Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Jun 2017 · 3 min read

एहसास

यह कथा एक सत्य घटना पर आधारित है गोपनीयता बनाए रखने के लिए पात्रों के नाम और जगह बदल दिए गए हैं|
*मीना बनारस के एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती है| परिवार में पति मनीष के अलावा सास-ससुर और मीना की दो वर्ष की एक सुंदर-सी बिटिया है| मीना की माता जी का देहांत उसकी बेटी के जन्म के छह माह पश्चात ही हो गया था| मीना अभी तक अपनी माँ के चले जाने के दुख दर्द को नहीं भुला पाई है|

*इसी बीच मीना गर्भवती हो जाती है मगर घर के झगड़ों के कारण मीना और मनीष अभी दूसरी संतान नहीं चाहते वह पूरा यत्न करते हैं कि बच्चे का गर्भपात स्वयं ही हो जाए| कहते हैं कि विधि के विधान को कोई नहीं ठुकरा सकता उसके आगे किसी की भी नहीं चलती| मीना का गर्भपात नहीं होता| मनीष अभी दूसरे बच्चे का खर्चा वाहन नहीं कर सकता पर मनीष की माँ को घर का वारिस चाहिए| माँ मनीष से कहती हैं कि वह खर्चे की चिंता न करे अपने पोते का सारा खर्चा वह स्वयं वाहन करने के लिए तैयार हैं| मनीष को इसकी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है|

*मीना का गर्भ चार महीने का हो गया है वह अब स्वयं भी नहीं चाहती कि उसका गर्भपात हो| वह बच्चे को जन्म देना चाहती है| लड़का हो या लड़की मीना को इसकी चिंता नहीं है| मीना का यह मानना है कि बच्चा अपना नसीब लेकर आता है इसके लिए न तो मनीष और न ही उसकी माँ को कोई चिंता करनी चाहिए| मनीष की माँ मीना की इस अवस्था में भी उससे झगड़ा करती रहती है| रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर मनीष अलग हो जाता है| बहु बेटे को घर से जाता देखकर मीना की सास उन्हें नहीं रोकती| मीना और मनीष अलग घर लेकर रहने लगते हैं| ऐसी अवस्था में मीना अपने आप को अकेला महसूस करती है उसको तरह-तरह की चीजें खाने का मन करता है मनीष मीना का हर तरह से ख्याल रखता है मगर नौकरी के कारण पूरा दिन घर पर नहीं रह सकता|

*एक दिन मीना घर के कार्यों से निवृत होकर अपनी माँ को याद करते-करते सो जाती है| सपने में ही उसे काजू खाने का मन होता है उसे सपने में ही माँ की बहुत याद आती है सपने में ही माँ मीना के दिल की बाद समझ जाती है और उसे काजू का एक पूरा पैकेट खिला कर चली जाती है| जब मीना की नींद खुलती है तो माँ को तो अपने समक्ष नहीं पाती मगर उसकी काजू खाने की तृष्णा समाप्त हो जाती है| उसकी माँ सपने में ही उसे इतने सारे काजू खिला कर चली जाती है कि नौ महीनों तक मीना को काजू खाने का मन ही नहीं होता| उस दिन के बाद जब-जब मीना को कुछ खाने का मन होता है तब-तब मीना की माँ सपने में मीना को वह सारी चीजें खिलाकर जाती है जो वह खाना चाहती है| माँ की ममता और उसका मातृत्व ऐसा ही होता है जो अपने बच्चों के दिल की बात बिना कहे ही समझ जाता है| माँ-बाप बच्चों को तकलीफ में नहीं देख सकते चाहे वह हों या न हों मगर अपने होने का एहसास दिलाकर बच्चों को मुश्किलों से लड़ने का साहस और ताकत देते हैं|

*मीना ने नौ महीने बाद एक बेटे को जन्म दिया| बेटे का नयन, नक्श, रंग सभी मीना की माँ पर थे और तो और नामकरण के समय उसका नाम भी मीना की माँ के नाम के प्रथम अक्षर से निकला| आज मीना का बेटा सोलह साल का हो गया है| उसके बेटे में वह सारे गुण हैं जो उसकी माँ में थे| वह दयालु है| सब की सहायता करता है| नम्र व्यवहार का है| सबके प्रति दया भाव, ममता, आदर- सत्कार यह सभी गुण उसके बेटे में आए हैं बिल्कुल मीना की माँ की तरह और मीना का भी ख्याल वह बिल्कुल उसकी माँ की तरह ही रखता है| एक माँ के खोने का दर्द क्या होता है यह सिर्फ वही जान सकता है जिसने अपनी माँ को खोया हो| उस दर्द को सहा हो| मीना आज अपनी माँ के न होने के दुख से धीरे-धीरे पार उतर रही है क्योंकि मीना को आज ऐसा एहसास होता है कि उसके बेटे के रूप में उसकी माँ उसके पास हमेशा विद्यमान है|

Language: Hindi
1 Comment · 363 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अनंतनाग में शहीद हुए
अनंतनाग में शहीद हुए
Harminder Kaur
होली का त्यौहार
होली का त्यौहार
Kavita Chouhan
" धरती का क्रोध "
Saransh Singh 'Priyam'
सिसकियाँ
सिसकियाँ
Dr. Kishan tandon kranti
कोई मिले जो  गले लगा ले
कोई मिले जो गले लगा ले
दुष्यन्त 'बाबा'
दुर्जन ही होंगे जो देंगे दुर्जन का साथ ,
दुर्जन ही होंगे जो देंगे दुर्जन का साथ ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
मौसम का क्या मिजाज है मत पूछिए जनाब।
मौसम का क्या मिजाज है मत पूछिए जनाब।
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
घूंटती नारी काल पर भारी ?
घूंटती नारी काल पर भारी ?
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
अम्बर में अनगिन तारे हैं।
अम्बर में अनगिन तारे हैं।
Anil Mishra Prahari
जै जै अम्बे
जै जै अम्बे
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
स्वयं को तुम सम्मान दो
स्वयं को तुम सम्मान दो
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
"Always and Forever."
Manisha Manjari
बाल कविता: वर्षा ऋतु
बाल कविता: वर्षा ऋतु
Rajesh Kumar Arjun
फितरत
फितरत
Srishty Bansal
Apne yeh toh suna hi hoga ki hame bado ki respect karni chah
Apne yeh toh suna hi hoga ki hame bado ki respect karni chah
Divija Hitkari
ज्ञानी उभरे ज्ञान से,
ज्ञानी उभरे ज्ञान से,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
गीतिका
गीतिका
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
रुके ज़माना अगर यहां तो सच छुपना होगा।
रुके ज़माना अगर यहां तो सच छुपना होगा।
Phool gufran
ज़िंदगी ख़ुद ब ख़ुद
ज़िंदगी ख़ुद ब ख़ुद
Dr fauzia Naseem shad
कभी उसकी कदर करके देखो,
कभी उसकी कदर करके देखो,
पूर्वार्थ
नए मुहावरे का चाँद
नए मुहावरे का चाँद
Dr MusafiR BaithA
अदालत में क्रन्तिकारी मदनलाल धींगरा की सिंह-गर्जना
अदालत में क्रन्तिकारी मदनलाल धींगरा की सिंह-गर्जना
कवि रमेशराज
ठहर जा, एक पल ठहर, उठ नहीं अपघात कर।
ठहर जा, एक पल ठहर, उठ नहीं अपघात कर।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
मुहब्बत
मुहब्बत
अखिलेश 'अखिल'
याद रखेंगे सतत चेतना, बनकर राष्ट्र-विभाजन को (मुक्तक)
याद रखेंगे सतत चेतना, बनकर राष्ट्र-विभाजन को (मुक्तक)
Ravi Prakash
अधूरी
अधूरी
Naushaba Suriya
जो ना कहता है
जो ना कहता है
Otteri Selvakumar
23/36.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/36.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*अज्ञानी की मन गण्ड़त*
*अज्ञानी की मन गण्ड़त*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Neelam Sharma
Loading...