Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Jun 2017 · 2 min read

कविता : मेरा भारत ऐसा हो

जाति,धर्म,क्षेत्र,का भेद मिटे,इंसानियत-सुर बजे जन में।
सब दिवसों से ऊपर”मंगल दिवस”मनाएंगे तब मन में।।
ग़रीब की आह!मिटकर खुशियों से मन-गागर भर जाए।
कवि की वेदना प्रशन्नचित होकर मंगल गीत फिर गाए।।
भिक्षावृत्ति न रहे हर मनुज आत्मनिर्भर होकर सँवर जाए।
किसान की रुह पीड़ा से ऊभरकर ख़ुशी में हो तर जाए।।
भाईभतीजावाद का सफ़र ज़िंदा जल खाक़ में मिले अब।
भारतीय प्रतिभा निखर-निखर फूले-फले संभले अब।।
माँ,बेटी,बहन का मान सूर्य की चमक-सा चमकने लगे।
हर रिश्ते में चन्द्र-सा नूर हौंसला लेकर अब दमकने लगे।।
अनाथालय,वृद्धाश्रम की जरूरतेंं समाप्त हो जाएं यहाँ।
मानवता की रस्में स्वर्ग सम्पन्न होकर निखर जाएं यहाँ।।
बेटा माँ-बाप को देवी-देव-सा पूजनीय मान मान करे।
माँ-बाप का प्यार पुत्र-पुत्री पर सावन फुहार दान करे।।
बड़े-छोटे की इज़्ज़त आत्मा से करने लगें हम समस्त।
कुरीतियों की समाज से अर्थी उठे मिल जाए राहत।।
प्राण जाए पर वचन न जाए का नारा भरे मन तरंगें।
भारतीय संस्कारों का स्वर पूरे विश्व में उभरे ले उमंगें।।
बापू का रामराज्य का सपना साकार हो उठे जन-जन में।
हर मनुष्य एक-दूसरे को गले लगा हँसे फिर अपनेपन में।।
खेतों की हरियाली-सी घुलमिल जाए अब इंसानी रुहों में।
इंसान उपवन के फूलों-सा खिले तजकर मन समूहों में।।
तीज त्योहार भी इन्द्रधनुषी रंग बिखेरें प्रतिपल प्रतिपग में।
इंसानियत का स्वर उद्यान-सा खिल सुगंध बिखेरे जग में।।
नितप्रति मेघों-से घिर-घिर प्रेम बूँदें हम बरसानें लगें।
देवी-देवता भी धरती पर आने को मन तरसानें लगें।।
त्रिवेणी का संगम मनुज हृदय में हिलोरे ले-ले ऊभरे।
शिक्षा-दीप मनोहर हर हृदय में अब जले उजाला भरे।।
कमल-सी विपरीत परिस्थितियों में मनुज हँसना सीखे।
तेरा-मेरा का राग भूल मानव-मानव हृदय बसना सीखे।।
एक स्वर स्वतंत्रता से पहले आज़ादी का हमने सुना था।
उसी स्वर में एकलय हो संस्कारों का ताना-बाना बुना था।।
कवि मन में प्रेम की संवेदना जागी सदा आज निख़रे भी।
प्रेम की गंगा निर्मलता ले आज कहूँ में बंधु सँवरे भी।।
काश!मेरा भारत हो जिसमें दूध की नदियाँ बहती थीं।
हर राग रागिनी जिसकी उज्ज्वल गाथाएँ ही कहती थीं।।
हम चाहें तो ऐसा हो सकता है हमारा हृदय निर्मल हो।
स्वार्थ का जिसमें कींचित भी बीज न पल्लवित पल हो।।
आओ मन में एक सपना बुनें हम जो स्वर्ग-सा मधुर हो।
प्रेम,सौहार्द,त्याग,विश्वास,भ्रातृत्व,समता रहती जिधर हो।।
…..राधेयश्याम बंगालिया”प्रीतम”
…..वी.पी.ओ.जमालपुर, तहसील बवानी खेडा,जिला भिवानी, राज्य हरियाणा,पिन-127035
चलभाष:9812818601

Language: Hindi
509 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
देखकर प्यार से मुस्कुराते रहो।
देखकर प्यार से मुस्कुराते रहो।
surenderpal vaidya
प्यार हो जाय तो तकदीर बना देता है।
प्यार हो जाय तो तकदीर बना देता है।
Satish Srijan
ये जीवन जीने का मूल मंत्र कभी जोड़ना कभी घटाना ,कभी गुणा भाग
ये जीवन जीने का मूल मंत्र कभी जोड़ना कभी घटाना ,कभी गुणा भाग
Shashi kala vyas
डबूले वाली चाय
डबूले वाली चाय
Shyam Sundar Subramanian
मानसिक विकलांगता
मानसिक विकलांगता
Dr fauzia Naseem shad
23/216. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/216. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
# नमस्कार .....
# नमस्कार .....
Chinta netam " मन "
यादें
यादें
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
💐अज्ञात के प्रति-125💐
💐अज्ञात के प्रति-125💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
पुनर्जागरण काल
पुनर्जागरण काल
Dr.Pratibha Prakash
कितना आसान होता है किसी रिश्ते को बनाना
कितना आसान होता है किसी रिश्ते को बनाना
पूर्वार्थ
नारी पुरुष
नारी पुरुष
Neeraj Agarwal
अयाग हूँ मैं
अयाग हूँ मैं
Mamta Rani
ईश्वर का उपहार है बेटी, धरती पर भगवान है।
ईश्वर का उपहार है बेटी, धरती पर भगवान है।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
****वो जीवन मिले****
****वो जीवन मिले****
Kavita Chouhan
*नदारद शब्दकोषों से, हुआ ज्यों शब्द सेवा है (मुक्तक)*
*नदारद शब्दकोषों से, हुआ ज्यों शब्द सेवा है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
मोहब्ब्बत के रंग तुम पर बरसा देंगे आज,
मोहब्ब्बत के रंग तुम पर बरसा देंगे आज,
Shubham Pandey (S P)
🤗🤗क्या खोजते हो दुनिता में  जब सब कुछ तेरे अन्दर है क्यों दे
🤗🤗क्या खोजते हो दुनिता में जब सब कुछ तेरे अन्दर है क्यों दे
Swati
प्रेम और पुष्प, होता है सो होता है, जिस तरह पुष्प को जहां भी
प्रेम और पुष्प, होता है सो होता है, जिस तरह पुष्प को जहां भी
Sanjay ' शून्य'
अलमस्त रश्मियां
अलमस्त रश्मियां
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
कल मालूम हुआ हमें हमारी उम्र का,
कल मालूम हुआ हमें हमारी उम्र का,
Shivam Sharma
अपने जमीर का कभी हम सौदा नही करेगे
अपने जमीर का कभी हम सौदा नही करेगे
shabina. Naaz
आंगन को तरसता एक घर ....
आंगन को तरसता एक घर ....
ओनिका सेतिया 'अनु '
■ सुरीला संस्मरण
■ सुरीला संस्मरण
*Author प्रणय प्रभात*
दो दिन की जिंदगी है अपना बना ले कोई।
दो दिन की जिंदगी है अपना बना ले कोई।
Phool gufran
संघर्ष
संघर्ष
Sushil chauhan
खानदानी चाहत में राहत🌷
खानदानी चाहत में राहत🌷
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
"तरीका"
Dr. Kishan tandon kranti
चले आना मेरे पास
चले आना मेरे पास
gurudeenverma198
किसको-किसको क़ैद करोगे?
किसको-किसको क़ैद करोगे?
Shekhar Chandra Mitra
Loading...