Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Jun 2017 · 3 min read

*अनुस्वार ( ं ) और अनुनासिक ( ँ ) पर करें विचार** सुगम सरल हो व्याकरण ज्ञान*

अनुस्वार ( ं ) व्यंजन है कहलाता | अनुनासिक ( ँ ) स्वर का नासिक्य विकार कहा जाता |
चलो करें इनका अभ्यास |
काव्यात्मक व्याकरण बोध के ज़रिए व्याकरण हुआ कितना आसान |

******* अनुस्वार *******

*अनुस्वार का प्रयोग
पंचम वर्ण के लिए किया है जाता |
ड. ञ ण न म इसमें है आता
विभिन्न नियमों से बंधा यह होता
बिना उनके सार्थक नहीं है होता
नियम उल्लंघन होता है जहाँ
अशुद्ध शब्द दर्शाता वहाँ ||

नियम

१. अनुस्वार के बाद जब आता वर्ण अनुस्वार उसी वर्ग का पंचम वर्ण

उदाहरण इसका गंगा (गड्.गा) चंचल (चञचल) मुंडन (मुण्डन) शब्द
इन से पता लगता है यह नियम

२. यदि पंचम अक्षर के बाद किसी अन्य वर्ग का कोई वर्ण आए
तो पंचम अक्षर अनुस्वार के रूप में परिवर्तित नहीं हो पाए

जैसे- वाड्.मय, अन्य, उन्मुख आदि सभी शब्द वांमय, अंय, चिंमय, उंमुख के रुप में लिखे न जाएँ

३. ध्यान रखना हमेशा यह बात
संयुक्त वर्ण बनता दो व्यंजनों के साथ

जैसे- त् + र – त्र कहलाता
ज् + ञ – ज्ञ बन जाता
इसीलिए अनुस्वार के बाद संयुक्त वर्ण आने पर
जिन व्यंजनों से बना है संयुक्त वर्ण
( त् + र -त्र )
पहला अक्षर होता जो वर्ण
अनुसार उसी वर्ग का पंचम अक्षर

****इस नियम को दो उदाहरणों से समझाऊँ तुम्हारी मुश्किल दूर भगाऊँ

पहला उदाहरण
मंत्र शब्द में है
म + अनुस्वार + त्र ( त् + र )
त्र होता है संयुक्त अक्षर
बना है जो त् + र से मिलकर अनुस्वार के बाद आया है त्
त् वर्ग का पंचम अक्षर है न्
जिसके उच्चारण के लिए कार्य कर रहा है अनुस्वार ||

दूसरा उदाहरण
संक्रमण शब्द में है
स + अनुस्वार + क्र + म + ण
क्र संयुक्त अक्षर जो बना है क् + र से मिलकर |
अनुस्वार के बाद आया है क्
क् वर्ग का पंचम अक्षर है ड्.
जिसके उच्चारण के लिए कार्य कर रहा है अनुस्वार ||

४. छात्रों को अनुस्वार के प्रयोग में हर बार |
व्यंजन संधि का ‘म्’ से संबंधित नियम रखना होगा याद |
यदि शब्द में ‘म्’ के बाद,
‘क्’ से ‘म्’ तक व्यंजन आए जब साथ |
ऐसे में ‘म्’ उस व्यंजन के वर्ग के पंचम वर्ण में परिवर्तित हो जाता है हर बार |

*इस नियम को भी दो धारणों से मैं समझाऊँ |
छात्रों की समस्त समस्या पल भर में सुलझाऊँ |

*पहला उदाहरण
संग्राम शब्द में है सम् + ग्राम |
ग्र संयुक्त अक्षर है कहलाता |
ग्र + र से मिलकर बनता ‘ग्र’|
म् के बाद आया है ग् |
ग् वर्ग का पंचम वर्ण हुआ ड्.|अनुस्वार ड्. के उच्चारण के लिए कार्य कर रहा है म् |
और व्यंजन संधि के नियम अनुसार म् ही ड्. में परिवर्तित हुआ है यहाँ |

*दूसरा उदाहरण
संजय शब्द में है सम् + जय |
यहाँ म् के बाद आया है ज् |
ज् वर्ग का पंचम वर्ण है ञ |
ञ के उच्चारण के लिए कार्य कर रहा है अनुसार |
व्यंजन संधि के नियम अनुसार म् ही ञ में परिवर्तित हुआ यहाँ ||

५. म् के बाद य र ल व
श ष स ह होने पर |
अनुस्वार में परिवर्तित होता है म् |
इस नियम को भी सरल बनाती |उदाहरण देकर हूँ समझाती |

*पहला उदाहरण
संरक्षक शब्द में है सम् + रक्षक | यहाँ अनुस्वार के बाद आया है’र’
व्यंजन संधि के नियमानुसार
अनुस्वार ‘म्’ के लिए आया यहाँ

*दूसरा उदाहरण
संशय शब्द में सम् + शय
यहाँ अनुस्वार के बाद आया श
व्यंजन संधि के नियमानुसार
अनुस्वार ‘म्’ के लिए आया यहाँ ||

***अनुनासिक ( ँ ) चंद्रबिंदु***

* अनुनासिक ध्वनि
उच्चारण गुण कहलाता
नासिका और मुँह से
वायु प्रवाहित करता जाता |

चंद्रबिंदु के बिना प्रायः अर्थ में भ्रम की स्थिति बनाता |
जैसे हंस हँस ,अंगना अँगना आदि |

शिरोरेखा के ऊपर आने वाली मात्राओं के साथ बिंदु का ही प्रयोग किया जाता चंद्रबिंदु इसके साथ नहीं है आता |
उदाहरण है इसका में मैं नहीं इत्यादि

**इसके साथ ही अनुस्वार, अनुनासिक पाठ समाप्त हो जाता |
बच्चों का ज्ञान यहाँ समृद्ध हो जाता |बच्चों का व्याकरण ज्ञान हुआ कितना आसान |
सरल सुगम व्याकरण बोध के साथ ||

Language: Hindi
3 Likes · 1 Comment · 24806 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*सखी री, राखी कौ दिन आयौ!*
*सखी री, राखी कौ दिन आयौ!*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
जिंदगी
जिंदगी
Neeraj Agarwal
ज़ुल्मत की रात
ज़ुल्मत की रात
Shekhar Chandra Mitra
जीवन में भी
जीवन में भी
Dr fauzia Naseem shad
बहुत असमंजस में हूँ मैं
बहुत असमंजस में हूँ मैं
gurudeenverma198
हमसाया
हमसाया
Manisha Manjari
सफलता का महत्व समझाने को असफलता छलती।
सफलता का महत्व समझाने को असफलता छलती।
Neelam Sharma
Ranjeet Shukla
Ranjeet Shukla
Ranjeet kumar Shukla
KRISHANPRIYA
KRISHANPRIYA
Gunjan Sharma
Pollution & Mental Health
Pollution & Mental Health
Tushar Jagawat
*शून्य में विराजी हुई (घनाक्षरी)*
*शून्य में विराजी हुई (घनाक्षरी)*
Ravi Prakash
Sometimes we feel like a colourless wall,
Sometimes we feel like a colourless wall,
Sakshi Tripathi
आख़िरी मुलाकात !
आख़िरी मुलाकात !
The_dk_poetry
उस जमाने को बीते जमाने हुए
उस जमाने को बीते जमाने हुए
Gouri tiwari
कभी महफ़िल कभी तन्हा कभी खुशियाँ कभी गम।
कभी महफ़िल कभी तन्हा कभी खुशियाँ कभी गम।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
केवल मन में इच्छा रखने से जीवन में कोई बदलाव आने से रहा।
केवल मन में इच्छा रखने से जीवन में कोई बदलाव आने से रहा।
Paras Nath Jha
फ़ुर्सत में अगर दिल ही जला देते तो शायद
फ़ुर्सत में अगर दिल ही जला देते तो शायद
Aadarsh Dubey
शब्द
शब्द
Madhavi Srivastava
प्राण- प्रतिष्ठा
प्राण- प्रतिष्ठा
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
रंगो का है महीना छुटकारा सर्दियों से।
रंगो का है महीना छुटकारा सर्दियों से।
सत्य कुमार प्रेमी
कभी कभी चाहती हूँ
कभी कभी चाहती हूँ
ruby kumari
**तीखी नजरें आर-पार कर बैठे**
**तीखी नजरें आर-पार कर बैठे**
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
बूँद-बूँद से बनता सागर,
बूँद-बूँद से बनता सागर,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
अक्सर औरत को यह खिताब दिया जाता है
अक्सर औरत को यह खिताब दिया जाता है
Harminder Kaur
कौशल
कौशल
Dinesh Kumar Gangwar
बहुत याद आती है
बहुत याद आती है
नन्दलाल सुथार "राही"
मां नही भूलती
मां नही भूलती
Anjana banda
ये साल बीत गया पर वो मंज़र याद रहेगा
ये साल बीत गया पर वो मंज़र याद रहेगा
Keshav kishor Kumar
कहा किसी ने
कहा किसी ने
Surinder blackpen
Loading...