Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Feb 2017 · 1 min read

ऐसे मात-पिता पाए (ताटक छंद)

सुंदर घर ये देखो अपना, माँ बापू की यादे है
वही बसाता घरको देखो, जिसके नेक इरादे है |
माँ बापू ने इसे बसाया, अपने खून पसीने से
पाला पोसा सब बच्चों को, सदा लगाया सीने से |

तिनका तिनका जोड़ रहे थे, सुख की चैन नहीं सोये
करी सिलाई खुद हाथों से, बच्चों के कपडें धोये |
रूखा सुखा खाकर पाला, बिसरायी सब इच्छाएं
यही कामना रही ह्रदय में, बच्चों में खुशियाँ छाये |

गर्व हमें भी है इसका तो, ऐसे मात-पिता पाए,
त्याग किया सर्वस्व जिन्होने,शिक्षा हमें दिला पाए |
हमको जो संस्कार मिले है. वह बच्चो को दे जाए,
यही प्रार्थना करूँ ईश से, वे कर्त्तव्य निभा पाए |
(2) पीड़ित है जनता सारी
आम आदमी संकट में है,कुछ भी राह नहीं पायी
मनमानी पर उतरे नेता, आजादी उनको भायी |
बाढ़ सामने या अकाल है, महँगाई बहती जाती
आँखे पथरा रही कृषक की,खेती रास नहीं आती |

नील गगन से बादल गायब, नहीं बरसता है पानी,
इंद्रदेव भी रुष्ट हुए है, करते अपनी मनमानी |
अफरा तफरी मची हुई है, पीड़ित है जनता सारी
ताल तलैया सूख गये सब, पशुओ का मरना जारी |

कर्त्तव्यों को भुला चुके सब, बस अधिकार जताते है
शासन-सत्ता नेता-जमता. डफली खूब बजाते है |
रहा न कोई न्याय नियन्ता,अन्धा न्याय पड़े भारी
सत्य अहिंसा चले कहाँ तक, आहत है जनता सारी |

– लक्ष्मण रामानुज लडीवाला

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 675 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दुखद अंत 🐘
दुखद अंत 🐘
Rajni kapoor
खोल नैन द्वार माँ।
खोल नैन द्वार माँ।
लक्ष्मी सिंह
गरूर मंजिलों का जब खट्टा पड़ गया
गरूर मंजिलों का जब खट्टा पड़ गया
कवि दीपक बवेजा
💐प्रेम कौतुक-357💐
💐प्रेम कौतुक-357💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
पुकार
पुकार
Manu Vashistha
मिटे क्लेश,संताप दहन हो ,लगे खुशियों का अंबार।
मिटे क्लेश,संताप दहन हो ,लगे खुशियों का अंबार।
Neelam Sharma
सबला नारी
सबला नारी
आनन्द मिश्र
3047.*पूर्णिका*
3047.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
लत / MUSAFIR BAITHA
लत / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
मत छेड़ हमें देशभक्ति में हम डूबे है।
मत छेड़ हमें देशभक्ति में हम डूबे है।
Rj Anand Prajapati
"खाली हाथ"
Er. Sanjay Shrivastava
■ चुनावी साल, संक्रमण काल।
■ चुनावी साल, संक्रमण काल।
*Author प्रणय प्रभात*
*** सिमटती जिंदगी और बिखरता पल...! ***
*** सिमटती जिंदगी और बिखरता पल...! ***
VEDANTA PATEL
गाँधी जी की अंगूठी (काव्य)
गाँधी जी की अंगूठी (काव्य)
Ravi Prakash
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
क्या कहूँ
क्या कहूँ
Ajay Mishra
प्यार करोगे तो तकलीफ मिलेगी
प्यार करोगे तो तकलीफ मिलेगी
Harminder Kaur
रक्षाबंधन (कुंडलिया)
रक्षाबंधन (कुंडलिया)
दुष्यन्त 'बाबा'
बदनाम होने के लिए
बदनाम होने के लिए
Shivkumar Bilagrami
सुन्दरता।
सुन्दरता।
Anil Mishra Prahari
भोले नाथ तेरी सदा ही जय
भोले नाथ तेरी सदा ही जय
नेताम आर सी
काश वो होते मेरे अंगना में
काश वो होते मेरे अंगना में
मनमोहन लाल गुप्ता 'अंजुम'
हाइकु (#हिन्दी)
हाइकु (#हिन्दी)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि का परिचय।
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि का परिचय।
Dr. Narendra Valmiki
श्राद्ध ही रिश्तें, सिच रहा
श्राद्ध ही रिश्तें, सिच रहा
Anil chobisa
बात न बनती युद्ध से, होता बस संहार।
बात न बनती युद्ध से, होता बस संहार।
डॉ.सीमा अग्रवाल
"सच्ची मोहब्बत के बगैर"
Dr. Kishan tandon kranti
मिट्टी का बदन हो गया है
मिट्टी का बदन हो गया है
Surinder blackpen
मालपुआ
मालपुआ
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
अगर मैं गलत हूं तो सही कौन है,अगर तू सही है तो गलत कौन है
अगर मैं गलत हूं तो सही कौन है,अगर तू सही है तो गलत कौन है
पूर्वार्थ
Loading...