Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 May 2017 · 1 min read

वीर शौर्य

माँ की कोख में पलता यहाँ
बच्चा शौर्यमय हो जाता है।
तन मन वचन से सज-धज,
बच्चा, इस पुण्य धरा पे आता है।।

नौ माह तक पंचतत्वों का,
सम्पूर्ण ख्याल माँ रखती है।
रक्त पिलाकर वाहिनियों का,
रग-रग को लाल बनाती है।।

संस्कार और भाव समर्पण
माँ नस-नस भरती जाती है।
वीरों की बलिदान कहानी,
माँ पढ़कर सतत सुनाती है।।

लेकर जनम, फिर पालने में,
सारे करतब दिखालाता है।
मात-पिता के मन को भाता
पुत्र शूरवीर कहलाता है।।

सियाचीन के बर्फी पर्वत,
खड़-खड़-खड़ दौड़ा चढ़ता है।
श्वेत धरा पर ताने सीना,
वंदेमातरम वह पढ़ता है।।

लाल खड़ा है हिन्द का लाल,
बने काल शत्रु पर चढ़ता है।
सबसे ऊँची चोटी पर्वत,
पर, लिए तिरंगा लड़ता है।।
कश्मीर की हो घाटी या ,
कारगिल सरहद की लड़ाई।
रक्षण कर, हर बाजी जीतकर,
देश धरा की आन बचाई।।

बाघा बार्डर पर तुम देखो,
शत्रु आने से घबराते है।
मेरे देश के वीर जवान,
जब अपना शौर्य दिखाते है ।।

कच्छ की हो खाड़ी या धरती,
हो हिन्द महासागर का जल।
तेज-प्रतापी गाथा वर्णन,
सरहद कहती है जवां अटल।।

जल-थल अम्बर क्षितिज जहाँ तक ,
वीर शौर्य का गुणगान करे ।
हम सब भारतवासी वीरों ,
पर, आदर अभिमान करे।।

कण्टक कष्टों पर चलकर जो,
भारत की शान बढ़ाते है।
शत-शत नमन लेखनी करती,
“जय” हिंद जो खूं चढाते है।।

संतोष बरमैया “जय”

Language: Hindi
1 Comment · 526 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अक्स आंखों में तेरी है प्यार है जज्बात में। हर तरफ है जिक्र में तू,हर ज़ुबां की बात में।
अक्स आंखों में तेरी है प्यार है जज्बात में। हर तरफ है जिक्र में तू,हर ज़ुबां की बात में।
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
*Dr Arun Kumar shastri*
*Dr Arun Kumar shastri*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
■ सतनाम वाहे गुरु सतनाम जी।।
■ सतनाम वाहे गुरु सतनाम जी।।
*Author प्रणय प्रभात*
हिंदुस्तान जिंदाबाद
हिंदुस्तान जिंदाबाद
Aman Kumar Holy
ज़िंदगी का खेल है, सोचना समझना
ज़िंदगी का खेल है, सोचना समझना
पूर्वार्थ
25-बढ़ रही है रोज़ महँगाई किसे आवाज़ दूँ
25-बढ़ रही है रोज़ महँगाई किसे आवाज़ दूँ
Ajay Kumar Vimal
हम उलझते रहे हिंदू , मुस्लिम की पहचान में
हम उलझते रहे हिंदू , मुस्लिम की पहचान में
श्याम सिंह बिष्ट
हिम्मत कभी न हारिए
हिम्मत कभी न हारिए
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
ईश्वर का जाल और मनुष्य
ईश्वर का जाल और मनुष्य
Dr MusafiR BaithA
माँ सरस्वती अन्तर्मन मन में..
माँ सरस्वती अन्तर्मन मन में..
Vijay kumar Pandey
तू  मेरी जान तू ही जिंदगी बन गई
तू मेरी जान तू ही जिंदगी बन गई
कृष्णकांत गुर्जर
जज्बात
जज्बात
अखिलेश 'अखिल'
अफ़सोस का एक बीज़ उगाया हमने,
अफ़सोस का एक बीज़ उगाया हमने,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
माँ-बाप का किया सब भूल गए
माँ-बाप का किया सब भूल गए
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
शब्द शब्द उपकार तेरा ,शब्द बिना सब सून
शब्द शब्द उपकार तेरा ,शब्द बिना सब सून
Namrata Sona
कभी सरल तो कभी सख़्त होते हैं ।
कभी सरल तो कभी सख़्त होते हैं ।
Neelam Sharma
प्रेम नि: शुल्क होते हुए भी
प्रेम नि: शुल्क होते हुए भी
प्रेमदास वसु सुरेखा
"पनाहों में"
Dr. Kishan tandon kranti
जीवन में उन सपनों का कोई महत्व नहीं,
जीवन में उन सपनों का कोई महत्व नहीं,
Shubham Pandey (S P)
इस धरातल के ताप का नियंत्रण शैवाल,पेड़ पौधे और समन्दर करते ह
इस धरातल के ताप का नियंत्रण शैवाल,पेड़ पौधे और समन्दर करते ह
Rj Anand Prajapati
कहे महावर हाथ की,
कहे महावर हाथ की,
sushil sarna
हिन्दु नववर्ष
हिन्दु नववर्ष
भरत कुमार सोलंकी
हाथों में गुलाब🌹🌹
हाथों में गुलाब🌹🌹
Chunnu Lal Gupta
जीतना अच्छा है,पर अपनों से हारने में ही मज़ा है।
जीतना अच्छा है,पर अपनों से हारने में ही मज़ा है।
अनिल कुमार निश्छल
चक्रव्यूह की राजनीति
चक्रव्यूह की राजनीति
Dr Parveen Thakur
राम
राम
Sanjay ' शून्य'
The Journey of this heartbeat.
The Journey of this heartbeat.
Manisha Manjari
घर से बेघर
घर से बेघर
Punam Pande
*राखी के धागे धवल, पावन परम पुनीत  (कुंडलिया)*
*राखी के धागे धवल, पावन परम पुनीत (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
Loading...