Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Oct 2017 · 2 min read

कल्पतरु चालीसा

स्वामी विद्यानंद जी, नरहरि केशवानंद।
साईंधाम की पुण्यधरा पर, चहु ओर आनंद।।

कल्पतरु अभियान है, कदम्ब का अवतार।
जड़बुद्धि’कल्प’ बखान करे,जीव-जगत का सार।।

अँगना तुलसी पौध लगावे।सकल सिद्धि सुख संपत्ति पावे।।

पर्यावरण की करे जो रक्षा, जीव-जगत की होय सुरक्षा।।

बसुधा का श्रृंगार वृक्ष हैं। जीवन का आधार वृक्ष हैं।।

वृक्षों की महिमा है न्यारी। जीव-जगत के पालनहारी।।

कन्दमूल जड़ औषधिकारी। तनाछाल फलफूल सुखारी।।

थल-नभचर के आश्रयदाता। तुम ही मात-पिता अरु भ्राता।।

पृथ्वी पर जीवन आधारी। जहाँ वृक्ष वहाँ जीव सुखारी।

हवा छाँव अरु जल के दाता, थका पथिक भी आश्रय पाता।।

भूमि वायु अग्नि नभ नीरा। पंचतत्व भगवान शरीरा।।

ईश ख़ुदा गुरू देव का वासा। सर्व धर्म जीवन की आसा।।

जीवों के तुम जीवन दाता। नदियों के हो भाग्यविधाता।।

जलस्तर ऊपर तुम लाते। हर कृषक की प्यास बुझाते।।

मेघों से जब तुम टकराते। वर्षा बन पृथ्वी पर आते।।

तुम से ही चहुदिश हरियाली। तुम बिन भुखमरी अरु कंगाली।।

मात-पिता जग स्वारथ रीति। सन्तानों पर मोह परिती।।

तरु जीवन निःस्वारथ ऐंसा। पर उपकारी ना तुम जैसा।।

परहित धर्म न वृक्ष सामना। समरसता का भाव जगाना।।

तुम समान न कोउ उपकारी। सकल जीव के पालनहारी।।

अमृत देकर विष खुद पीते। प्राणवायु बिन जीव न जीते।।

जनम मरण तक साथ निभाते। हर कारज काम जो आते।।

औषधियाँ तुम से ही बनती। हर पीड़ा को क्षण में हनती।।

परपोषी हम तुम हो स्वामी। भूख हरो तुम अन्तर्यामी।।

सकल जीव की भूख मिटाते। पादप परहित धरम निभाते।।

एकै ग्रह वसुधा पर जीवन। जल वायु है बनी सजीवन।।

पीपल बरगद ब्रम्ह समाना। नीम आँवला औषधि नाना।।

आयुर्वेद में खूब बखाना। हर एक मर्ज का विटप निदाना।।

कल्पतरू परिवार है ऐंसा। नही प्रेम जग में इस जैंसा।।

नाना जाति धरम के लोगा। वरन वरन मिल बन संयोगा।।

नगर देश का मान बढ़ाते। मिलजुल कर सब पेढ लगाते।।

शनिवार दिन है अति प्यारा। उत्सव हर सप्ताह हमारा।।

जंगल की तुम ही से शोभा। नदी उदगम के कारक होवा।।

आओ मिल सब वृक्ष लगावें। माँ वसुधा को स्वर्ग बनावें।।

पर्यावरण की करें जो रक्षा। भावी जीवन होय सुरक्षा।।

नही माँगते किसी से भिक्षा। स्वाभिमान की देते शिक्षा।।

सर्वधर्म समभाव हमारा। कल्पतरू परिवार है प्यारा।।

कल्पतरु ही धरम हमारा। सब धर्मों में सबसे न्यारा।।

सभी धर्म तुमको अपनाते। मिलकर पर्यावरण बचाते।।

जनम दिवस पर वृक्ष लगाओ।यादों को जागीर बनाओ।।

जो वृक्षों का बने उपासक। संतति उसकी रहेंगी शासक।।

दुःखों से अब मुक्ति पाओ। अरविंद ‘कल्प’ विटप लगाओ।।

कल्पवृक्ष स्वर्गलोक तरू,मन्वनञ्छित फल धाए।
कल्पतरू अभियान से,’कल्प’ धरा पर आए।।

Language: Hindi
1336 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कोरोना :शून्य की ध्वनि
कोरोना :शून्य की ध्वनि
Mahendra singh kiroula
मंत्र: सिद्ध गंधर्व यक्षाधैसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात्
मंत्र: सिद्ध गंधर्व यक्षाधैसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात्
Harminder Kaur
मशाल
मशाल
नेताम आर सी
उदारता
उदारता
RAKESH RAKESH
बाबूजी।
बाबूजी।
Anil Mishra Prahari
वक्त और रिश्ते
वक्त और रिश्ते
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
भीड़ पहचान छीन लेती है
भीड़ पहचान छीन लेती है
Dr fauzia Naseem shad
जिनके होंठों पर हमेशा मुस्कान रहे।
जिनके होंठों पर हमेशा मुस्कान रहे।
Phool gufran
सुखिया मर गया सुख से
सुखिया मर गया सुख से
Shekhar Chandra Mitra
अब नये साल में
अब नये साल में
डॉ. शिव लहरी
न्याय के लिए
न्याय के लिए
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
आप वही बोले जो आप बोलना चाहते है, क्योंकि लोग वही सुनेंगे जो
आप वही बोले जो आप बोलना चाहते है, क्योंकि लोग वही सुनेंगे जो
Ravikesh Jha
मुहब्बत कुछ इस कदर, हमसे बातें करती है…
मुहब्बत कुछ इस कदर, हमसे बातें करती है…
Anand Kumar
*श्रम से पीछे कब रही, नारी महिमावान (कुंडलिया)*
*श्रम से पीछे कब रही, नारी महिमावान (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
आशियाना तुम्हारा
आशियाना तुम्हारा
Srishty Bansal
प्रणय 8
प्रणय 8
Ankita Patel
👍संदेश👍
👍संदेश👍
*Author प्रणय प्रभात*
जिंदगी को बोझ नहीं मानता
जिंदगी को बोझ नहीं मानता
SATPAL CHAUHAN
"पुतला"
Dr. Kishan tandon kranti
बुद्ध भक्त सुदत्त
बुद्ध भक्त सुदत्त
Buddha Prakash
कत्ल करती उनकी गुफ्तगू
कत्ल करती उनकी गुफ्तगू
Surinder blackpen
क्यों प्यार है तुमसे इतना
क्यों प्यार है तुमसे इतना
gurudeenverma198
अकथ कथा
अकथ कथा
Neelam Sharma
बेहद मुश्किल हो गया, सादा जीवन आज
बेहद मुश्किल हो गया, सादा जीवन आज
महेश चन्द्र त्रिपाठी
माचिस
माचिस
जय लगन कुमार हैप्पी
रंग भी रंगीन होते है तुम्हे छूकर
रंग भी रंगीन होते है तुम्हे छूकर
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
*आस्था*
*आस्था*
Dushyant Kumar
कड़ियों की लड़ी धीरे-धीरे बिखरने लगती है
कड़ियों की लड़ी धीरे-धीरे बिखरने लगती है
DrLakshman Jha Parimal
बहुत ख्वाहिश थी ख्वाहिशों को पूरा करने की
बहुत ख्वाहिश थी ख्वाहिशों को पूरा करने की
VINOD CHAUHAN
2405.पूर्णिका
2405.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
Loading...