जियो चालीसा
जय जय जियो डाटा के सागर।
भारत भू पर हुए उजागर।।
मुफ्त सभी को डाटा दीन्हे।
बात फ्री में सब जन कीन्हें।।
निशदिन रहत सदा ऑनलाइन।
प्रीत बना ली सबने फाइन।।
मिसकॉल के समय गवायो।
पैसो से सब मुक्ति पायो।।
जियो जियो अम्बानी के लाला।
सब नेटवर्क लगायो ताला।।
वोडा, एयरटेल थर थर कापे।
यूनिनॉर में डर है व्यापे।।
फोन से सब का अमीर बनायो।
सब गुणगान तुम्हारे गायो।।
अनपढ़ भी अब नेट चलावै।
जियो जियो के गाना गावै।।
जग में तुम ही प्रीत बढ़ायो।
जियो पडोसी सब का भायो।।
वाई फाई व्यवहार बनावै।
जियो मित्र हर दिल अपनावै।।
तुम्ही ज्ञान के परम प्रकाशा।
जग में आप जगाये आशा।।
कई दूकान बंद कर दीन्हा।
ऐसा काम आप ने कीन्हा।।
सब नेटवर्क हुआ अब सस्ता।
आज दिखे उपभोक्ता हँसता।।
छः माह तुम किये प्रकाशा।
मार्च माह में दिखे निराशा।।
अब प्रेमी मन भय है समाये।
सोना,बाबू नहि होई पाये।।
अब रिचार्ज के दिन फिर लाये।
कृपा करो कुछ डेट बढ़ाये।।
आज से सबको नीद न आये।
सोच सोच अब चिंता धाये।।
आठ हजार के फोन लेवाये।
आज सभी है धोखा खाये।।
सुनो सुनो अब हमारी प्रीती।
आपने देश की दिल है जीती।।
मदन करे विनती कर जोरी।
कृपा करो अम्बानी जी थोरी।।
सनी गुप्ता मदन
9721059895
अम्बेडकरनगर