Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Aug 2017 · 2 min read

प्रेम एक अनुभव

कबीरा मन निर्मल भया जैसे गंगा नीर
पीछे-पीछे हरि फ़िरे कहत कबीर कबीर||

यदि मनुष्य का मन निर्मल हो जता है तो उसमे पवित्र प्रेम उपजता है वो प्रेम जिसके वशीभूत होकर स्वयं ईश्वर भी अपने प्रेमी के पीछे दौड़ने के लिए विवश हो जाते है| ये गोपियों का निस्वार्थ, निर्मल प्रेम ही था जिनकी याद में बैठकर द्वारिकाधीश अपने मित्र उधौ के समक्ष अश्रु बहाते हुए कहते है – ’उधौ मोहि बृज बिसरत नाही’

प्रेम क्या है? जीवन का इससे बड़ा गूढ़ सम्बन्ध क्यों है? किस शक्ति के अंतर्गत मनुष्य जाने अनजाने ही इसे तलाश करता है। वह सदा प्रेम की एक गुदगुदी की प्रतीक्षा करता है व मिल जाने पर कभी न बिछुड़ने की आशंका की व्याकुलता सी अनुभव आती है। प्रेम एक मीठा सा दर्द है जो जीवन का सुरीला तार है, दुखियों की आशा और वियोगियों का आकर्षण तथा थकावट की मदिरा, व्यथितों की दवा है जो हृदय में कोमलता भर कर आत्मा को आनंद की अनुभूति करा देता है।

ऐसा आनंद जिसे शब्दों में बाँधा नही जा सकता | जीवन में सभी प्राणी किसी न किसी को प्रेम करते ही हैं और उस प्रेम को अपनी-अपनी कसौटी में कसते हैं। बगैर प्रेम के कोई जीवित नहीं रह सकता, किसी को भी प्यार करना ही पड़ेगा, नीरस जीवन नहीं काटा जा सकता है। यहाँ उस प्रेम का वर्णन है जिसे हमारे कवि प्रेम-दर्द कह कर अमर करते हुए हमारे हृदय पट खोल गये हैं। प्रेम तो सभी का जन्मसिद्ध अधिकार है| लेकिन प्रेम की विशेषता है की इसमें एक प्रकार का नशा, दर्द और जिद है इस दर्द से पीड़ित मीरा इसीलिए ही तो कहती थी –
‘हेरी मे तो प्रेम दीवानी मेरो दर्द न जाने कोय|’

कितना ऊँचा प्रेम रहा होगा मीराबाई का जिन्होंने अपने प्रेमी (कृष्ण) को कभी देखा नही था केवल दूसरों से सुना था और ऐसे प्रेमी के प्रेम में वो डूबती चली गयी |

इसी प्रकार ऊधो जब योग का संदेशा लेकर विरहणी गोपियों को समझाने जाते हैं तो गोपी कहती हैं-
“श्याम तन श्याम मन, श्याम ही हमारो धन,
आठों याम ऊधो हमें श्याम ही से काम है।
श्याम हिये, श्याम जिये,श्याम बिन नाहीं तिये,
अन्धे को सी लाकड़ी आधार श्याम नाम है॥
श्याम गति श्याम मति श्याम ही हैं प्राणपति,
श्याम सुखदाई सो भलाई शोभा धाम है।
ऊधो तुम भये बौरे पाती लेके आये दौरे,
और योग कहाँ यहाँ रोम रोम श्याम है॥

यदि प्रेम के सच्चे अर्थों को जानने वाली प्रेम की इतनी दिव्य विभूतियाँ पैदा न हुई होतीं तो आज प्रेम की कीमत शायद कुछ भी न होती, जब हृदय प्रेम से विभोर हो उठता है तब उसे कुछ नहीं सूझता, तभी तो कहते हैं कि प्रेम अन्धा है। सच्चा और निर्विकारी प्रेम कुछ पाना नही चाहता बल्कि अपना सर्वस्व अपने प्रेमी को अर्पित कर देना चाहता है लेकिन लगातार बदलते परिवेश में प्रेम का अर्थ बहुत भटक गया है इसे अश्लीलता की चादर ओढ़ाकर केवल प्रदर्शन का माध्यम बना दिया गया है |

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 760 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
देश का दुर्भाग्य
देश का दुर्भाग्य
Shekhar Chandra Mitra
*** सागर की लहरें....! ***
*** सागर की लहरें....! ***
VEDANTA PATEL
तेवरी
तेवरी
कवि रमेशराज
*रामपुर के राजा रामसिंह (नाटक)*
*रामपुर के राजा रामसिंह (नाटक)*
Ravi Prakash
तड़ाग के मुँह पर......समंदर की बात
तड़ाग के मुँह पर......समंदर की बात
सिद्धार्थ गोरखपुरी
या तो लाल होगा या उजले में लपेटे जाओगे
या तो लाल होगा या उजले में लपेटे जाओगे
Keshav kishor Kumar
अपनों को थोड़ासा समझो तो है ये जिंदगी..
अपनों को थोड़ासा समझो तो है ये जिंदगी..
'अशांत' शेखर
मृदा मात्र गुबार नहीं हूँ
मृदा मात्र गुबार नहीं हूँ
AJAY AMITABH SUMAN
सजन के संग होली में, खिलें सब रंग होली में।
सजन के संग होली में, खिलें सब रंग होली में।
डॉ.सीमा अग्रवाल
ग्वालियर की बात
ग्वालियर की बात
पूर्वार्थ
बिगड़ता यहां परिवार देखिए........
बिगड़ता यहां परिवार देखिए........
SATPAL CHAUHAN
प्यार/प्रेम की कोई एकमत परिभाषा कतई नहीं हो सकती।
प्यार/प्रेम की कोई एकमत परिभाषा कतई नहीं हो सकती।
Dr MusafiR BaithA
गुरु स्वयं नहि कियो बनि सकैछ ,
गुरु स्वयं नहि कियो बनि सकैछ ,
DrLakshman Jha Parimal
#ग़ज़ल / #कुछ_दिन
#ग़ज़ल / #कुछ_दिन
*Author प्रणय प्रभात*
"अनमोल सौग़ात"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
भोले नाथ तेरी सदा ही जय
भोले नाथ तेरी सदा ही जय
नेताम आर सी
रविवार की छुट्टी
रविवार की छुट्टी
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मेरे मौलिक विचार
मेरे मौलिक विचार
डॉ.एल. सी. जैदिया 'जैदि'
भरोसा सब पर कीजिए
भरोसा सब पर कीजिए
Ranjeet kumar patre
2731.*पूर्णिका*
2731.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बांते
बांते
Punam Pande
ज़िन्दगी का रंग उतरे
ज़िन्दगी का रंग उतरे
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
"ऐ मितवा"
Dr. Kishan tandon kranti
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Sari bandisho ko nibha ke dekha,
Sari bandisho ko nibha ke dekha,
Sakshi Tripathi
नशे में फिजा इस कदर हो गई।
नशे में फिजा इस कदर हो गई।
लक्ष्मी सिंह
एक अलग ही खुशी थी
एक अलग ही खुशी थी
Ankita Patel
कविता ....
कविता ....
sushil sarna
दो खग उड़े गगन में , प्रेम करते होंगे क्या ?
दो खग उड़े गगन में , प्रेम करते होंगे क्या ?
The_dk_poetry
चेहरे पर अगर मुस्कुराहट हो
चेहरे पर अगर मुस्कुराहट हो
Paras Nath Jha
Loading...