Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Mar 2017 · 2 min read

राष्ट्र वही है विकसित जागी जहाँँ जवानी

वर्तमान समाज भौतिकता की चकाचोंध में फँस कर स्वयं को ही दाव पर लगा बैठा है| प्रकृति के चक्र से किसी को बच निकलने की छूट नहींहै| उसकी कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करने की नियति सभी के लिए समान है |विज्ञान भी यही कहती है कि प्रत्येक क्रिया की विपरीत प्रतिक्रिया होती अर्थात मनुष्य, समाज द्वारा किए गए कर्मों के अनुरूप ही प्रतिक्रिया होती है जो परिणाम (फल )के रुप में हमारे सामने आती है |मानव ने भौतिक विकास के क्रम में अग्रसर हो शरीर के सुख के लिए विभिन्न साधन जुटाए, कल-कारखानों का निर्माण कर आम-जन के समक्ष परिवहन,विद्युत जैसी आवश्यकता की पूर्ति हेतु साधनों का अंबार लगा दिया, इन्हें प्राप्त करने के लिए मानव ने अर्थ के क्षेत्र में दौड़ना प्रारंभ किया, किसी ने सही तो किसी ने गलत कृत्य कर धन प्राप्त कर सुख के साधन जुटाने का प्रयास किया, यही से मनुष्य के भाव के विकास का क्षरण का क्रम प्रारंभ हुआ| पीपल वृक्ष जिसे समाज ब्रह्म मानकर पूजती थी आज वही समाज पीपल पर आरी चलाने लगी है ,जंगल उजड़कर रेगिस्तान में बदलने लगे हैं, जल, वायु, पृथ्वी एवं ध्वनि प्रदूषण ने मानव मन को ही विकृत कर डाला है जिससे वह (मानव) भौतिकवाद में ही आनंद के सपने सँजोने लगा है, जबकि आनंद आत्मा का गुण है, आत्मा आध्यात्म है जो की आध्यात्मिक प्रक्रिया अर्थात भारतीय संस्कृति के साथ समन्वय स्थापित करने,चित्त की वृत्तियों के निरोध के बाद ही प्राप्त हो सकता है |मानव ने जैसा कर्म किया वैसा फल उसक समक्ष है |वृक्षों की कटाई एवं कल कारखानों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं के कारण बढ़ते हुए प्रदूषण ने ओजोन परत को ही विकृत कर दिया है| निरंतर हो रही तापमान में वृद्धि के कारण पहाडों पर जमी हुई वर्फ अत्यधिक मात्रा में पिघलने लगी जिससे समुद्र का तल एक इंच प्रतिवर्ष बढ रहा है | वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि यह स्थिति बरकरार रही तो 50 साल बाद ओसमान जलमग्न हो जाएगा| बृक्षों की कटान के कारण ऑक्सीजन के भंडार में हो रही कमी से जहां मानव अस्तित्व का संकट सामने है, वही जनसंख्या वृद्धि ने इसे और विस्तृत कर दिया है| प्रदूषण के कारण ऑक्सीजन के भंडार में जहरीली गैसों के मिल जाने से मानव नए नए रोगों की विभीषिका से जुड़ने के लिए विवस है जब वर्तमान यह है तो भविष्य क्या होगा यही चिंतन का विषय है |

अटल आत्मविश्वास ,बज्र-सा मानस तेरा|
जिस दिन बन जाएगा उस दिन नया सवेरा||
दिख लाएगा उन्नति का सूरज चढ़ता-सा|
होगा सत्यनाश,दीनता औ जड़ता का||
कह “नायक” कविराय बनो मानव तुम ज्ञानी|
राष्ट्र वही है विकसित जागी जहाँ जवानी||

बृजेश कुमार नायक
“जागा हिंदुस्तान चाहिए”एवं “क्रौंच सुऋषि आलोक” कृतियों के प्रणेता

मेरा उक्त लेख “दैनिकअमर उजाला” समाचार पत्र कानपुर दिनांक 4 मई 1999 के पृष्ठ संख्या 6 पर विचार स्तंभ में “खास खत” के रूप में छप चुका है/प्रकाशित हो चुका है |

1999 में मै उरई में रहता था|

बृजेश कुमार नायक
सम्पर्क सूत्र -9455423376
Whatsaap-9956928367

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 1 Comment · 775 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Pt. Brajesh Kumar Nayak
View all
You may also like:
ऐ वतन
ऐ वतन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
जो समय सम्मुख हमारे आज है।
जो समय सम्मुख हमारे आज है।
surenderpal vaidya
राम-राज्य
राम-राज्य
Bodhisatva kastooriya
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
'शत्रुता' स्वतः खत्म होने की फितरत रखती है अगर उसे पाला ना ज
'शत्रुता' स्वतः खत्म होने की फितरत रखती है अगर उसे पाला ना ज
satish rathore
मुक्तक
मुक्तक
प्रीतम श्रावस्तवी
कोई किसी का कहां हुआ है
कोई किसी का कहां हुआ है
Dr fauzia Naseem shad
*अभी तो रास्ता शुरू हुआ है.*
*अभी तो रास्ता शुरू हुआ है.*
Naushaba Suriya
*भारत माता को किया, किसने लहूलुहान (कुंडलिया)*
*भारत माता को किया, किसने लहूलुहान (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
तेरी याद आती है
तेरी याद आती है
Akash Yadav
रिश्ते की नियत
रिश्ते की नियत
पूर्वार्थ
हिन्दी दोहा बिषय -हिंदी
हिन्दी दोहा बिषय -हिंदी
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
💐कुड़ी तें लग री शाइनिंग💐
💐कुड़ी तें लग री शाइनिंग💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
(23) कुछ नीति वचन
(23) कुछ नीति वचन
Kishore Nigam
चुनाव फिर आने वाला है।
चुनाव फिर आने वाला है।
नेताम आर सी
पुनर्जागरण काल
पुनर्जागरण काल
Dr.Pratibha Prakash
"तू रंगरेज बड़ा मनमानी"
Dr. Kishan tandon kranti
बेशर्मी से ... (क्षणिका )
बेशर्मी से ... (क्षणिका )
sushil sarna
मरने वालों का तो करते है सब ही खयाल
मरने वालों का तो करते है सब ही खयाल
shabina. Naaz
अंतरद्वंद
अंतरद्वंद
Happy sunshine Soni
वस्रों से सुशोभित करते तन को, पर चरित्र की शोभा रास ना आये।
वस्रों से सुशोभित करते तन को, पर चरित्र की शोभा रास ना आये।
Manisha Manjari
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
Apne man ki bhawnao ko , shabdo ke madhyam se , kalpanikta k
Apne man ki bhawnao ko , shabdo ke madhyam se , kalpanikta k
Sakshi Tripathi
🙏माॅं सिद्धिदात्री🙏
🙏माॅं सिद्धिदात्री🙏
पंकज कुमार कर्ण
आज रात कोजागरी....
आज रात कोजागरी....
डॉ.सीमा अग्रवाल
लड़कियां शिक्षा के मामले में लडको से आगे निकल रही है क्योंकि
लड़कियां शिक्षा के मामले में लडको से आगे निकल रही है क्योंकि
Rj Anand Prajapati
लहजा बदल गया
लहजा बदल गया
Dalveer Singh
प्रकृति भी तो शांत मुस्कुराती रहती है
प्रकृति भी तो शांत मुस्कुराती रहती है
ruby kumari
23/116.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/116.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मेरी आँख में झाँककर देखिये तो जरा,
मेरी आँख में झाँककर देखिये तो जरा,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
Loading...