सबसे बड़ा सत्य भी है और शृंगार भी | यदि आदर्श आदमियत की कोई सबसे बड़ी निशानी है तो वह साहित्य ही है | समस्त जीवन-मूल्य साहित्य की ही सन्तति हैं | ‘ सत्यं-शिवं-सुन्दरम् ‘ इन तीनों का समवेत रूप भी साहित्य में दिग्दर्शित होता है | साहित्य वह खजाना है जिसमें पारखी एक से एक बहुमूल्य रत्न खोज लेते हैं | यह भी निर्विवाद सत्य है कि साहित्यकार से बढ़कर कोई जीवन का पारखी नहीं होता और न ही नूतनता का अन्वेषी | नयी-नयी खोज साहित्यकार के स्वभाव में सहज रूप से निसर्ग-प्रदत्त प्रतिभा के प्रतिफल कहे जा सकते हैं | अतिशय प्रतिभाशाली एवं प्रखर कारयित्री मेधा से अभिमंडित साहित्यकार नई विधाओं के पुरोधा भी बन जाते हैं | कविवर श्री रमेशराज ऐसे ही साहित्यकार हैं जिनकी दृष्टि नूतन क्षितिजों का अन्वेषण करती है | हिंदी-साहित्य में तेवरी जैसी नितांत नूतन विधा का अन्वेषण एवं स्थापन इनका ऐसा योगदान है जिसे आगामी शताब्दियाँ याद रखेंगी | इस अनूठी विधा में लिखित इनकी अठारह पुस्तकें अपने आप में एक कीर्तिमान है |
सद्यः प्रकाशित “ जय कन्हैयालाल की “ [ लम्बी तेवरी-तेवर-शतक ] हस्तगत है | प्रथम संस्करण-2015, मूल्य 40 रूपये, सार्थक-सृजन प्रकाशन अलीगढ़ द्वारा प्रकाशित है | मात्र 15 पृष्ठों की लघुकाय पुस्तक है किन्तु कथ्य और कौशल दोनों की दृष्टि से बेजोड़ एवं अनूठी है | कवि ने प्रथम पृष्ठ पर ही शीर्षक के नीचे टिप्पणी दी है –“ कृष्ण-रूप में कंस जैसे हर शासक के प्रति “, जिससे मुख्य मन्तव्य स्पष्ट हो जाता है ‘ करारे व्यंग्य – देखन में छोटे लगें, घाव करें गंभीर ‘ |
रमेशराज के व्यंग्यों की ख़ास बात यह है कि स्तरहीनता नहीं, कहीं अशिष्टता नहीं, न कहीं मर्यादा का उल्लंघन, फिर भी करारे प्रहार | जीवन का भोगा हुआ यथार्थ जैसे साकार सामने खड़ा हो | कैसी सहज-सरल अभिव्यक्ति, लक्ष्य की ओर दनदनाते-सनसनाते तीर की तरह –
जन को न रोटी-दाल, जै कन्हैयालाल की
नेताजी को तर माल, जै कन्हैयालाल की! नीति है कमाल की !!
व्यंग्य को अधिक धारदार और मारक बनाने के लिए कवि ने उद्धव-गोपी प्रसंग को बड़ी होशियारी के साथ जोड़ दिया है-
ऊधौ देश पर आप कर्ज विश्वबैंक का
लाद-लाद हो निहाल, जै कन्हैयालाल की ! नीति है कमाल की !!
कथ्य की सशक्तता के साथ कवि का कौशल भी प्रभावित करता है | इसे मैं उक्ति-वैचित्र्य का कमाल मानता हूँ, साथ ही वर्ण-मैत्री भी निर्दोष एवं प्रभावी है | प्रकृति से जो प्रतीक लिए गए हैं वे कवि के मन्तव्य को भी स्पष्ट करते हैं तथा उनसे काव्य में कलात्मक विम्ब-सौन्दर्य भी प्रभावित करता है | देखिये एक उदाहरण –
खुशियों का मानसून अँखियों से दूर है
सूख गए सुख-ताल, जै कन्हैयालाल की ! नीति है कमाल की !!
कवि ने अपने कथ्य को अधिक ग्राह्य बनाने के लिए पौराणिक इंगित भी दिए हैं | कहीं विरोधाभास से अपना मन्तव्य स्पष्ट किया है तो कहीं आधुनिक योजनाओं की विडम्बनाओं की ओर इंगित है –
केवल अंगूठे नहीं मांगें आज द्रोण जी
भील को करें हलाल, जै कन्हैयालाल की ! नीति है कमाल की !!
++++++++ +++++++++ +++++++++++++++
आये वृक्ष रोपण को ऊधौ आज लोग जो
काट रहे डाल-डाल, जै कन्हैयालाल की ! नीति है कमाल की !!
कुल मिलाकर यह एक अपूर्व प्रयोग है, नूतन अन्वेषण है तथा हिंदी काव्य के क्षेत्र में एक नयी राह है | इस पर अनुगामिता निसंदेह एवं अपरिहार्य है जो रमेशराज को एक पुरोधा का स्थान देगी | बधाई |
—————————————————–
डॉ. रामकृष्ण शर्मा, सरस्वती-सदन, मौहल्ला-कौड़ियान, भरतपुर [राज.] मोबा. – 9351698489

Language: Hindi
Tag: लेख
536 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
आब-ओ-हवा
आब-ओ-हवा
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
बेचारा प्रताड़ित पुरुष
बेचारा प्रताड़ित पुरुष
Manju Singh
।। गिरकर उठे ।।
।। गिरकर उठे ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
गजल सगीर
गजल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
कुछ चंद लोंगो ने कहा है कि
कुछ चंद लोंगो ने कहा है कि
सुनील कुमार
सारे दुख दर्द होजाते है खाली,
सारे दुख दर्द होजाते है खाली,
Kanchan Alok Malu
सुप्रभात
सुप्रभात
Seema Verma
बच्चे पैदा कीजिए, घर-घर दस या बीस ( हास्य कुंडलिया)
बच्चे पैदा कीजिए, घर-घर दस या बीस ( हास्य कुंडलिया)
Ravi Prakash
कवि मोशाय।
कवि मोशाय।
Neelam Sharma
चुनावी युद्ध
चुनावी युद्ध
Anil chobisa
ये दुनिया है साहब यहां सब धन,दौलत,पैसा, पावर,पोजीशन देखते है
ये दुनिया है साहब यहां सब धन,दौलत,पैसा, पावर,पोजीशन देखते है
Ranjeet kumar patre
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
पेट भरता नहीं है बातों से
पेट भरता नहीं है बातों से
Dr fauzia Naseem shad
स्त्री:-
स्त्री:-
Vivek Mishra
टेसू के वो फूल कविताएं बन गये ....
टेसू के वो फूल कविताएं बन गये ....
Kshma Urmila
वही है जो इक इश्क़ को दो जिस्म में करता है।
वही है जो इक इश्क़ को दो जिस्म में करता है।
Monika Verma
मां रा सपना
मां रा सपना
Rajdeep Singh Inda
दोहे-
दोहे-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
दुआ कबूल नहीं हुई है दर बदलते हुए
दुआ कबूल नहीं हुई है दर बदलते हुए
कवि दीपक बवेजा
हिंदीग़ज़ल की गटर-गंगा *रमेशराज
हिंदीग़ज़ल की गटर-गंगा *रमेशराज
कवि रमेशराज
23/54.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/54.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
किरदार अगर रौशन है तो
किरदार अगर रौशन है तो
shabina. Naaz
ସେହି କୁକୁର
ସେହି କୁକୁର
Otteri Selvakumar
बड़ा मन करऽता।
बड़ा मन करऽता।
जय लगन कुमार हैप्पी
कवियों की कैसे हो होली
कवियों की कैसे हो होली
महेश चन्द्र त्रिपाठी
चंद मुक्तक- छंद ताटंक...
चंद मुक्तक- छंद ताटंक...
डॉ.सीमा अग्रवाल
■ बहुत हुई घिसी-पिटी दुआएं। कुछ नया भी बोलो ताकि प्रभु को भी
■ बहुत हुई घिसी-पिटी दुआएं। कुछ नया भी बोलो ताकि प्रभु को भी
*Author प्रणय प्रभात*
*मंज़िल पथिक और माध्यम*
*मंज़िल पथिक और माध्यम*
Lokesh Singh
क्या होगा कोई ऐसा जहां, माया ने रचा ना हो खेल जहां,
क्या होगा कोई ऐसा जहां, माया ने रचा ना हो खेल जहां,
Manisha Manjari
निगाहें के खेल में
निगाहें के खेल में
Surinder blackpen
Loading...