Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 May 2017 · 2 min read

माँ नियति है

” माँ नियति है ”
——————-

माँ गीता…
माँ कुरान है !
माँ आन-बान
और शान है |
माँ ममता है
माँ त्याग है !
माँ बच्चों का
भाग है |
माँ कर्म है….
माँ मर्म है !
माँ इंसां का
धर्म है |
माँ शक्ति है
माँ भक्ति है !
माँ ही सुन्दर
आसशक्ति है |
माँ नीर है
माँ पीर है !
माँ ही सबकी
तकदीर है |
माँ सावन है
माँ पावन है !
माँ ही तो…..
मन-भावन है |
माँ काया है
माँ माया है !
माँ बनती हरपल
साया है |
माँ जननी है
माँ भरणी है !
माँ ही बहती
वैतरणी है |
माँ वारि है
माँ न्यारी है !
माँ ही सुन्दर
फुलवारी है |
माँ पूजा है
माँ मन्नत है !
माँ धरती पर
जन्नत है |
माँ सुबह है
माँ शाम है !
माँ हर दर्द की
बाम है |
माँ भूत है
माँ आज है !
माँ खुशियों का
आगाज है |
माँ साज है
माँ आवाज है !
माँ ही उन्नत
परवाज है |
माँ चंदन है
माँ वंदन है !
माँ ही तो…
अभिनंदन है |
माँ वीर है
माँ धीर है !
माँ ममता की
तस्वीर है |
माँ वेद है
माँ पुराण है !
माँ सद्गुण की
खान है |
माँ अक्षर है
माँ ज्ञान है |
माँ ही तो…..
विज्ञान है |
माँ आस्था है
माँ विश्वास है !
माँ रहती नित्य
खास है |
माँ नि:स्वार्थ है
माँ निश्छल है !
माँ रहती संग में
पल-पल है |
माँ ओस है
माँ कोष है !
माँ ही तो
संतोष है !
माँ प्रेम है
माँ करूणा है !
माँ ही बनती
अरूणा है |
माँ दृष्टि है
माँ सृष्टि है !
माँ ही स्नेहिल
वृष्टि है |
माँ गीत है
माँ प्रीत है
माँ ही…..
जीवन-संगीत है |
माँ व्यष्टि है
माँ समष्टि है !
माँ सारभूत…..
अभिव्यक्ति है |
माँ बगिया है
माँ क्यारी है !
माँ ही…….
नव-संचारी है |
माँ नियति है
माँ सम्पूर्णा है !
माँ ही तो…..
अन्नपूर्णा है |
माँ प्रकृति है
माँ सर्जना है !
माँ ही “दीप” की
सृजना है ||
—————————–
— डॉ० प्रदीप कुमार “दीप”

Language: Hindi
592 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अर्धांगिनी
अर्धांगिनी
VINOD CHAUHAN
23/100.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/100.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
माँ को अर्पित कुछ दोहे. . . .
माँ को अर्पित कुछ दोहे. . . .
sushil sarna
मुस्कुराने लगे है
मुस्कुराने लगे है
Paras Mishra
ताप
ताप
नन्दलाल सुथार "राही"
दिखाना ज़रूरी नहीं
दिखाना ज़रूरी नहीं
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
*छोड़ा पीछे इंडिया, चले गए अंग्रेज (कुंडलिया)*
*छोड़ा पीछे इंडिया, चले गए अंग्रेज (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
!!! नानी जी !!!
!!! नानी जी !!!
जगदीश लववंशी
काम,क्रोध,भोग आदि मोक्ष भी परमार्थ है
काम,क्रोध,भोग आदि मोक्ष भी परमार्थ है
AJAY AMITABH SUMAN
पतझड़ और हम जीवन होता हैं।
पतझड़ और हम जीवन होता हैं।
Neeraj Agarwal
दोहे तरुण के।
दोहे तरुण के।
Pankaj sharma Tarun
"लिख और दिख"
Dr. Kishan tandon kranti
फिर मिलेंगे
फिर मिलेंगे
साहित्य गौरव
बाल कविता: चूहा
बाल कविता: चूहा
Rajesh Kumar Arjun
“ जीवन साथी”
“ जीवन साथी”
DrLakshman Jha Parimal
दिल की बात,
दिल की बात,
Pooja srijan
Pahado ke chadar se lipti hai meri muhabbat
Pahado ke chadar se lipti hai meri muhabbat
Sakshi Tripathi
तानाशाहों का हश्र
तानाशाहों का हश्र
Shekhar Chandra Mitra
उसकी मोहब्बत का नशा भी कमाल का था.......
उसकी मोहब्बत का नशा भी कमाल का था.......
Ashish shukla
आजकल अकेले में बैठकर रोना पड़ रहा है
आजकल अकेले में बैठकर रोना पड़ रहा है
Keshav kishor Kumar
मेरा यार
मेरा यार
rkchaudhary2012
आपकी मुस्कुराहट बताती है फितरत आपकी।
आपकी मुस्कुराहट बताती है फितरत आपकी।
Rj Anand Prajapati
गरीबी और लाचारी
गरीबी और लाचारी
Mukesh Kumar Sonkar
हे!महादेव है नमन तुम्हें,
हे!महादेव है नमन तुम्हें,
Satish Srijan
पिता की याद।
पिता की याद।
Kuldeep mishra (KD)
अखबार
अखबार
लक्ष्मी सिंह
जीवन चक्र में_ पढ़ाव कई आते है।
जीवन चक्र में_ पढ़ाव कई आते है।
Rajesh vyas
अँधेरी गुफाओं में चलो, रौशनी की एक लकीर तो दिखी,
अँधेरी गुफाओं में चलो, रौशनी की एक लकीर तो दिखी,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
चाहता हे उसे सारा जहान
चाहता हे उसे सारा जहान
Swami Ganganiya
सुन मेरे बच्चे
सुन मेरे बच्चे
Sangeeta Beniwal
Loading...