Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Sep 2017 · 3 min read

क्यों उड़ गई ?

-= क्यों उड़ गई =-

‌ जून का महीना था। घर की छत पर पड़ोस से आ रहे आम के पेड़ पर एक चिड़िया चिरौंटे का जोड़ा तिनके ला-ला कर इकट्ठे कर रहा था । नन्ही बुलबुल अपने छोटे भाइयों के साथ उन्हें रोजाना देखा करती। तीनों भाई उससे छोटे होने के कारण जीजी उनकी हेड हुआ करती थी। वह जो कहती सभी भाई मानते। चिड़िया के उस जोड़े ने अंततःपेड़ पर घोंसला बना ही लिया।
चिड़िया ने अंडे दिए। दोनों उनकी रखवाली रात-दिन करते। बुलबुल अपने छोटे भाइयों के साथ छत की मुंडेर पर चढ़ कर उन्हें देखती और मां की तरह हिदायतें देती – “भैया कोई अंडों को हाथ मत लगाना वरना चिड़िया को इंसान के हाथ की खुशबू आ जाएगी, फिर वह अंडे को पालेगी नहीं फेंक देगी। फिर अंडे में से बच्चा कैसे निकलेगा।” भाई हामी में सिर हिला देते। और फिर वह दिन भी आ गया जब अंडों में से बच्चे निकल आए। अब चारों भाई बहन चिड़िया चिरौंटे का बच्चों को दाना चुगाना बड़े कौतुहल से देखा करते। छोटी चोंच खोल कर बच्चे माँ की चोंच से चुग्गा खा लेते।
‌ एक रोज तेज हवा चलने से चार बच्चों में से एक नीचे जा गिरा। भाई बहन दौड़ पड़े। बुलबुल बोल पड़ी – “अरे भैया अब क्या करें। हम छिप जाते हैं। इसके मम्मी पापा इसे उठा लेंगे।” बाल बुद्धि थी। चिड़िया चिरौंटे का जोड़ा चींचीं करता हुआ यहां वहां फड़फड़ाता रहा किन्तु उस बच्चे को घोंसले में वापस ले जाना असंभव था। बच्चा भी धीमे स्वर में चींचीं कर रहा था। बुलबुल ने मम्मी से पूछा तो उन्होंने रुई में बच्चे को रख दिया। अब भाई बहन रात दिन उसकी सेवा चाकरी करते। उसकी चोंच खुलती तो उसमें रुई से पानी व दूध की बूँदें डाल दिया करते। खैर जनाब, शनैः शनैः बच्चा पनपता गया और कालांतर में बड़ी चिड़िया बन गया। बच्चों ने उसे एक पिंजरे में डाल कर पहचान के लिए ब्लू इंक के छींटे डाल दिए थे । वे पिंजरे को रोजाना छत पर रख आते। बाहरी चिड़ियाऐं आ आकर पिंजरे के आसपास बैठकर चीं चीं करतीं।वह भी उन्हें देखकर अपने पंख फड़फड़ा कर खुश होता। उनमें से एक चिड़िया उस बच्चे की चोंच में रोजाना चुग्गा डालती। यह देख बुलबुल भाइयों से कहती-“भैया शायद यही इसकी मां होगी।”

‌ संयोग से एक दिन बच्चे पिंजरे का दरवाजा ठीक से बंद करना भूल गए। बाहरी चिड़िया आईं और उन्हें आते देख रोज़ की तरह बच्चा अपने पंख फड़फड़ा कर खुश हुआ और थोड़ा आगे बढ़ते ही खुले दरवाजे से बाहर निकल आया। छोटे भाइयों ने दीदी को आवाज दी परन्तु क्या हो सकता था। बच्चा चिड़ियाओं के साथ फुर्र हो गया। भाई बहन बहुत दुखी हुए। उनका बच्चेे से बड़ा लगाव हो गया था। उस दिन किसी ने ठीक से खाना नहीं खाया। बेचारों की इतनी कड़ी मेहनत जो बेकार चली गई। अब वे रोज वह खाली पिंजरा छत पर रखने लगे । चिड़ियाओं के साथ वह बच्चा प्रतिदिन आता था। वह अकेला उन भाई बहनों के नजदीक आता फिर धीरे से उड़ जाता किन्तु पिंजरे के आसपास खूब चक्कर काटता और उस पर चोंच मारता।
‌छोटे भाई अक्सर उस की याद करके यही कहते- “जीजी वह क्यों उड़ गई।” बेचारी बहन निरुत्तर थी।

—-रंजना माथुर दिनांक 25 /07 /2017
(मेरी स्व रचित व मौलिक रचना )
copyright ©

Language: Hindi
396 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
संविधान की मौलिकता
संविधान की मौलिकता
Shekhar Chandra Mitra
जिंदगी में गम ना हो तो क्या जिंदगी
जिंदगी में गम ना हो तो क्या जिंदगी
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
नाम:- प्रतिभा पाण्डेय
नाम:- प्रतिभा पाण्डेय "प्रति"
Pratibha Pandey
पक्की छत
पक्की छत
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
अगर आज किसी को परेशान कर रहे
अगर आज किसी को परेशान कर रहे
Ranjeet kumar patre
'आभार' हिन्दी ग़ज़ल
'आभार' हिन्दी ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
ग़ज़ल सगीर
ग़ज़ल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
बड्ड यत्न सँ हम
बड्ड यत्न सँ हम
DrLakshman Jha Parimal
मन बहुत चंचल हुआ करता मगर।
मन बहुत चंचल हुआ करता मगर।
surenderpal vaidya
पी रहे ग़म के जाम आदमी
पी रहे ग़म के जाम आदमी
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
बिस्तर से आशिकी
बिस्तर से आशिकी
Buddha Prakash
कामयाबी
कामयाबी
DR ARUN KUMAR SHASTRI
दोहे
दोहे
दुष्यन्त 'बाबा'
*समारोह को पंखुड़ियॉं, बिखरी क्षणभर महकाती हैं (हिंदी गजल/ ग
*समारोह को पंखुड़ियॉं, बिखरी क्षणभर महकाती हैं (हिंदी गजल/ ग
Ravi Prakash
स्वर्ण दलों से पुष्प की,
स्वर्ण दलों से पुष्प की,
sushil sarna
उसे देख खिल गयीं थीं कलियांँ
उसे देख खिल गयीं थीं कलियांँ
डॉ. श्री रमण 'श्रीपद्'
सब कुछ बदल गया,
सब कुछ बदल गया,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
2547.पूर्णिका
2547.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
कुछ लोग ऐसे भी मिले जिंदगी में
कुछ लोग ऐसे भी मिले जिंदगी में
शेखर सिंह
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Anxiety fucking sucks.
Anxiety fucking sucks.
पूर्वार्थ
इश्क पहली दफा
इश्क पहली दफा
साहित्य गौरव
क्रोध
क्रोध
ओंकार मिश्र
मां की दूध पीये हो तुम भी, तो लगा दो अपने औलादों को घाटी पर।
मां की दूध पीये हो तुम भी, तो लगा दो अपने औलादों को घाटी पर।
Anand Kumar
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
घर की रानी
घर की रानी
Kanchan Khanna
आईना अब भी मुझसे
आईना अब भी मुझसे
Satish Srijan
हे राम ।
हे राम ।
Anil Mishra Prahari
तड़पता भी है दिल
तड़पता भी है दिल
हिमांशु Kulshrestha
- फुर्सत -
- फुर्सत -
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
Loading...