Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Jan 2017 · 2 min read

मेरे 20 सर्वश्रेष्ठ दोहे

ग़ज़ल कहूँ तो मैं ‘असद’, मुझमे बसते ‘मीर’
दोहा जब कहने लगूँ, मुझमे संत ‘कबीर’ // 1. //

युग बदले, राजा गए, गए अनेकों वीर
अजर-अमर है आज भी, लेकिन संत कबीर // 2. //

ध्वज वाहक मैं शब्द का, हरूँ हिया की पीर
ऊँचे सुर में गा रहा, मुझमे संत कबीर // 3. //

काँधे पर बेताल-सा, बोझ उठाये रोज़
प्रश्नोत्तर से जूझते, नए अर्थ तू खोज // 4. //

विक्रम तेरे सामने, वक़्त बना बेताल
प्रश्नोत्तर के द्वन्द्व में, जीवन हुआ निढाल // 5. //

विक्रम-विक्रम बोलते, मज़ा लेत बेताल
काँधे पर लादे हुए, बदल गए सुरताल // 6. //

एक दिवस बेताल पर, होगी मेरी जीत
विक्रम की यह सोचते, उम्र गई है बीत // 7. //

महानगर ने खा लिए, रिश्ते-नाते ख़ास
सबके दिल में नक़्श हैं, दर्द भरे अहसास // 8. //

रेखाओं को लाँघकर, बच्चे खेलें खेल
बंटवारे को तोड़ती, छुक-छुक करती रेल // 9. //

चिन्तन, मन्थन ही रहा, भीतर एक महायुद्ध
दुविधा में वह पार्थ थे, या सन्यासी बुद्ध // 10. //

सच को आप छिपाइए, करिये वाद-विवाद
नैतिकता को त्यागकर, हो जाओ आबाद // 11. //

वहाँ न कुछ भी शेष है, जहाँ गया इंसान
पृथ्वी पर संकट बना, प्रगतिशील विज्ञान // 12. //

अजगर डूबे जश्न में, मारा एक भुजंग
सेक सियासी रोटियाँ, जीते सभी दबंग // 13. //

कितने मारे ठण्ड ने, मेरे शम्भूनाथ
उत्तर सभ्य समाज से, मांग रहा फुटपाथ // 14. //

गीता में श्री कृष्ण ने, कही बात गंभीर
औरों से दुनिया लड़े, लड़े स्वयं से वीर //15. //

हथियारों की होड़ से, विश्व हुआ भयभीत
रोज़ परीक्षण गा रहे, बरबादी के गीत //16.//

महँगी रोटी-दाल है, मुखिया तुझे सलाम
पूछे कौन ग़रीब को, इज़्ज़त भी नीलाम //17.//

महँगाई प्रतिपल बढे, कैसे हों हम तृप्त
कलयुग का अहसास है, भूख-प्यास में लिप्त //18.//

सबका खेवनहार है, एक वही मल्लाह
हिंदी में भगवान है, अरबी में अल्लाह // 19. //

होता आया है यही, अचरज की क्या बात
सच की ख़ातिर आज भी, ज़हर पिए सुकरात // 20.//

Language: Hindi
5 Likes · 3 Comments · 5749 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
बेरोजगार
बेरोजगार
Harminder Kaur
अध्यापक :-बच्चों रामचंद्र जी ने समुद्र पर पुल बनाने का निर्ण
अध्यापक :-बच्चों रामचंद्र जी ने समुद्र पर पुल बनाने का निर्ण
Rituraj shivem verma
देश का वामपंथ
देश का वामपंथ
विजय कुमार अग्रवाल
आपकी लिखावट भी यह दर्शा देती है कि आपकी बुद्धिमत्ता क्या है
आपकी लिखावट भी यह दर्शा देती है कि आपकी बुद्धिमत्ता क्या है
Rj Anand Prajapati
रही सोच जिसकी
रही सोच जिसकी
Dr fauzia Naseem shad
मैं अपने सारे फ्रेंड्स सर्कल से कहना चाहूँगी...,
मैं अपने सारे फ्रेंड्स सर्कल से कहना चाहूँगी...,
Priya princess panwar
चुप्पी
चुप्पी
डी. के. निवातिया
पिछले पन्ने 10
पिछले पन्ने 10
Paras Nath Jha
कोठरी
कोठरी
Punam Pande
*क्या हुआ आसमान नहीं है*
*क्या हुआ आसमान नहीं है*
Naushaba Suriya
।। परिधि में रहे......।।
।। परिधि में रहे......।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
घट -घट में बसे राम
घट -घट में बसे राम
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
3062.*पूर्णिका*
3062.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Vishal Prajapati
Vishal Prajapati
Vishal Prajapati
"कैफियत"
Dr. Kishan tandon kranti
नफ़रत सहना भी आसान हैं.....⁠♡
नफ़रत सहना भी आसान हैं.....⁠♡
ओसमणी साहू 'ओश'
प्यार के
प्यार के
हिमांशु Kulshrestha
कुछ मन की कोई बात लिख दूँ...!
कुछ मन की कोई बात लिख दूँ...!
Aarti sirsat
#आज_का_नारा
#आज_का_नारा
*Author प्रणय प्रभात*
💐प्रेम कौतुक-409💐
💐प्रेम कौतुक-409💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
क्या दिखेगा,
क्या दिखेगा,
pravin sharma
" सत कर्म"
Yogendra Chaturwedi
राजभवनों में बने
राजभवनों में बने
Shivkumar Bilagrami
नीति प्रकाश : फारसी के प्रसिद्ध कवि शेख सादी द्वारा लिखित पुस्तक
नीति प्रकाश : फारसी के प्रसिद्ध कवि शेख सादी द्वारा लिखित पुस्तक "करीमा" का ब्रज भाषा में अनुवाद*
Ravi Prakash
आँखों में उसके बहते हुए धारे हैं,
आँखों में उसके बहते हुए धारे हैं,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
वो खूबसूरत है
वो खूबसूरत है
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
अंत ना अनंत हैं
अंत ना अनंत हैं
TARAN VERMA
चलो हमसफर यादों के शहर में
चलो हमसफर यादों के शहर में
गनेश रॉय " रावण "
दिल पर दस्तक
दिल पर दस्तक
Surinder blackpen
अनिल
अनिल "आदर्श "
Anil "Aadarsh"
Loading...