दिल नदा बच्चा होता है तभी तो प्यार सच्चा होता है
दिल नदा बच्चा होता है
तभी तो प्यार सच्चा होता है
हो जाता है बिना कुछ सोचे समझे
ऐसा ही तो प्यार सच्चा होता है
नहीं तो बिक जाते है लड़के यहाँ
खरीद ली जाती है बेटियाँ
ये बंधन, ज़िन्दगी का सौदा होता है
बिना कुछ जाने हुए हो जाये जो
वही तो प्यार सच्चा होता है
हर किसी भेदभाव से रहित
दो आत्माओं का मिलन होता है
बिन बताये जब हर बात समझ जाए
बंद आँखों में भी अक्स नजर आये
ऐसा ही नेक प्यार का रास्ता होता है
दूर होकर भी एक दूजे के करीब पाए
तन्हाई का अपने एहसास कराए
ऐसा ही प्यार एक सच्चा रिश्ता होता है
रात को बिस्तरे में दो जिस्मों की
प्यास बुझाना ही नहीं
एक दुसरे को समझ पाना भी तो
प्यार का एक रिश्ता होता है
भूपेंद्र रावत
7/-9/2017