Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Feb 2017 · 1 min read

दोहे-एकादश

बसंत(फागुन) पर देखिए हमारा प्रयास….

दोहे-एकादश

शरद विदाई शुभ घड़ी,
ऋतु बसंत महकाय।
सुरभित सुमन सुवास नभ,
सुरमय कंठ सुहाय।।

रँग बसंती चूनरी,
देख सखी मुस्काय।
करधन नथ बेंदी सजी,
सजन हिये बस जाय।।

होली खेलन की घड़ी,
मन मे उठी तरंग।
अंग अंग पुलकित भए,
होली के सब.रंग।।

आम्र बोर की गंध से,
कोयल का सुरनाद।
वनचर मस्ती मे दिखें,
बछड़े बैठे माद।।

देखो फूल पलाश के,
फूल रहे चहुँओर।
धरा चँदोवा देखकर,
पंछी करते शोर।।

हँसी ठिठोली जब करें
देवर भाभी संग।
सतरंगी मन बन चला,
फागुन केशर रंग।।

रंग गुलावी मन बना,
चला खोजने प्रेम।
रंग गुलावी कर थमा,
मिले तभी रे प्रेम।।

तेरे अपने तो सभी,
पर सब अपने होंय।
अपनेपन के भाव जब,
होली के संग होंय।।

शब्द शब्द संगीत रे,
देख बसंती गान।
अपने पन का शोर भी,
अपनेपन का गान।।
१०
देखो तितली खुशी से,
उड़ती पंख पसार।
बंदर की टोली सजी,
अद्भुत उनका प्यार।।
११
फागुन से गुन लीजिए,
गुन महकें सब ओर।
भेद भाव सब भूलकर,
‘अनेकांत’मन मोर।।

राजेन्द्र’अनेकांत’
बालाघाट दि.१०-०२-१७

Language: Hindi
749 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
Just try
Just try
पूर्वार्थ
#शिव स्तुति#
#शिव स्तुति#
rubichetanshukla 781
चुप रहना ही खाशियत है इस दौर की
चुप रहना ही खाशियत है इस दौर की
डॉ. दीपक मेवाती
तेरी ख़ामोशी
तेरी ख़ामोशी
Anju ( Ojhal )
*निर्धनता सबसे बड़ा, जग में है अभिशाप( कुंडलिया )*
*निर्धनता सबसे बड़ा, जग में है अभिशाप( कुंडलिया )*
Ravi Prakash
💐प्रेम कौतुक-226💐
💐प्रेम कौतुक-226💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"जी लो जिन्दगी"
Dr. Kishan tandon kranti
आवाज़ दीजिए Ghazal by Vinit Singh Shayar
आवाज़ दीजिए Ghazal by Vinit Singh Shayar
Vinit kumar
__________सुविचार_____________
__________सुविचार_____________
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
मैंने खुद को बदल के रख डाला
मैंने खुद को बदल के रख डाला
Dr fauzia Naseem shad
बारिश
बारिश
Punam Pande
वो इश्क की गली का
वो इश्क की गली का
साहित्य गौरव
तू है जगतजननी माँ दुर्गा
तू है जगतजननी माँ दुर्गा
gurudeenverma198
अहंकार
अहंकार
लक्ष्मी सिंह
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस
Ram Krishan Rastogi
दैनिक जीवन में सब का तू, कर सम्मान
दैनिक जीवन में सब का तू, कर सम्मान
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga
Tushar Jagawat
3217.*पूर्णिका*
3217.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ज़िंदगी के मर्म
ज़िंदगी के मर्म
Shyam Sundar Subramanian
मन का मिलन है रंगों का मेल
मन का मिलन है रंगों का मेल
Ranjeet kumar patre
दोदोस्ती,प्यार और धोखा का संबंध
दोदोस्ती,प्यार और धोखा का संबंध
रुपेश कुमार
मित्र भेस में आजकल,
मित्र भेस में आजकल,
sushil sarna
कोहिनूराँचल
कोहिनूराँचल
डिजेन्द्र कुर्रे
करता रहूँ मै भी दीन दुखियों की सेवा।
करता रहूँ मै भी दीन दुखियों की सेवा।
Buddha Prakash
बसंत
बसंत
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
चाहत है बहुत उनसे कहने में डर लगता हैं
चाहत है बहुत उनसे कहने में डर लगता हैं
Jitendra Chhonkar
दिव्य ज्योति मुखरित भेल ,ह्रदय जुड़ायल मन हर्षित भेल !पाबि ले
दिव्य ज्योति मुखरित भेल ,ह्रदय जुड़ायल मन हर्षित भेल !पाबि ले
DrLakshman Jha Parimal
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
#मुक्तक
#मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
ये ज़िंदगी.....
ये ज़िंदगी.....
Mamta Rajput
Loading...