Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Jan 2017 · 3 min read

किस्सा–चंद्रहास क्रमांक–8

***जय हो श्री कृष्ण भगवान की***
***जय हो श्री नंदलाल जी की***

किस्सा–चंद्रहास

क्रमांक–8

वार्ता– जब धृष्टबुद्धी दिवान लड़के को मरवाने के लिए जल्लाद भेज देता है तो जल्लाद लड़के को बियाबान जंगल में ले जाते हैं मारने के लिए तब लड़का उनसे कहता है कि मुझे थोड़ा सा समय दे दो ताकि मैं अपने भगवान की स्तुति कर सकूँ।लड़का भगवान की स्तुति करता है।

टेक–दास पै विपत घोर,ओर नहीं चालै जोर,
नागरनट आज्याओ।

१-जब जब भार मही पै हो अवतार धार के आते हो,
निराकार निर्दोष रूप साकार धार के आते हो,
हथियार धार के शक्ति का,प्रचार बढाके भक्ति का,हो के प्रकट आज्याओ।

२-बच्चेपन मै क्रीड़ा करी कहैं दही का चोर हो,
काली देह मै कूद पड़े नंद के किशोर हो,
कछु गौर मोरे हाल पै,कदंब कि डाल पै,यमुना तट आज्याओ।

३-आप हो गए रूष्ट दुष्ट लागे हमको तरसाने,
लिया कंस का खींच अंस अब वो ढंग होंगे दरसाने,
बरसाने नंदगाम मै,गोकुल ब्रज धाम मै,वंशीवट आज्याओ।

दौड़–

अंतर्यामी सबके स्वामी गरूड़गामी अब करो सहा,
सुणो नाथ या मेरी बात चरणों मै माथ रह्या झुका,
करो दया दृष्ट हो कष्ट नष्ट दास आपके रह्या गुण गा,

हे त्रिलोकी भगवान तुम करुणानिधान ,मै बाळक नादान,मेरी टेर सुणो,
काटो कष्ट ये महान,थारा करूँ गुणगान,कभी भूलू ना एहसान,करो मेहर सुणो,
आप करते सहाई,लाज भक्तों की बचाई,आज कहाँ पै लगाई, तुमनै देर सुणो,

प्रहलाद को बचाया तुमनै गोद मै उठाया,
सारे जग मै समाया प्रकाश तेरा,
करुणा करी करि पै जल मैं,तुमनै बचा लिए पल मै,प्रभु करता हूँ अटल मै, विश्वास तेरा,
हो दीन के दयाल,भक्तों के प्रतिपाल,राखिये संभाल,मैं हुं दास तेरा,

ध्रुव भक्त को बच्चेपन मै,तुमने दर्शन दिए बन मै,किया अडिग गगन मै करतार सुणो,
तुमनै पापी दुष्ट मारे,सारे भक्त उभारे,संत सज्जन पार तारे,सृजनहार सुणो,
काटो कष्ट का ये घेरा,दुखी हो लिया भतेरा,ओर कोई नहीं मेरा आधार सुणो,

गरीब के नवाज आज राखो मेरी लाज,हुं मोहताज ओ बृजराज,काज सार दियो जी,

जो जन चरण शरण मै रहते,जपते जाप ताप ना दहते,कहते खष्ट दस अष्ट वाक ऋषियों के स्पष्ट,हों अग नष्ट दया दृष्ट कष्ट टार दियो जी,

होकैं मग्न लग्न ला रटैं ,दे प्रभु मेहर फेर दुख कटैं,बटै चाम के ना दाम,रामनाम सुख धाम,काम वासना तमाम,मेरी मार दियो जी,

संत निश्चिंत रहैं नित की,उज्जवल बुद्धि शुद्धि चित की,हे पतित कि पुकार,सृजनहार गुनहगार मझदार,पार तार दियो जी,

हाथ जोड़ अस्तुती करता धरता ध्यान चरण के म्हां,
जब ध्यान चरण मै लावण लाग्या,बार बार गुण गावण लाग्या,दिल अंदर घबरावण लाग्या,संकट के मै करो सहा,

तेरा नूर भरपूर दूर ना रोम रोम मै रम्या होया,जल मै थल मै सारी सकल मै पल मै करदे क्या से क्या,श्रुति स्मृति तनै कुदरती मूर्ति मै भी रहे बता,
लाये लगन होय मगन परम अगन मै देवै बचा,

कृपालु दयालु भालु मर्कट करि तार दिए,
मेहर फेर टेर सुण उर्गारी तार दिए,
नल नील जल तल उपल हरी तार दिए,

कर पर सर धर जनक जा प्रण राख्या,
ख्याल कर दयाल व्याल शीश पै चरण राख्या,
हित चित नित प्रभु भक्तो को शरण राख्या,

श्रद्धा भक्ति प्रेम देख पडे चक्कर मै जल्लाद सुणो,
केशोराम नाम की रटना माफ करै अपराध सुणो,
कुंदनलाल कहै नंदलाल करैं इमदाद सुणो,
बेगराज कहै राजकंवर करै फरियाद सुणो।

४-हरे सूखा दे मरे जीवा दे भरे रीता कै फेर भरै,
कुंदनलाल गुरु चरणों मै हित चित नित प्रति ध्यान धरै,
डरै देख कै काल आपको,याद करै नंदलाल आपको,झटपट आज्याओ।

कवि: श्री नंदलाल शर्मा जी
टाइपकर्ता: दीपक शर्मा
मार्गदर्शन कर्ता: गुरु जी श्री श्यामसुंदर शर्मा (पहाड़ी)

Language: Hindi
1 Like · 723 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बिधवा के पियार!
बिधवा के पियार!
Acharya Rama Nand Mandal
कहाँ है मुझको किसी से प्यार
कहाँ है मुझको किसी से प्यार
gurudeenverma198
Kashtu Chand tu aur mai Sitara hota ,
Kashtu Chand tu aur mai Sitara hota ,
Sampada
"मुखौटे"
इंदु वर्मा
मैं सोचता हूँ आखिर कौन हूॅ॑ मैं
मैं सोचता हूँ आखिर कौन हूॅ॑ मैं
VINOD CHAUHAN
वादे खिलाफी भी कर,
वादे खिलाफी भी कर,
Mahender Singh Manu
इश्क़ और इंक़लाब
इश्क़ और इंक़लाब
Shekhar Chandra Mitra
"स्वप्न".........
Kailash singh
आर-पार की साँसें
आर-पार की साँसें
Dr. Sunita Singh
कि लड़का अब मैं वो नहीं
कि लड़का अब मैं वो नहीं
The_dk_poetry
*प्राण-प्रतिष्ठा सच पूछो तो, हुई राष्ट्र अभिमान की (गीत)*
*प्राण-प्रतिष्ठा सच पूछो तो, हुई राष्ट्र अभिमान की (गीत)*
Ravi Prakash
फूल,पत्ते, तृण, ताल, सबकुछ निखरा है
फूल,पत्ते, तृण, ताल, सबकुछ निखरा है
Anil Mishra Prahari
हार जाती मैं
हार जाती मैं
Yogi B
అమ్మా దుర్గా
అమ్మా దుర్గా
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
I love you
I love you
Otteri Selvakumar
"दर्पण बोलता है"
Ekta chitrangini
2776. *पूर्णिका*
2776. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*बाल गीत (पागल हाथी )*
*बाल गीत (पागल हाथी )*
Rituraj shivem verma
नर नारी संवाद
नर नारी संवाद
DR ARUN KUMAR SHASTRI
কেণো তুমি অবহেলনা করো
কেণো তুমি অবহেলনা করো
DrLakshman Jha Parimal
बेचारी माँ
बेचारी माँ
Shaily
■ आज का मुक्तक...
■ आज का मुक्तक...
*Author प्रणय प्रभात*
गनर यज्ञ (हास्य-व्यंग्य)
गनर यज्ञ (हास्य-व्यंग्य)
दुष्यन्त 'बाबा'
सत्य
सत्य
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
इस मोड़ पर
इस मोड़ पर
Punam Pande
आँखों में अब बस तस्वीरें मुस्कुराये।
आँखों में अब बस तस्वीरें मुस्कुराये।
Manisha Manjari
अध्यात्म का अभिसार
अध्यात्म का अभिसार
Dr.Pratibha Prakash
"गौरतलब"
Dr. Kishan tandon kranti
साल भर पहले
साल भर पहले
ruby kumari
अफसोस
अफसोस
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Loading...