Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Jan 2017 · 2 min read

आर्यावर्त की गौरव गाथा

आर्यावर्त की गौरव गाथा

भ्रमण करते ब्रह्मांड में असंख्य पिण्ड दक्षिणावर्त
सुदुर दिखते कहीं दृग में अन्य कोई वामावर्त
हर विधा की नवीन कथा में निश्चय आधार होता आवर्त
सभी कर्मों की साक्षी रही है, पुण्य धरा हे आर्यावर्त !
यह पुण्य धरा वीरों की रही है
प्रफुल्लता, नवसष्येष्टि सदा बही है
कोमलता ! लघुता कहाँ ? पूर्णता रही है ;
आक्रांता उन्माद को प्रकृति ने बहुत सही है |
सत्य की संधान में
विज्ञान अनुसंधान में
विश्व – बंधुत्व कल्याण में,
करुणा दया की दान में
नहीं अटूट अन्यत्र है योग
और न ही ऐसा संयोग|
संसार में शुद्धता संचार में
प्राणियों में पूर्णता से प्यार में
योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक उपचार में
भूमण्डल पर नहीं कोई जगत् उपकार में ;
ये केवल और केवल यहीं पे,
आर्यावर्त की पुण्य मही पे !
जहाँ सभ्यता की शुरूआत हुई, हर ओर धरा पर हरियाली
ज्ञान- विज्ञान के सतत् सत्कर्म से फैली रहती थी उजियाली,
हर क्षेत्र होता पावन – पुरातन बच्चों से बूढों तक खुशिहाली
कुलिन लोग मिला करते परस्पर, जैसे प्रातः किरणों की लाली !
पर हाय! आज देखते भूगोल को
नीति नियामक खगोल को ;
खंडित विघटित करवाया किसने ,
कर मानवता को तार- तार,
रक्त- रंजित नृत्य दिखाया किसने !
यह सोच सभी को खाती है
अब असत्स अधिक ना भाती है
झुठलाया जिसने सत्य को
दबाया जो अधिपत्य को ,
इतिहास ना उन्हें छोड़ेगा ,
परख सत्य ! कहाँ मुख मोड़ेगा |
आर्यावर्त का विघटित खंड,
आज आक्रांताओं से घिरा भारत है;
शेष खंड खंडित जितने भी,
घोर आतंक भूख से पीड़ित सतत् है |
मानवता के रक्षक जो अवशेष भूमी है
प्राणप्रिय वसुंधरा , समेटी करूणा की नमी है;
हर ओर फैलाती कण प्रफुल्लता की, धुंध जहाँ भी जमी है;
अनंत नमन करना वीरों यह, पावन दुर्लभ भारत भूमी है !

अखंड भारत अमर रहे !

© ✍ कवि पं आलोक पान्डेय

Language: Hindi
4 Likes · 3 Comments · 633 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
आपकी सादगी ही आपको सुंदर बनाती है...!
आपकी सादगी ही आपको सुंदर बनाती है...!
Aarti sirsat
" बहुत बर्फ गिरी इस पेड़ पर
Saraswati Bajpai
माँ तो आखिर माँ है
माँ तो आखिर माँ है
Dr. Kishan tandon kranti
प्रभु राम नाम का अवलंब
प्रभु राम नाम का अवलंब
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
मृत्यु पर विजय
मृत्यु पर विजय
Mukesh Kumar Sonkar
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Neeraj Agarwal
नारी सम्मान
नारी सम्मान
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
*** हम दो राही....!!! ***
*** हम दो राही....!!! ***
VEDANTA PATEL
आहटें तेरे एहसास की हवाओं के साथ चली आती हैं,
आहटें तेरे एहसास की हवाओं के साथ चली आती हैं,
Manisha Manjari
पंचतत्वों (अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी, आकाश) के अलावा केवल
पंचतत्वों (अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी, आकाश) के अलावा केवल "हृद
Radhakishan R. Mundhra
विचारों की सुन्दरतम् प्रस्तुति का नाम कविता
विचारों की सुन्दरतम् प्रस्तुति का नाम कविता
कवि रमेशराज
💐अज्ञात के प्रति-131💐
💐अज्ञात के प्रति-131💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
■ आज का चिंतन
■ आज का चिंतन
*Author प्रणय प्रभात*
छोड़ दो
छोड़ दो
Pratibha Pandey
*मिलना जग में भाग्य से, मिलते अच्छे लोग (कुंडलिया)*
*मिलना जग में भाग्य से, मिलते अच्छे लोग (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
मययस्सर रात है रोशन
मययस्सर रात है रोशन
कवि दीपक बवेजा
!! फूल चुनने वाले भी‌ !!
!! फूल चुनने वाले भी‌ !!
Chunnu Lal Gupta
“ अपने जन्म दिनों पर मौन प्रतिक्रिया ?..फिर अरण्यरोदन क्यों ?”
“ अपने जन्म दिनों पर मौन प्रतिक्रिया ?..फिर अरण्यरोदन क्यों ?”
DrLakshman Jha Parimal
Ajeeb hai ye duniya.......pahle to karona se l ladh rah
Ajeeb hai ye duniya.......pahle to karona se l ladh rah
shabina. Naaz
देव उठनी
देव उठनी
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
बारिश की बूंदों ने।
बारिश की बूंदों ने।
Taj Mohammad
హాస్య కవిత
హాస్య కవిత
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
* जिन्दगी *
* जिन्दगी *
surenderpal vaidya
गजल
गजल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
आत्महत्या
आत्महत्या
Harminder Kaur
तेरे जाने के बाद ....
तेरे जाने के बाद ....
ओनिका सेतिया 'अनु '
देखते देखते मंज़र बदल गया
देखते देखते मंज़र बदल गया
Atul "Krishn"
एक महिला से तीन तरह के संबंध रखे जाते है - रिश्तेदार, खुद के
एक महिला से तीन तरह के संबंध रखे जाते है - रिश्तेदार, खुद के
Rj Anand Prajapati
तुम्हें आभास तो होगा
तुम्हें आभास तो होगा
Dr fauzia Naseem shad
"ओट पर्दे की"
Ekta chitrangini
Loading...