Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Mar 2017 · 1 min read

जल ही कल है

‘जल’ जीवन है ‘जीवन-जल’,कह दिया कहने वालों ने।
जीवन को महफूज रखा है,अब तक पोखर-तालों ने।

जल का दोहन बहुत किया है,समर पम्प के जालों ने।
स्रोतों को जी-भरके दोहा,खुद इसके रखवालों ने।

नैनों का-जल ‘सार’ जगत का,बिन पानी सब सून सुनो।
सूखा नैन-भूमि का पानी,दूभर होगा चून सुनो।

सरस-स्वच्छ जल जीवनदायी,जीवन का आधार बने।
सबको कहाँ मिले मृदु-शीतल,कैसे ‘जीवन-धार’ बने।

स्रोत हुए सब लुप्त धरा के,जल-स्तर गहराई में।
नष्ट स्वयं कर रहे खजाना,झूठी मान-बड़ाई में।

नल-बोरों को व्यर्थ ना खींचो,आवश्यक जल करो प्रयोग।
एक बूंद भी नष्ट किये बिन,मितव्ययता से ही उपयोग।

अब भी समय चेत जाओ,भूजल अति दोहन बन्द करो।
जितना आवश्यक हो खर्चो,व्यर्थ खर्च को मन्द करो।

जल सञ्चयन का हर घर में,यथायोग्य साधन कर लो।
आदत रखो सुधार साथ ही,पक्का अपना मन कर लो।

जल-स्तर की वृद्धि करें जो,वे साधन अपनाओ सब।
जल है आज धरा का अमृत ,दिल से इसे बचाओ सब।

तेज करो उन अभियानों को,जागरूक जन-जन कर दो।
सभी बचाएं “कल का जीवन”,पुष्ट विचार-वचन कर दो।

अग्रिम पीढ़ी को जीवन की ये सौगात थमानी है।
बिन पानी सब पानी-पानी,पानी है जिंदगानी है।

Language: Hindi
1 Comment · 280 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
होली और रंग
होली और रंग
Arti Bhadauria
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
■ लघुकथा / रेल की खिड़की
■ लघुकथा / रेल की खिड़की
*Author प्रणय प्रभात*
करवाचौथ
करवाचौथ
Neeraj Agarwal
चलो माना तुम्हें कष्ट है, वो मस्त है ।
चलो माना तुम्हें कष्ट है, वो मस्त है ।
Dr. Man Mohan Krishna
देने के लिए मेरे पास बहुत कुछ था ,
देने के लिए मेरे पास बहुत कुछ था ,
Rohit yadav
शमा से...!!!
शमा से...!!!
Kanchan Khanna
एतबार पर आया
एतबार पर आया
Dr. Sunita Singh
आत्मनिर्भरता
आत्मनिर्भरता
Dr. Pradeep Kumar Sharma
आखिरी ख्वाहिश
आखिरी ख्वाहिश
Surinder blackpen
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
चंद मुक्तक- छंद ताटंक...
चंद मुक्तक- छंद ताटंक...
डॉ.सीमा अग्रवाल
अंतिम साँझ .....
अंतिम साँझ .....
sushil sarna
पापा
पापा
Satish Srijan
घर-घर तिरंगा
घर-घर तिरंगा
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
इंद्रधनुष सा यह जीवन अपना,
इंद्रधनुष सा यह जीवन अपना,
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
ऐ माँ! मेरी मालिक हो तुम।
ऐ माँ! मेरी मालिक हो तुम।
Harminder Kaur
अब उठो पार्थ हुंकार करो,
अब उठो पार्थ हुंकार करो,
अनूप अम्बर
*जिंदगी  जीने  का नाम है*
*जिंदगी जीने का नाम है*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
महव ए सफ़र ( Mahv E Safar )
महव ए सफ़र ( Mahv E Safar )
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
" चर्चा चाय की "
Dr Meenu Poonia
एक खूबसूरत पिंजरे जैसा था ,
एक खूबसूरत पिंजरे जैसा था ,
लक्ष्मी सिंह
कितनी प्यारी प्रकृति
कितनी प्यारी प्रकृति
जगदीश लववंशी
"पूनम का चांद"
Ekta chitrangini
ओ मुसाफिर, जिंदगी से इश्क कर
ओ मुसाफिर, जिंदगी से इश्क कर
Rajeev Dutta
बूँद-बूँद से बनता सागर,
बूँद-बूँद से बनता सागर,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
💫समय की वेदना💫
💫समय की वेदना💫
SPK Sachin Lodhi
नव वर्ष शुभ हो (कुंडलिया)
नव वर्ष शुभ हो (कुंडलिया)
Ravi Prakash
हिन्दुत्व_एक सिंहावलोकन
हिन्दुत्व_एक सिंहावलोकन
मनोज कर्ण
Loading...