Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Jul 2017 · 2 min read

अहंकार

?????

अहंकार मन में भरा, केवल एक विचार।
इसमें रहता ही नहीं, कभी छुपा कुछ सार।। १

अहंकार मानव हृदय, सकारात्मकअभाव।
जिसको होता है सदा, नकारात्मक लगाव।। २

घटे अहं से बुद्धि, बल, विद्या, संपति, ज्ञान।
जो मानव इसमें पड़ा, उसका घटता मान।। ३

अहंकार वो बीज है, पनपे जहाँ विकार।
मन से बाहर फेंक दो, निर्मल रखो विचार ।। ४

अहंकार मन में भरे, दोष क्रोध का भार।
जो सबकी निन्दा करे, सोचे न एक बार।। ५

अहंकार को त्याग दो, समझदार इंसान।
देख नहीं तो लूटिया, डूबा देगा भगवान।। ६

मिट्टी का तन है बना,, अहं करे बेकार ।
जाना होगा एक दिन, छोड़ तुझे संसार।। ७

`मैं ही करता हूँ ‘सदा, यही है अहंकार।
‘दो मैं’ को, ‘ मैं से हटा, हो सबका सत्कार।। ८

मूढ़ कंस पापी बहुत, रखा अहं को पाल।
निज बहनोई बहन को, दिया जेल में डाल।। ९

अहंकार जब भी बढ़ा, प्रभु लेकरअवतार।
किया नष्ट चुन-चुन सभी, पापी का संहार।। १०

चलता दुर्योधन,शकुनि, अहंकार वश चाल।
खुद अपने ही हाथ से, बुला लिया था काल।। १ १

ज्ञानवान रावण बहुत,जग में बड़ा महान।
अहंकार वश में घटा, उस पापी का मान।। १२

अहंकार है मूढ़ता, जो करता विष पान।
रहे दूर हर सत्य से, भरे हृदय अज्ञान।। १ ३

अहंकार उर में भरे, अवगुण का भंडार।
खतरनाक यह रोग है,मिले नहीं उपचार।। १४

अहंकार जिसने किया,रहा न उसका शाख।
रूई लिपटी आग ज्यो, जलकर होता राख।। १५

सदा अहंकारी मनुज, करे हानि खुद आप।
अहंकार सम है नहीं, दूजा कोई पाप।। १६

करे अहंकारी मनुज, सिर्फ अहं से प्यार।
गुरू ज्ञान,प्रभु, साधु को,जो समझे बेकार।। १ ७

मूढ़ अहंकारी मनुज, निश्चित समझो नाश।
बनो नम्र,शालीन तुम, होगा सदा विकास।। १८

अहंकार के फण बहुत, है जहरीला नाग।
पी मदहोशी का जहर, मानव उगले आग।। १ ९

अहंकार फलता नहीं, केवल जाता फूल।
औरों को निर्बल समझ, चुभा रहा है शूल।। २०

—लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

Language: Hindi
834 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
चुनौतियाँ बहुत आयी है,
चुनौतियाँ बहुत आयी है,
Dr. Man Mohan Krishna
रेत पर मकान बना ही नही
रेत पर मकान बना ही नही
कवि दीपक बवेजा
सपने देखने से क्या होगा
सपने देखने से क्या होगा
नूरफातिमा खातून नूरी
समय की नाड़ी पर
समय की नाड़ी पर
*Author प्रणय प्रभात*
सोते में भी मुस्कुरा देते है हम
सोते में भी मुस्कुरा देते है हम
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
ख़ुशी मिले कि मिले ग़म मुझे मलाल नहीं
ख़ुशी मिले कि मिले ग़म मुझे मलाल नहीं
Anis Shah
तुम्हारे प्रश्नों के कई
तुम्हारे प्रश्नों के कई
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
चन्द्रयान उड़ा गगन में,
चन्द्रयान उड़ा गगन में,
Satish Srijan
जीवन की सुरुआत और जीवन का अंत
जीवन की सुरुआत और जीवन का अंत
Rituraj shivem verma
मुझे हर वो बच्चा अच्छा लगता है जो अपनी मां की फ़िक्र करता है
मुझे हर वो बच्चा अच्छा लगता है जो अपनी मां की फ़िक्र करता है
Mamta Singh Devaa
हम अपनी आवारगी से डरते हैं
हम अपनी आवारगी से डरते हैं
Surinder blackpen
जब से मेरी आशिकी,
जब से मेरी आशिकी,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
चुनौती
चुनौती
Ragini Kumari
हसरतों के गांव में
हसरतों के गांव में
Harminder Kaur
देर तक मैंने
देर तक मैंने
Dr fauzia Naseem shad
स्त्री चेतन
स्त्री चेतन
Astuti Kumari
// दोहा पहेली //
// दोहा पहेली //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
इश्क का भी आज़ार होता है।
इश्क का भी आज़ार होता है।
सत्य कुमार प्रेमी
कभी-कभी एक छोटी कोशिश भी
कभी-कभी एक छोटी कोशिश भी
Anil Mishra Prahari
आओ हम सब मिल कर गाएँ ,
आओ हम सब मिल कर गाएँ ,
Lohit Tamta
फिरकापरस्ती
फिरकापरस्ती
Shekhar Chandra Mitra
कम्बखत वक्त
कम्बखत वक्त
Aman Sinha
सरेआम जब कभी मसअलों की बात आई
सरेआम जब कभी मसअलों की बात आई
Maroof aalam
💐प्रेम कौतुक-172💐
💐प्रेम कौतुक-172💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*** हम दो राही....!!! ***
*** हम दो राही....!!! ***
VEDANTA PATEL
हिन्दी दोहा -भेद
हिन्दी दोहा -भेद
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
Rang hi khuch aisa hai hmare ishk ka , ki unhe fika lgta hai
Rang hi khuch aisa hai hmare ishk ka , ki unhe fika lgta hai
Sakshi Tripathi
इश्क़ का कुछ अलग ही फितूर था हम पर,
इश्क़ का कुछ अलग ही फितूर था हम पर,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
सच समाज में प्रवासी है
सच समाज में प्रवासी है
Dr MusafiR BaithA
तलाकशुदा
तलाकशुदा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
Loading...